'आजम की भैंसों की चोरी में आरएसएस का हाथ'
उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां की पशुशाला से चोरी की गई सातों भैंसें मिल गई हैं। इस मामले में तीन पुलिसकर्मियों पर गाज भी गिरी है। इस सारे घटनाक्रम को लेकर सोशल मीडिया विशेषकर ट्विटर पर लोग खूब मजे ले रहे हैं।
@निकिता पाल: आजम खान अपनी भैंसें खोजने के लिए रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन करें। इसमें सलमान खान और माधुरी दीक्षित को बुलाएं ताकि उनकी भैंसें जल्द से जल्द मिल सकें।
@शैलजा शर्मा: आजम खां की भैंसों की चोरी के पीछे कुछ सांप्रदायिक शक्तियों का हाथ है....क्योंकि भैंसें अल्पसंख्यक समुदाय की हैं।
'गई पानी में आजम खान की भैंसें...'
@मेहुल श्रीवास्तव: फिल्मकर महेश भट्ट ने इस घटनाक्रम पर जरूर एक फिल्म की स्क्रिप्ट लिख ली होगी। हालांकि अफवाह यह भी है कि आजम खां की भैंसें स्टार गिल्ड अवॉर्ड्स में लोगों को मिल गईं।
@मुस्ताफ हुसैन कमल: गई पानी में आजम खान की भैंसें...।
@रीतेश मिश्रा: खोयी भैंस है...और पानी में सरकार चली गई है...।
पुलिसकर्मियों पर क्यों गिरी गाज?
@निवेदिता: दिग्विजय अब जरूर कहेंगें कि इसमें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) का हाथ है। हो सकता है कि ये भैंसें राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के घर अपने रिश्तेदारों से मिलने गई होंगी।
@द एक्सरे: वीएलसीसी ने आजम खान की भैंसों के लिए स्पेशल डिस्काउंट पैकेज ऑफर किया है। इन भैंसों को वीवीआईपी ट्रीटमेंट और आजादी मिलनी मिलनी चाहिए।
@इंडिया पॉलिसी: क्या कोई इंसान तीन पुलिसकर्मियों के निलंबन के खिलाफ आवाज उठाएगा? या फिर इन पुलिसवावों की गलती इतनी बड़ी है कि उन्हें ऐसी सजा दी जाए?