आप लड़ेगी 350 लोकसभा सीटों पर चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में राजनीतिक अपराध और भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाते हुए 350 से अधिक लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
पार्टी प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि उम्मीवार तय करने के दौरान मानकों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। आम आदमी पार्टी किसी भी अपराधी, भ्रष्टाचारी और चरित्रहीन को टिकट नहीं देगी
इसके लिए 'आप' की कार्यकारणी ने लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति तय करने पर विचार-विमर्श किया।
73 सांसदों पर बहुत ही गंभीर आरोप
संजय सिंह ने बताया कि कार्यकारणी में तय किए गए मुद्दों पर शुक्रवार को राष्ट्रीय परिषद की बैठक में मुहर लगाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में 177 मंत्री एवं सांसदों पर अपराध और भ्रष्टाचार के आरोप हैं। उनमें से 15 मंत्री और 73 सांसदों पर बहुत ही गंभीर आरोप हैं।
ऐसे सभी मंत्रियों एवं सांसदों के खिलाफ पार्टी हर हाल में उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने साफ किया कि दूसरे दलों से ‘आप’ में आने वालों को तत्काल टिकट नहीं दिया जाएगा।
क्यूं हटाएं बरखा को?
इध्ार, अरविंद केजरीवाल की सरकार ने महिला आयोग की अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह को हटाने की जो सिफारिश भेजी है, उस पर उपराज्यपाल नजीब जंग ने सरकार से पूछा है कि आखिर महिला आयोग को पुनर्गठित करने के प्रस्ताव के क्या कारण हैं?
वहीं बटला हाउस एनकाउंटर की दोबारा जांच से इनकार करने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस विधायक आसिफ मोहम्मद खान ने हंगामा खड़ा कर दिया।
उन्होंने केजरीवाल को रेडियो झूठिस्तान का डायरेक्टर बताते हुए एनकाउंटर की जांच के लिए एसआईटी गठित करने की मांग की।