फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   10 probable loksabha candidate from aap party

ये होंगे आम आदमी पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार!

Sat, 04 Jan 2014 06:53 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 04 Jan 2014 06:53 PM IST
विज्ञापन
10 probable loksabha candidate from aap party

आप के चाणक्य की संज्ञा पा चुके योगेंद्र यादव ने हरियाणा के गुड़गांव में आप की सभाओं को संबोधित करना शुरू कर दिया है। और ऐसी उम्मीद की जा रही है कि योगेंद्र यादव यहां से अगला लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। इस सीट से भी कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। हालांकि कांग्रेस सांसद ने पार्टी छोड़ दी है।

विज्ञापन

राहुल को हराने अमेठी जाएंगे कुमार विश्वास!

10 probable loksabha candidate from aap party

आप पार्टी का सबसे मुखर वक्ता कुमार विश्वास ने राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी से चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। वह इसके लिए 12 जनवरी को अमेठी में एक रैली को भी संबोधित करेंगे। हालांकि योगेंद्र यादव ने शनिवार को कहा कि विश्वास का अमेठी से चुनाव लड़ने को लेकर अभी पार्टी ने अंतिम निर्णय नहीं लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाजिया इल्मी पर दांव खेल सकती है आप

10 probable loksabha candidate from aap party

दिल्ली विधानसभा का चुनाव हार चुकी शाजिया इल्मी को पार्टी दिल्ली के ही उत्तर पश्चिम दिल्ली संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ा सकती हैं। फिलहाल यहां से कांग्रेस की कृष्‍णा तीरथ सांसद हैं। विधानसभा चुनाव में 28 सीट की जीत के बाद वोटर हो सकता है कि इस बार शाजिया इल्मी को संसद तक पहुंचा दे। आप पार्टी शाजिया को लेकर दांव खेल सकती हैं। शनिवार को शाजिया ने खुद एक निजी चैनल से बात करते हुए कहा कि वह चाहेंगी कि वह अगला लोकसभा का चुनाव लड़ें।

विज्ञापन

कैप्टन गोपीनाथ के रूप में मिला उम्मीदवार!

10 probable loksabha candidate from aap party

भारत में एयर डेक्कन के जरिए सस्ती उड़ान दिलाने वाले कैप्टन गोपीनाथ को आप का साथ मिल चुका है। जिसके बाद पार्टी गोपीनाथ को कर्नाटक के किसी भी शहरी क्षेत्र से चुनाव लड़वा सकती है। पार्टी ने इसके लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है।

टेक्नोक्रेट बालाकृष्‍णन होंगे बैंगलोर से उम्मीदवार!

10 probable loksabha candidate from aap party

इंफोसिस छोड़कर आप को ज्वाइन करने वाले वी बालाकृष्‍णन को पार्टी बैंगलोर से लोकसभा का उम्मीदवार बना सकती है। इससे पहले कि कांग्रेस नंदन निलेकणि को बैंगलोर से उम्मीदवार बनाए, आप पार्टी इस मौके को झटक लेना चाहती है।

खबरों के अनुसार कांग्रेस निलेकणि को दक्षिण बैंगलोर से उम्मीदवार बनाना चाहती है। अगर कांग्रेस ऐसा करती है तो यह दिलचस्प मुकाबला होगा, जिसमें इंफोसिस के दो संस्‍थापक सदस्य एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

अलका लांबा को मिल सकता है टिकट

10 probable loksabha candidate from aap party

कांग्रेस से आप में शामिल हुई अलका लांबा को महिला होने का फायदा मिल सकता है और आप की लोकसभा उम्मीदवार बन सकती हैं। अलका लांबा बाहरी दिल्ली से आप की उम्मीदवार बन सकती हैं। हालांकि अलका लांबा को लेकर मीडिया में कुछ नकारात्मक रिपोर्टिंग उनको इस टिकट से मरहूम भी कर सकती हैं।

दक्षिण मुंबई की उम्मीदवार होंगी मी‌रा सान्याल!

10 probable loksabha candidate from aap party

बैंक की मोटी तनख्वाह छोड़ राजनीति में शामिल हुई मीरा सान्याल ने पार्टी से दक्षिण मुंबई से टिकट मांगा है। पिछली बार भी वह सीट से चुनाव लड़ चुकी हैं लेकिन तब उन्होंने चुनाव निर्दलीय की टिकट पर लड़ा था। फिलहाल इस सीट से कांग्रेस के मिलिंद देवड़ा सांसद हैं।

गाजियाबाद से चुनाव लड़ेंगे मनीष सिसोदिया!

10 probable loksabha candidate from aap party

दिल्ली के स्वास्‍थ्य मंत्री मनीष सिसोदिया को पार्टी गाजियाबाद से चुनाव का टिकट दे सकती है। यूपी का औद्योगिक शहर गाजियाबाद के वसुंधरा में रहने वाले मनीष सिसोदिया से कई उद्योगपति यहां से चुनाव लड़ने को कह चुके हैं और दबी जुबान से मनीष भी इस क्षेत्र से चुनाव लड़ने की बात कहते रहे हैं। फिलहाल यहां से बीजेपी अध्यक्ष राजनाथ सिंह सांसद हैं।

लाल बहादुर शास्‍त्री के पोते को मिलेगा टिकट!

10 probable loksabha candidate from aap party

देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्‍त्री के पोते आदर्श शास्‍त्री ने एप्पल की नौकरी छोड़ आप को ज्वाइन किया है। उनके पिता अनिल शास्‍त्री आज भी कांग्रेस में हैं। आप उन्हें लोकसभा का टिकट देकर किसी कांग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ ही चुनाव लड़वाना चाहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed