फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   women who aborted because never wanted to share husband

पति को नहीं चाहती थी बांटना, अपने साथ ही कर डाला ये काम!

Fri, 25 Jul 2014 10:27 AM IST
Updated Fri, 25 Jul 2014 10:27 AM IST
विज्ञापन
women who aborted because never wanted to share husband

कभी-कभी किसी को जिंदगी का असली प्यार बचपन में ही मिल जाता है। रोवेना और रॉजर का प्यार भी ऐसा ही था।

विज्ञापन


डेली मेल
के मुताबिक इंग्लेंड में रहने वाले रोवेना और रॉजर किशोरावस्था की उम्र से एक-दूसरे को जानते थे और तभी से प्यार भी करते थे।
विज्ञापन


इनका प्यार इतना पक्का था कि जब वो 21 साल के हुए तो उन्होंने शादी भी कर ली। लेकिन, तभी दोनों ने एक ऐसा फैसला लिया जिसे जानकर कोई भी रह जाए हैरत में।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस खबर पर नहीं हुई खुशी

women who aborted because never wanted to share husband

शादी के बाद बच्चा होने को न सिर्फ दंपति के लिए बल्कि पूरे परिवार के लिए भी अच्छा माना जाता है।

लेकिन आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि शादी के बाद दोनों ने कभी बच्चा पैदा करने की नहीं ठानी।

जब रोवेना 30 की हुई, तो एक दिन उन्हें ये पता चला कि वो प्रेगनेंट हैं। हैरत की बात है कि खुशी से झूमने के बजाय वो तो अवसाद का शिकार हो गई।

नहीं चाहिए था बच्चा

women who aborted because never wanted to share husband

असल में बात ये थी कि रोवेना का अपना पति रॉजर को इतना पसंद था कि वो किसी से भी अपने पति को बांटना नहीं चाहती थी।

उसे लगा कि बच्चा होने पर उसका पति बच्चे को ज्यादा टाइम देगा और उसका प्यार बच्चे में बंट जाएगा।

इस चीज को मुसीबत समझकर उसने अपना गर्भपात करवा लिया। उसके इस फैसले से रॉजर को भी कोई फर्क नहीं पड़ा क्योंकि कहीं ना कहीं उसका भी यही सोचना था।

दूसरा बच्चा भी किया अबॉर्ट

women who aborted because never wanted to share husband

कुछ सालों बाद रोवेना फिर गर्भवती हुईं, लेकिन उसी एक डर की वजह से उसने अपना बच्चा फिर अबॉर्ट कर दिया।

उसका तो यहां तक मानना है कि बिना बच्चे की उसकी जिंदगी ज्यादा खुशहाल चल रही है।

उसका मानना है कि कई शादीयां खराब होने की वजह बच्चे ही होते हैं क्योंकि मांए आमतौर बच्चे का ख्याल पहले रखती हैं।

वही रॉजर को रोवेना के इस भावना से कोई आपत्ति नहीं है और वो अपनी पत्नी के हिसाब से ही जीने में विश्वास रखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed