जब गर्लफ्रेंड ने ब्वॉयफ्रेंड को सरेआम घसीटा...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हम सभी को किसी ना किसी चीज से खासा लगाव होता है। लेकिन जितना इस लड़के को अपनी उस खास चीज से लगा था, वो किसी को हैरान कर देगा।
डेली मेल के मुताबिक चीन में रहने वाली एक लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड से उसके आईफोन से चिपके रहने की आदत से बहुत परेशान थी।
भई, गर्लफ्रेंड सामने हो और ब्वॉयफ्रेंड आईफोन की अपनी लत ना छोड़ रहा हो, तो लड़की को कैसा लगेगा? उसने तो अपने ब्वॉयफ्रेंड से फोन बंद करने को भी कहा।
नहीं माना वो
चीन के एक मेट्रो से वो दोनों जा रहे थे। लेकिन, ब्वॉयफ्रेंड आईफोन की आदत का इतना मारा था कि उसने फिर भी फोन नहीं छोड़ा।
इस पर लड़की ने उससे फोन मेट्रो पर ही छीनने की कोशिश की। लड़का तब भी अपना फोन लड़की के हाथों में नहीं दे रहा था।
ब्वॉयफ्रेंड के हाथ से फोन छीनते हुए वो दोनों मेट्रो पर एक सीन बन चुके थे। आते-जाते लोग उन्हें ही देख रहे थे। इससे दोनों को कुछ फर्क नहीं पड़ा।
गर्लफ्रेंड ने घसीट लिया
आपको जानकर हैरानी होगी कि ब्वॉयफ्रेंड कियी हालत में अपना फोन छोड़ने को तैयार नहीं हुआ। नजारा कुछ ऐसा बन गया कि गर्लफ्रेंड फोन छीनने के चक्कर में लड़के को घसीटने लगी।
वो उसे घसीटते हुए काफी दूर तक ले गई। मेट्रो से बाहर निकल कर वो अंडरग्राउंड के सबवे में पहुंच गए।
ब्वॉयफ्रेंड अपने फोन का इतना लती निकला कि वो फिर भी अपना फोन गर्लफ्रेंड के हाथ से वापस छीनने लगा।
मिल गया फोन
ऐसा झगड़ा होने के बाद भी लड़के को कुद नहीं सूझा। वो जैसे-तैसे गर्लफ्रेंड के हाथों से अपना फोन लेने में कामयाब हो गया।
लड़की को भी अब जैसे कुछ सूझना बंद हो गया। उसने अपने ब्वॉयफ्रेंड को और भी घसीटा। वो बहुत गुस्से में थी। बाद में वो उसे वहां छोड़की चलती बनी।
आपको बता दें कि इस घटना की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो चुकें हैं। ऐसी और भी घटनाएं हैं जहां आईफोन के सामने में लोग अपनी जान को भी काफी छोटा मानते हैं। पढ़िए, एक ऐसी ही खबर।
'मुझे नहीं, पहले मेरे आई फोन को बचाओ'