फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   man was busy sexting while child was dying

बच्चा मर रहा था और बाप कर रहा था गंदा काम

Tue, 08 Jul 2014 10:32 AM IST
Updated Tue, 08 Jul 2014 10:32 AM IST
विज्ञापन
man was busy sexting while child was dying

वो बाप नहीं बल्कि पिता के नाम पर एक धब्बा ही था। 22 महीने के बच्चे को जहां मां-बाप खूब नाजो से पालते और बड़ा करते हैं, वहीं ये बाप अपने ही बच्चे के लिए दरिंदा निकला।

विज्ञापन


डेली मेल
के मुताबिक जस्टिन रोस हैरिस अपने ही बच्चे के लिए काल बन गए। ऐसा इसलिए क्योंकि उसने अपने मासूम को एसयूवी गाड़ी में तेज गर्मी में घंटों तक अकेला बंद छोड़ दिया।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि बच्चे ने काफी देर तक गाड़ी में ही जोर-जोर से चिल्लाकर मदद मांगी, लेकिन बेफिक्र पिता का कोई फर्क नहीं पड़ा।

कर रहा था ये काम

man was busy sexting while child was dying

हैरिस पर इस बात का इल्जाम लगा है कि जिस वक्त उसका बेटा गाड़ी में गर्मी और घुटन के मारे अपना दम तोड़ रहा था, उस समय वो एक घिनौना काम करने में व्यस्‍त था।

इल्जामों को देखें तो उस समय हैरिस एक दो नहीं बल्कि छह औरतों से साथ सेक्सटिंग करने में बिजी था। वो इन औरतों को अपने प्राइवेट पार्ट की तस्वीरें भेज रहा था।

इन छह औरतों में दो-तीन लड़कियां टीनएजर्स थी और हैरिस एक ही साथ सबके साथ फलर्टिंग और सेक्सटिंग में मशगूल था।

विज्ञापन

मारना चाहता था बच्चा

man was busy sexting while child was dying

हैरिस पर चल रहे कोर्ट केस में ये भी बात सामने निकलकर आई ‌है कि हैरिस और उसकी पत्नी ने लीयाना ने अपने बच्चे का 25000 डॉलर का इंश्योरेंस करा रखा था।

बच्चा दोनों के लिए ही एक बोझ था और हैरिस किसी तरह से बच्चे को रास्ते से हटाने की तरकीबें निकालता रहता था।

हैरिस बस बच्चे से छुट्टी और उसके बाद मिलने वाले रूपयों को हथियाना लेना चाहता था। उसे पार्टी वाली बेफिक्र जिंदगी इतनी रास आई कि उसने बच्चे को मार डालने की ठानी।

विज्ञापन

ऑनलाइन करता था सर्च

man was busy sexting while child was dying

ये भी बात किसी की रूह कंपा सकती है कि हैरिस पिता होते हुए अपने ही 22 महीने के बच्चे को मारने के अजब-गजब तरीके ऑनलाइन तलाशता था।

वो ये देखता था कि जानवरों को मौत देने के लिए उन्हें कार में बंद कर छोड़ देना सबसे आसान तरीका है।

फिर क्या था, उसने अपने बच्‍चे कूपर के साथ भी ऐसा ही किया। उसे गर्म और बंद गाड़ी में मरने के लिए छोड़ आया।

बदला बयान

man was busy sexting while child was dying
जब मामला कोर्ट ने पहुंचा तो हैरिस ने कोर्ट के सामने अपना बयान बदल लिया। उसने कहा कि उस दिन वो कूपर में गाड़ी में बैठाकर कहीं ते जा रहा था।

लेकिन कूपर क्योंकि पीछे बैठा था, इसलिए हैरिस को उतरते वक्त ध्यान ही नहीं आया और वो ऑफिस चला गया। इस बीच बच्चे की जान चली गई।

हाल-फिलहाल मामला कोर्ट में चल रहा है और हैरिस हिरासत में ही है।  

ब्वॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड की गरीबी का उड़ाया मजाक, कर डाला ये काम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed