फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   man found with 232 teeths in jaw

इस लड़के के मुंह से निकले 232 दांत, पढ़ें ये खबर!

Fri, 25 Jul 2014 10:26 AM IST
Updated Fri, 25 Jul 2014 10:26 AM IST
विज्ञापन
man found with 232 teeths in jaw

बुलधाना जिले के वलसवांगी गांव में रहने वाले आशिक गवाई पिछले कई दिनों से दांत के तेज दर्द और सूजन से परेशान था।

विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक पहले तो उसके मां-बाप ने इस मुसीबत को हल्के में लिया। लेकिन फिर आशिक का जबड़ा हैरतअंगेज रूप से सूजने लगा और वो काफी परेशान रहने लगा।

दांत की प्रॉब्लम दिखाने के लिए वो पहले एक प्राइवेट डॉक्टर के पास गए। डॉक्टर ने उन्हें औरंगाबाद स्थित सरकारी अस्पताल जाने को कहा।

नहीं पता चला

man found with 232 teeths in jaw

औरंगाबाद के डॉक्टर भी आशिक की हालत को समझ नहीं पा रहे थे। उन्होंने उसका इलाज करने से अपने हाथ खड़े कर दिए।

आशिक के मां-बाप के पास इतने रूपए नहीं थे ‌कि वो किसी अच्छे अस्पताल में अपने बच्चे का इलाज करा सकें।

फिर उन्हें मुंबई के जेजे अस्पताल का पता चला जहां गरीब मरीजों का राजीव गांधी जीवनदाया आरोग्य योजना के तहत फ्री में इलाज किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रह गए हैरान

man found with 232 teeths in jaw

वो लोग मुबंई पहुंचे। डॉक्टरों के मुताबिक आशिक के दांतों का ऑपरेशन होना था। इसके बाद उसके दांतों की सर्जरी पूरे छह घंटे तक चली।

सर्जरी में डॉक्टरों ने आशिक के मुंह से 232 दांत बाहर निकाले। इएनटी सर्जन डॉ वदंना थोरावाडे ने बताया कि आशिक के जबड़े के नीचे वाले हिस्से में एक ट्यूमर बनना शुरू हो गया था।

उसके नीचे के एक बड़े दांत से कई छोटे दांत निकलना शुरू हो गए थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed