ब्वायफ्रेंड को भेजनी थी अंतरंग फोटो, गलती से बॉस को भेज दी, जानिए फिर क्या हुआ
कभी कभी गलती से भी ऐसी गलती हो जाती है जिसे सुधारना नामुमकिन हो जाता है और शर्मिंदगी झेलनी पड़ जाती है। ऐसा ही कुछ इस लड़की के साथ हुआ जिसे शायद अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा झटका लगा होगा।
मिरर की कबर के मुताबिक एक लड़की अपने ब्वायफ्रेंड को खुश करने के लिए अपनी अंतरंग तस्वीरें खींच कर स्नैचैट एप्प पर उसे भेज रही थी। इसके साथ ही एक कैप्शन भी लिखा था। लेकिन अनजाने में उसने यह तस्वीर अपने प्रेमी को भेजने के बजाए अपने बॉस को भेज दी।
बॉस ने भेजा यह जवाब
बॉस ने हाथ से लिखे हुए एक नोट की तस्वीर लड़की को भेजी जिसमें लिखा था,'' हाय, शायद तुम यह तस्वीर मुझे नहीं भेजने वाली थीं, लेकिन आगे से सावधान रहना, मैं तुम्हारा बॉस हूं।''
बॉस शब्द के नीचे लाइन खींच कर उस पर जोर देकर बॉस ने यह तो दिखा दिया कि वह लड़की और अपने बीच प्रोफेशनल रिश्ते ही रखना चाहते है।