फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   sixth sense

ये बच्चा आत्माओं से करता है बात, पूर्वाभास से जान जाता है सबकुछ

Fri, 28 Feb 2014 12:52 PM IST
Updated Fri, 28 Feb 2014 12:52 PM IST
विज्ञापन
sixth sense
आपने हॉलीवुड फिल्म sixth sense देखी होगी, जिसमें एक बच्चे की छठी इंद्रिय अति विकसित होती है। लेकिन ये कोई फिल्म नहीं है बल्कि एक चार साल के बच्चे की असलियत है।
विज्ञापन


इस बात की पुष्टि खुद बच्चे के मां-बाप करते हैं। उनका कहना है कि उनका बच्चा sixth sense मूवी के चरित्र 'कोल' जैसा है।

फ्लोरिडा में रहता है ये परिवार

sixth sense
फ्लोरिडा के नैपल्स में रहने वाले ग्रेग और हिदर होवेल का कहना है कि उन्होंने ध्यान दिया कि उनका बेटा एलिजाह औरों से काफी अलग है। महज दस महीने की उम्र में उसने पूरे-पूरे वाक्य बोलना शुरू कर दिया था।

जब बच्चे के माता-पिता ने मनोचिकित्सक से संपर्क किया तो उसने बताया कि बच्चे के अंदर कुछ सुपरनैचुरल ताकत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहना है मां का?

sixth sense
एलिजाह की मां होवेल का कहना है कि पहले उन्हें लगता था कि उनका बच्चा यूं ही बातें बनाता है लेकिन वो कई बातें होने से पहले ही जान जाता है।

होवेल ने बताया कि एलिजाह को उनके गर्भपात होने का पता पहले ही चल गया था। इतना ही नहीं उसे इस बात का भ पूर्वाभास हो गया था कि वो इसके बाद जुड़वा बच्चों को जन्म देगी।

वो बताती हैं कि जिस समय वो गर्भवती थी उनका बेटा उनसे कहता था कि, 'मां, आपका बेटा भगवान के पास चला जाएगा।'
विज्ञापन

क्या हुआ उसके बाद?

sixth sense
एलिजाह के ऐसा कहने के दो दिन बाद ही होवेल का गर्भपात हो गया और उनका गर्भ गिर गया। लेकिन उसके बाद एलिजाह ने कहना शुरू कर दिया कि वो जल्दी ही दो बच्चों को जन्म देगी और दोनों ही लड़के होंगे।

महीनेभर बाद उन्हें पता चला कि उनके गर्भ में जुड़वा बच्चे हैं। इसके बाद एलिजाह के मां-बाप ने मनोचिकित्सक को संपर्क किया और ये जानने की कोशिश की, कहीं वाकई उसे भूत-प्रेत तो नहीं दिखते या फिर वो किसी मानसिक बीमारी से तो पीड़ित नहीं।

इतना ही नहीं एलिजाह अपने मृत दादा जी से भी बात कर सकता है।

क्या कहना है परिवार का?

sixth sense
डेली मेल के अनुसार, एलिजाह के मां-बाप का कहना है कि उनका बेटा कई पुरानी बातों का जिक्र करता है और उसका कहना है गर्भ्ज्ञपात वाली बात उसे उसकी मृत नानी ने बताई थी।

मां-बाप अपने बेटे पर पूरा ध्यान दे रहे हैं और चाहते हैं कि उसकी ये क्षमता सही दिशा में विकसित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed