फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   rare record

दिल्ली के इस लड़के ने जमा कर रखी हैं 40 देशों की 14000 पेंसिल

Tue, 07 Jan 2014 04:31 PM IST
Updated Tue, 07 Jan 2014 04:31 PM IST
विज्ञापन
rare record
बचपन में पेंसिल को शार्प तो आपने बहुत बार किया होगा लेकिन क्या कभी इससे कोई रिकॉर्ड बनाने की बात सोची थी?
विज्ञापन

 
आप कहेंगे पेंसिल से कौन सा रिकॉर्ड बन सकता है? तो आपको बता दें कि भारत के किशोर ने दुनिया की तरह-तरह की पेंसिलों को जमा करके एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया है।

14 हजार से ज्यादा पेंसिल रखने का रिकॉर्ड

rare record
सुनने में ही कितना अजीब लगता है कि किसी के पास 14 हजार से ज्यादा पेंसिल हैं। लेकिन ये सच है। तुषार लखनपाल के पास 14 हजार से ज्यादा पेंसिल हैं और पेंसिल को लेकर उनकी ये भूख यहीं तक सीमित नहीं है। वो अपने इस रिकॉर्ड को और दूर तक ले जाना चाहते हैं।

आपने लोगों को स्टैम्प, सिक्के और न जाने क्या-क्या जमा करते देखा होगा लेकिन स्टेशनरी का सामान जमा करने वाले तुषार अपने तरह इकलौते शख्स हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर पेंसिल है एक-दूसरे से जुदा

rare record
नई दिल्ली में रहने वाले तुषार बताते हैं कि उनके पास 14 हजार से ज्यादा पेंसिल है और वो हर रोज इसमें इजाफा ही करते जा रहे हैं।

खास बात ये है कि उनकी कोई भी पेंसिल एक समान नहीं है। हर पेंसिल का रंग, आकार और प्रकार एक-दूसरे से अलग है।
विज्ञापन

40 अलग-अलग देशों की हैं ये पेंसिल

rare record
पेंसिल के इस संग्रह में केवल भारत की ही पेंसिल नहीं है। उनके इस विशाल संग्रह में दुनिया के 40 मुल्कों की पेंसिल शामिल है।

उनके पास एक सोने के कवर वाली पेंसिल है। इसके अलावा एक नक्काशी वाले बक्से में रखी दो ऐसी भी पेंसिल है जिसके बारे में मत है कि इसका इस्तेमाल महारानी एलिजाबेथ द्वितीय करती होंगी।

लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है नाम

rare record
तुषार का नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में पहले से ही दर्ज है लेकिन वो अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज करवाना चाहते हैं।

उन्हें इस बात की पूरी उम्मीद भी है कि उनके पास जो संग्रह है वो दुनिया का सबसे बड़ा संग्रह है।

पेंसिल के प्रकार

rare record
तुषार के पास महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की दो पेंसिल है, जो उन्हें उनके माता-पिता ने लाकर दी थी। इसके अलावा उनके संग्रह में सबसे लंबी पेंसिल आठ फुट और तीन इंच लम्बी है। जबकि सबसे छोटी पेंसिल चार सेमी की है।

सबसे अधिक पेंसिल जमा करने के लिए उरुग्वे के एमिलो अरेनास का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। उनके पास 14,552 पेंसिलों का संग्रह ‌है।

कहां से आती हैं ये पेंसिल

rare record
तुषार ने चार साल की उम्र से पेंसिल जमा करना शुरू किया था। वो इसके लिए हर रोज कुछ घंटे इंटरनेट पर बिताते हैं और बेहतरीन से बेहतरीन पेंसिल तलाशते हैं, जो उनके पास न हो।

डेली मेल के अनुसार, तुषार हाईस्कूल के स्टूडेंट हैं। वो बताते हैं ‌कि अब तो उनके ‌रिश्तेदार भी उन्हें उपहार में कुछ और देने के बजाय पेंसिल ही देना पसंद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed