{"_id":"971e2085c8ceda9c7abba1bc29ce310d","slug":"pregnant-woman-gangraped","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"3 महीने की गर्भवती थी तो हुआ गैंगरेप, 9 महीने पर मौत की सजा","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
3 महीने की गर्भवती थी तो हुआ गैंगरेप, 9 महीने पर मौत की सजा
Updated Fri, 28 Feb 2014 11:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई बार अपने आस-पास की घटनाओं को देखते हुए हमें ऐसा लगता है कि हमारा समाज कितना भयानक रूप लेता जा रहा है। पर ये हालात केवल अपने देश तक ही सीमित नहीं हैं।
ये कहानी इथोपिया की है। जहां एक 3 महीने की गर्भवती के साथ गैंगरेप हुआ और अब जब वो कभी भी बच्चे को जन्म दे सकती है, उसे मौत की सजा सुना दी गई है।
विज्ञापन
ये कहानी इथोपिया की है। जहां एक 3 महीने की गर्भवती के साथ गैंगरेप हुआ और अब जब वो कभी भी बच्चे को जन्म दे सकती है, उसे मौत की सजा सुना दी गई है।
क्या है किशोरी का दावा?
नौ महीने की इस गर्भवती किशोरी का कहना है कि जब वो तीन महीने की गर्भवती थी तो सात लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया था। रेप करने वालों की उम्र 18 से 22 साल के बीच थी। स्ट्रेटजिक इनिशिएटिव फॉर वुमेन इन द हॉर्न ऑफ अफ्रीका ने ये बात कही है।
उसके साथ बलात्कार करने वालों ने रेप के दौरान उसका वीडियो भी बना लिया था और उसे इंटरनेट पर भी डाल दिया था।
उसके साथ बलात्कार करने वालों ने रेप के दौरान उसका वीडियो भी बना लिया था और उसे इंटरनेट पर भी डाल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
उसके बाद क्या हुआ?
जब ये वीडियो लोगों तक पहुंचा तो लड़की और उसके साथ रेप करने वालों को हिरासत में ले लिया गया। रेप करने वालों पर तो जो आरोप लगे वो लगे ही लेकिन लड़की पर भी अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा।
उस पर वेश्यावृत्ति का भी आरोप लगाया गया। हालांकि अब जबकि इस किशोरी ने अपने साथ रेप की रिपोर्ट कराई है तो उस पर सुनवाई नहीं की जा सकती। क्योंकि उस पर पहले से ही कई मामले चल रहे हैं।
उस पर वेश्यावृत्ति का भी आरोप लगाया गया। हालांकि अब जबकि इस किशोरी ने अपने साथ रेप की रिपोर्ट कराई है तो उस पर सुनवाई नहीं की जा सकती। क्योंकि उस पर पहले से ही कई मामले चल रहे हैं।
क्या कहना है प्रशासन का?
प्रशासन का कहना है कि वो इस मामले में कार्रवाई नहीं कर सकते। लड़की को घटना के तुरंत बाद ही अपील करनी चाहिए थी। लेकिन लड़की का कहना है कि उसे उस समय जान से मारने की धमकी दी गई थी।
अब क्या हैं हालात?
डेली मेल के अनुसार, जैसा कि ये महिला रेप के समय ही 3 माह की गर्भवती थी, अब किसी भी समय बच्चे को जन्म दे सकती है। बावजूद इसके वो सजा भुगत रही है और पुलिस की कोठरी में कंकड़ों के ऊपर सो रही है।
संस्था ने उसके लिए दो बार जमानत की पैरवी की लेकिन दोनों बार पैरवी खारिज हो गई।
संस्था ने उसके लिए दो बार जमानत की पैरवी की लेकिन दोनों बार पैरवी खारिज हो गई।