हैरतअंगेज! मच्छर के काटने से बच गई इस बच्ची की जान!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मच्छरों के काटने से तेज खुजली और शरीर का लाल पड़ना आम सी चीज है। इस बच्ची को भी एक मच्छर ने काट लिया था।
मच्छर के काटने पर बच्ची के मां ने उसपर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। लेकिन थोड़े दिन बीत जाने के बाद भी जब बच्ची का गाल ठीक नहीं हुआ और बस एक मच्छर के काटने पर काला पड़ने लगा, तो उसकी मां कुछ चिंता में आ गई।
बच्ची का चेहरा काला होता जा रहा था और पूरा सूजने लगा था। इस हालत को देखकर मां काफी डर गई थे।
गए डॉक्टर के पास
एक मच्छर के काटने के दिनों बाद भी बच्ची के गाल न ठीक होने की बात सुनकर डॉक्टर भी हैरान रह गए।
उन्होंने फौरन ही बच्ची के खून की जांच करवाई। जांच में पता चला कि लड़की को ल्यूकीमिया है।
इस कैंसर का पता चलते ही डॉक्टरों ने तीन साल की बच्ची कॉनी की कीमोथेरिपी की मदद से कैंसर का इलाज करने को कहा।
हुआ इलाज
डॉक्टरों ने भी बताया कि अक्सर इस कैंसर के होने का पता जल्दी नहीं लग पाता है और धीरे-धीरे इससे इंसान का मरना तय होता है।
लेकिन सही वक्त पर मच्छर के काटने से ये पता चल गया कि बच्ची को कैंसर था। कीमोथेरिपी के इलाज के बाद कॉनी बिल्कुल ठीक हो गई।
हे भगवान! बस 12 साल में ये लड़की बन गई मां