शार्क ने ऐसे गड़ाए दांत कि डूब गई बोट !
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वो लोग अपने पूरी टीम के साथ साउथ अफ्रीका के एक कोस्ट में यूट्यूब के लिए कुछ फिल्माने गए थे।
उन्हें क्या पता था कि जिस रबर बोट पर वो सवार होकर पानी के तेज धाराओं की शूटिंग कर रहे थे, वहीं कुछ ऐसा हो जाएगा जिसे वो जिंदगी भर नहीं भूल सकेंगे।
उस दिन अच्छी धूप खिली हुई थी। कुछ भी शूट करने के लिए सबसे बढ़िया दिन। उन लोगों ने अपना काम करना शुरू ही कर दिया था कि तभी एक पानी के अंदर से अचानक एक शार्क बाहर आई और उनके बोट पर ही हमला बोल दिया।
काट गई बोट
वो बोट रबर की थी। ऐसा माना जाता है कि उस रबर बोट को चीरना या फिर उसमें छेद करना आसानी से मुमकिन नहीं है।
तभी शार्क अचानक से पानी के बाहर अपने मुंह को निकाली और अपने पैनीले दांत रबर बोट पर गड़ा दिए।
उसने ऐसा क्या किया, पूरी बोट ने अपना संतुलन खो दिया। बोट में एक तरफ से बड़ा छेद हो गया और उसमें भरी गैस बाहर निकलने लगी। वो रबर बोट तेजी से सिकुड़ने लगी।
बच गई जानें
शार्क ने इतनी बुरी तरह रबर बोट पर अपने विशाल और भयानक दांत गड़ाए कि बोट ही लगभग बेकार हो गई।
उसमें बैठे सभी क्रिउ मेंबर्स डर रहे थे। लेकिन समय रहते सभी को वहां से निकाल बाहर सुरक्षित जगह पर पहुंचा दिया गया।
माना जा रहा है शार्क का ये हमला बिना उसे उकसाए ही हो गया था। इसमें क्रिउ मेंबर्स की कोई गलती नहीं थी।
पेड़ पर चढ़ गया हाथी, देंखें ये मजेदार मंजर!