हैरतअंगेज! महिला ने बच्चे को नहीं, छिपकली को दिया जन्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या कभी भी आपने ऐसा सुना है कि एक महिला इंसानी बच्चे को जन्म देने के बजाय एक छिपकली को जन्म दे?
मेट्रो में छपी एक खबर के मुताबिक इंडोनेशिया में रहने वाली एक महिला ने आठ महीने की प्रेग्नेंसी के बाद एक छिपकली को जन्म दिया है।
बच्चे को डिलीवर करने वाली दाई जोसफाइन वाडु ने बताया कि उसने डिलीवरी के समय डेबी नाम की औरत के पैरों के बीच से बच्चे के बजाय एक छिपकली को देखा।
वो खुद भी हैरान रह गई। उसे समझ में ही नहीं आ रहा था कि डेबी इससे पहले भी दो बच्चों को पैदा कर चुकीं हैं, लेकिन आठ महीने प्रेग्नेंट रहने के बाद उनके पेट से बच्चे के बजाय छिपकली कैसे निकल आई?
अब होगी जांच
जब इस बात का पता इंडोनेशिया सरकार को चला, तो वो लोग भी ऐसे अजीबोगरीब मामले से सन्न रह गए।
डॉक्टरों का कहना है कि अब तक ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है, जिसमें एक प्रजाति ने दूसरी प्रजाति को जन्म दिया हो।
डॉक्टरों ने बताया कि कभी-कभार ऐसा होता है कि कोई महिला स्यूडोसाइस नाम की बीमारी से ग्रसित हो जाती है। इसे फेक प्रेग्नेंसी भी कहा जाता है।
होगी यही बीमारी
इस बीमारी में पेट फूल आता है और हर लक्षण ऐसे होते हैं जिससे लगता है कि महिला पेट से है। लेकिन असलियत में ये बस पेट का फूलना ही होता है।
उन्होंने ये भी कहा कि महिला हो सकता है इसी बीमारी से पीड़ित रही हो।
इस कुतिया ने जन्म दिए हरे रंग के पिल्ले, यकीन न हो तो देखें ये तस्वीरें