होने को था ऑपरेशन और तभी पेट में लग गई आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार बच्चों के पिता 43 साल के पॉल हिल उस वक्त ऑपरेशन टेबल पर बेहोश पड़े थे। डॉक्टरों ने उन्हें एन्सथीशिया देकर बेहोश कर दिया था।
डेली मेल की खबर के अनुसार पॉल के पेट का कोई ऑपरेशन होना था। इसलिए उन्हें बेहोश करने के बाद डॉक्टरों ने पहले उनके पेट के स्किन की सफाई करने की सोची।
इसके लिए उन्होंने पॉल के पेट पर एक एल्कोहॉल बेस्ड बॉडी स्टेरेलाइजर लगाया। लेकिन तभी..
पेट ने पकड़ी आग
स्टेरेलाइजर लगाने वाली नर्स और पॉल की पत्नी तब बुरी तरह से डर गई जब बेहोश पड़े पॉल के पेट ने अचानक आग पकड़ ली।
स्टेरेलाइजर लगाते ही उनके पेट से आग निकलने लगी और तभी फौरन बाकी डॉक्टरों को बुलाया गया।
दरअसल, पॉल के आंत में एक कैंसर बन रहा था। इससे पहले की वो मार दे, पॉल ऑपरेशन की मदद से उसे हटवाने आए थे। लेकिन स्टेरेलाइजर का ये असर उनके पेट पर देखकर सभी हैरान रह गए।
अब सब ठीक
लेकिन उनके पेट पर जलने के बड़े निशान बन चुकें हैं। खास बात तो ये है कि इस पूरे घटनाक्रम के बारे में पॉल को तब पता चला कि जब वो होश में आए।
पॉल को पत्नी ट्रेसी ने बताया कि उसके पेट में आग लग गई थी। उसे तो इस बात पर तब तक भरोसा नहीं हुआ जब तक उसने अपने पेट को देख नहीं लिया।
अंडरवियर में 17 लाख छिपाकर ले जाती मिली युवती