इस मर्द के अंडकोष का वजन है 64 किलो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्ले वॉरेन नाम के इस शख्स के लिए जिंदगी जैसे पल-पल एक मुश्किल है। जिंदगी के हर छोटे से लेकर बड़े काम करने में इस शख्स को बहुत तकलीफें होती थी।
फिर चाहे वो कोई भी काम हो। जैसे चलना, दौड़ना या फिर सेक्स करना आदि।
उसकी जिंदगी की सबसे बड़ी मुसीबत की वजह बने उसके अपने ही अंडकोष। ऐसा इसलिए क्योंकि उसके अंडकोष का वजन 64 किलो था।
वो एक काम और जिंदगी हुई हराम
49 साल के वेस्ले वॉरेन अपने कहीं बड़े तोंद के जैसे दिखने वाले अंडकोष से काफी परेशान थे। उन्हें बाथरूम जाने से लेकर एक पैंट भी पहनने में बहुत दिक्कत होती थी।
वॉरेन को इस बात का कोई अंदाजा ही नहीं था कि उसे बहुत ही दुर्लभ बीमारी है। एक दिन अचानक ही उसे अपने प्राइवेट पार्ट में खुजली हुई।
खुजली करना जैसे उसके लिए बड़ी सजा बन गई। उसने खत्म न होने वाली खुजली को लेकर डॉक्टर को दिखाया। लेकिन...
नहीं ठीक हुआ मामला
डॉक्टरों के कई दवाइयां देने के बाद भी वॉरेन की खुजली बंद नहीं हुई और धीरे-धीरे कर के उसके अंडकोष का आकार बढ़ता ही चला गया।
बहुत दिनों बाद अपनी इस अनोखी मुसीबत की वजह रेयर स्क्रोटल लिंफोडीमा नाम की बीमारी है, वॉरेन को पता चला।
फिर वो अपने अनचाहे अंडकोष को हटाने के लिए सर्जरी कराने की कोशिश में जुट गया। अपने 64 किलो के अंडकोष को हटाने के लिए सर्जरी में आने वाले खर्चों के लिए मदद मांगी।
ठीक भी हुआ वो
कैलिफोर्निया स्थित डॉक्टरों ने इसकी मुसीबत समझी और उसका ऑपरेशन भी किया। बगैर 64 किलो के अंडकोष की जिंदगी के साथ वॉरेन बहुत अच्छा महसूस करने लगा था।
उसकी जिंदगी भी आम लोगों की तरह ही मजेदार हो गई थी। लेकिन इस साल पड़े दो दिल के दौरों के बाद उसे बचाया नहीं जा सका। उसके मरने के बाद उसके रिश्तेदारों और जानने वालों ने बताया कि वॉरेन बहुत निडर थे।
खौफनाक: इस परिवार को घूमते हुए मिली आत्मा, खींची तस्वीरें