अपने कुत्ते के लिए किसी भी हद तक जा सकता ये आदमी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉल ओ ग्रेडी हमेशा से कुत्तों को पालने के शौकीन रहे हैं। साल 2009 में पॉल के एक कुत्ते की जान चली गई थी। कुत्ते को कैंसर था।
डेली मेल के मुताबिक लगभग दो साल पहले पॉल ने फिर एक कुत्ते को पाला लिया।
अपने नए कुत्ते का नाम उसने ओल्गा रखा। क्योंकि पॉल एक चैट शो के एंकर थे, वो प्रोग्राम रिकार्ड करते वक्त भी अपने कुत्ते को साथ ही रखते थे।
लड़की की अजब हेयरस्टाइल, गिलहरी को घुसाया बालों में
ओल्गा की वजह से पॉल ने काफी चर्चा भी बटोरी। कुछ दिनों पहले पॉल को पता चला कि ओल्गा को भी कैंसर है और सिर्फ 18 महीनों बाद उसकी जान चली जाएगी।
ओल्गा को नहीं खो सकता था
पॉल नहीं चाहते थे कि उन्हें एक बार फिर वही दुख झेलना पड़े। ओल्गा के साथ पॉल का रिश्ता इतना गहरा हो चुका था कि पॉल ने अपने कुत्ते का इलाज करवाने की सोच ली।
कैंसर होने की वजह से डॉक्टरों ने पॉल को ओल्गा का कैंसर ट्रीटमेंट करने के लिए सर्जरी और कीमोथेरेपी का रास्ता बताया।
रहस्य या कुछ और, हर बार इस बच्ची को ही क्यों डसता है ये सांप?
पॉल के लिए महंगे इलाज कोई मायने नहीं रखता था। इसलिए उसने कुत्ते के सही इलाज के लिए आठ लाख से ज्यादा खर्च कर दिए।
बच गई जान
कीमोथेरेपी और सर्जरी के बाद ओल्गा अब बिल्कुल ठीक है। पॉल ने कहा कि उनके पास बुलसी, लुइस और एडी नाम से और पालतू कुत्ते हैं लेकिन ओल्गा उनके सबसे खास है।
कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का इलाज करवा देने के बाद पॉल अपने कुत्ते के साथ खुश हैं और टीवी शो में वापसी कर चुके हैं।
और छोटा हुआ सौर मंडल का सबसे छोटा ग्रह