हे भगवान! इस लड़की के कान को ये क्या हो गया?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन में रहने वाली 17 साल की रेमी ने अपने शौक के कारण कुछ समय पहले कान छिदवा लिए था। रेमी ने कान पर ऊपर की तरफ और बीच में दो छेद करवाए थे। लेकिन अफसोस, ये फैशन उसे सूट नहीं किया और रिएक्शन हो गया।
तब रेमी ने अपने छेद को बंद करवाने के बारे में सोचा। छेद को पूरी तरह से ढक देने के लिए उसने डॉक्टरों से ऑपरेशन करने को कहा।
डॉक्टरों ने रेमी की कॉस्मेटिक सर्जरी तो कर दी लेकिन उसके बाद रेमी के कान का बुरा हाल हो गया।
बदसूरत हो गया चेहरा
डॉक्टरों ने रेमी के कान से छेद गायब करने के चक्कर में ऐसा ऑपरेशन कर डाला कि उसके कान में फोड़े जैसी गोल चमड़ी निकल आई।
ये फोड़ानुमा चमड़ी उसको दर्द भी देती थी। यही नहीं ऑपरेशन के बाद से उग आई ये चमड़ी बदसूरत होने की वजह से लोगों के ध्यान की वजह भी बनती थी।
यूं तो रेमी ने अपने इस कान के हाल के साथ में जी लेने की सोची। लेकिन लोगों के मजाक उड़ाने और बार बार पूछने की वजह से रेमी का बाहर निकलना और घूमना फिरना मुश्किल हो गया।
अब तो भगवान ने भी छोड़ा साथ
साल भर बाद रेमी ने अपने कान में उग आए इस अजीब सी चीज को नेशनल हेल्थ सर्विस में जाकर ऑपरेट कराने की सोची। लेकिन यहां भी रेमी की बदकिस्मती ने उसका साथ नहीं छोड़ा और यहां के डॉक्टरों ने उसे ऑपरेट करने से मना कर दिया।
डॉक्टरों का कहना है कि रेमी अभी मात्र 17 साल की हैं और पहले से ही भयंकर रिएक्शन का शिकार हो चुकी हैं। ऐसे में एक और ऑपरेशन उनकी जान के लिए खतरा बन सकता है।
एनएचएस के इंकार करने के बाद रेमी वापस उसी हालत में हैं। उन्हें अगले ऑपरेशन का इंतजार है।