फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   girl who plucks her hair day in and day out

मां की इस आदत ने कर दिया बेटियों को बर्बाद!

Mon, 05 May 2014 12:33 PM IST
Updated Mon, 05 May 2014 12:33 PM IST
विज्ञापन
girl who plucks her hair day in and day out

मां-बाप को देखकर बच्चों पर उनकी हरकतों का कितना असर पड़ता है, ये कहानी ऐसा ही कुछ बताती है।

विज्ञापन


चेरिल कोल को एक जमाने से अपने बाल नोचने की आदत है। हैरत की बात तो ये है कि उसने शादी के वक्त तक अपने इतने बात नोंच चुके थे कि उसे शादी पर विग पहनना पड़ा।

यहीं नहीं, वो तो अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान भी बाल नोचती रही और अब उसकी ये आदत देख-देखकर उसकी बेटी क्लेयर भी ऐसा ही करने लगी है।

है एक दुर्लभ बीमारी

girl who plucks her hair day in and day out

चेरिल का कहना है कि वो ये बात अच्छे से जानती हैं कि उन्हें टीटीएम नाम की बीमारी है जिससे पीड़ित व्यक्ति अपने सिर, भौओं, पलकों और पूरे चेहरे के बाल नोचता है।

इस बीमारी के बावजूद चेरिल चाहते हुए भी अपनी कोई मदद नहीं कर पाई हैं।

उनका कहना है कि वो अपने बाल और भौंओं के बाल इस कदर नोच चुकी हैं कि अब वो लगभग टकली हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वो खुद से करती है नफरत

girl who plucks her hair day in and day out

चेरिल बताती हैं कि उसकी इस आदत को देखकर उनकी छोटी बेटी भी अपने बाल तेजी से नोचने लगी है। उसे डर है कि कहीं वो भी एक दिन अपनी मां की तरह गंजी न हो जाए।

चेरिल की दो बेटियां है और छोटी वाली तो अपनी मां के नक्‍शे कदम पर चलने लगी है। अब चेरिल को डर है ‌कहीं छोटी बेटी की देखा देखी बड़ी बेटी भी बाल नोंचने की गंदी आदत में न पड़ जाए।

चेरिल ने बताया कि बेटी को बाल नोंचता देख उनके आंखों में आंसू आ जाते हैं। वो खुदको गुनहगार महसूस करती हैं और चाहते हुए भी अपनी या फिर बिटिया की कोई मदद नहीं कर पाती हैं।

हे भगवान! इस औरत ने भूत के साथ किया सेक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed