फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   elephant mother saved her child

एक मां ही उठा सकती है अपने बच्चे के लिए ये कदम

Mon, 06 Jan 2014 05:24 PM IST
Updated Mon, 06 Jan 2014 05:24 PM IST
विज्ञापन
elephant mother saved her child
ये बताने की भी जरूरत नहीं कि एक मां अपने बच्चे को कितना प्यार करती है। मां और बच्चे के रिश्ते को शब्दों में बयां कर पाना शायद ही संभव हो। लेकिन ये प्यार केवल इंसानों तक सीमित नहीं है। जानवरों में भी इस प्यार की मिसाल देखने को मिलती है।
विज्ञापन


अब इस हथिनी को ही ले लीजिए जिसने अपने बच्चे को बचाने के लिए जान की बाजी लगा दी।

क्या था पूरा मामला

elephant mother saved her child
ये पूरा मामला जिम्बाब्वे के हवांग नेशनल पार्क है। जहां हथिनी का एक बच्चा पानी में मौज-मस्ती कर रहा था। इस मस्ती-मस्ती में बच्चे का पैर फिसल गया और वो गहरे में पहुंच गया। बच्चे की मां वहीं कुछ दूरी पर खड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां ने बचाई बच्चे की जान

elephant mother saved her child
गहरे में फिसलन होने की वजह से बच्चा लाख कोशिशों के बाद भी बाहर नहीं आ पा रहा था।

इसके बाद हथिनी ने अपनी सूंड को बच्चे की ओर बढ़ा दिया। ये बिल्कुल वैसा ही था, जैसे किसी डूबने वाले को बांस थमाकर बाहर निकाला जाता है। मां की सूंड पकड़कर बच्चा आराम से सूखे में आ गया।
विज्ञापन

केन वाटकिन्स ने ली हैं ये तस्वीरें

elephant mother saved her child
डेली मेल की खबर के अनुसार, दक्षिण अफ्रीकी फोटोग्राफर केन वाटकिन्स ने जिम्बाब्वे में अपने भ्रमण के दज्ञैरान ये तस्वीरें ली हैं।

64 वर्षीय फोटोग्राफर का कहना है कि ऐसा अक्सर होता है कि हाथी के छोटे बच्चे पानी में फिसल जाते हैं और खुद से बाहर नहीं आ पाते हैं। वो बताते हैं कि बच्चे को फंसा देखकर वो काफी डर गए थे लेकिन उसकी मां ने उसे दो मिनट में ही बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed