फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   doctors revive man clinically dead for 90 minutes

चमत्कारः जब मुर्दा डेढ़ घंटे बाद खड़ा हो गया...

Fri, 14 Mar 2014 04:00 PM IST
Updated Fri, 14 Mar 2014 04:00 PM IST
विज्ञापन
doctors revive man clinically dead for 90 minutes

महाराष्ट्र के औरंगाबद जिले में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। मौत के 90 मिनट बाद एक शख्स फिर से जिंदा हो गया। 41 वर्षीय सरदार संजीत सिंह महात्मा गांधी मिशन चैरिटेबल अस्पताल में एक्स-रे टेक्नीशियन का काम करता है।

विज्ञापन


उसे अचानक दिल का दौरा पड़ा और कुछ ही पलों में उसकी सांसें थम गईं। लेकिन डॉक्टरों ने उम्मीद नहीं छोड़ी। संजीत की सांसें थम चुकी थीं। ब्लड सर्कुलेशन भी बंद हो गया था।
विज्ञापन


लेकिन डॉक्टरों ने फिर भी कार्डियो-पल्मनरी-रिसक्शन (सीपीआर) जारी रखा। इन 90 मिनट में डॉक्टरों ने मैनुअल तरीके से संजीत की सीपीआर की। यानी हर एक मिनट में हाथों से सौ बार छाती दबाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है का‌र्ड‌ियो-पल्मनरी-रिसक्‍शन?

doctors revive man clinically dead for 90 minutes

जब अचानक मरीज की सासें रुक जाएं तो ऐसे में उसके मुंह पर ऑक्सीजन मास्‍क लगाकर, छाती को जोर-जोर से दबाया जाता है। एक मिनट में करीब 100 बार ऐसा किया जाता है। ऐसा चेस्ट कॉम्प्रेशन सिस्टम डिवाइस से भी किया जा सकता है।

इमरजेंसी में मौके पर ऑक्सीजन मास्‍क न हो तो कोई दूसरा शख्स उसके मुंह में लगातार सांस दे सकता है। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि मरीज के दिल तक खून पहुंचना शुरू हो जाए।

खून का बहाव दुरुस्त होने पर इंसान के जीवित बचे रहने की उम्मीद बढ़ जाती है।

चमत्कार से कम नहीं

doctors revive man clinically dead for 90 minutes
डॉक्टरों ने कहा कि संजीत पूरी स्‍वस्थ था। यह उसके लिए काफी फायदेमंद साबित हुआ। कार्डियोलॉजिस्‍ट आनंद देवधर ने कहा कि ऐसे बहुत कम मामलों में पाया जाता है।

ब्लड सर्कुलेशन बंद होने पर इंसान को बचा पाना नामुमकिन हो जाता है। लेकिन संजीत पूरी तरह फिट था।

पहले उसे इस तरह का कभी कोई दौरा नहीं पड़ा था और न ही कोई बीमारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed