फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   couple starved pet dog to death

दंपति ने पालतू कुत्ते पर दिखाई रूह कंपा देने वाली हैवानियत!

Tue, 15 Apr 2014 09:26 AM IST
Updated Tue, 15 Apr 2014 09:26 AM IST
विज्ञापन
couple starved pet dog to death

लोगों के लिए उनके पालतू जानवर इतने प्यारे होते हैं कि वो घर के ही किसी और सदस्य की तरह माने जाते हैं।

विज्ञापन


उनका बहुत देख-भाल और रख-रखाव होता है। लेकिन इस दंपति के साथ ऐसा बिल्कुल नहीं था।

उन्होंने अपने शौक के लिए एक कुत्ता तो पाल लिया था लेकिन उसके बाद उसके साथ दिल दहला देने वाली हैवानियत अपनाई।

नहीं देते थे खाना

couple starved pet dog to death
पुलिस जांच के बाद अब भी ये पता नहीं चल पाया है कि आखिर क्यों इस जोड़े ने अपने ही पालतू कुत्ते को निशाना बनाया।

दरअसल, छह हफ्तों पहले ही इस दंपति ने लोला नाम के इस कुत्ते को अपना पालतू जानवर मान कर घर ले आए थे।

लेकिन उसके बाद जैसे कुत्ते के बुरे दिन शुरू हो गए। इस जोड़े ने कुत्ते को छह हफ्तों तक खाना नहीं दिया। उसका शरीर इतना पतला हो गया कि वो अधमरा बन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिर्फ 15 किलो का रह गया वो

couple starved pet dog to death
जेनिफर प्लेटर और माइकल नाइट ने मिलकर अपने कुत्ते को छह हफ्तों के लिए खाना नहीं दिया।

ऊपर से वो इसे मारते थे और बुरा-भला कहते थे। बिना खाना खाए कुत्ते का कुल वजन बस 15 किलो रह गया था।

जब इस बात का खुलासा पुलिस को हुआ तो पुलिस और एनिमल प्रोटेक्‍शन वाली फोर्स सीधे माइकल के घर में पहुंचे।
विज्ञापन

नजारे ने डरा दिया

couple starved pet dog to death

वहां उन्होंने कुत्ते को घर के एक कोने में पड़ा पाया और उसकी लाशनुमा हालत देखकर सन्‍न रह गए। उन्होंने फौरन ही कुत्‍ते को सही जगह पहुंचाया और उसको खाने-पीने को दिया।

उसके शरीर से चमड़ा लगभग गायब हो चुका था और हड्डियां ही हड्डियां दिख रही थी।

पुलिस ने दंपति को गिरफ्तार कर लिया है। कुत्ते की हालत में भी इस बीच काफी सुधार आया है और अब वो किस्मत से ठीक होने लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed