जब गाय ने पांच घंटों तक पुलिसवालों के छुड़ाए छक्के, देखें तस्वीरें!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी को नहीं पता कि नदी किनारे ये गाय कैसे पहुंच गई। यूरोप स्थित ऐबरदीन हारबर कोई ऐसा-वैसा हारबर नहीं है।
ये एक बिजी हारबर है जहां लोग आते-जाते रहते हैं और ढेर सारा सामान लोड-अनलोड किया जाता है।
डेली मेल के मुताबिक तभी वहां पानी के अंदर कई बोट के बीच एक काले रंग की गाय घूमने लगी।
सब हैरान
बोट के बीच उस काली गाय को घूमता देख सब हैरान रह गए। लोगों ने फौरन पुलिस को इस बारे में सूचना दी और रेस्क्यू पुलिस फोर्स वहां आ पहुंची।
उन्होंने देखा कि गाय तो पानी के अंदर ही जाती जा रही है। शायद गाय वहां थोड़ी देर और रहना चाहती थी।
लेकिन पुलिसवालों को पता था कि पानी अंदर की तरफ गहरा है और इसलिए वहां से गाय को निकालना जरूरी है।
बदल गया सीन
पर दंग कर देने वाली बात ये है कि जब रेस्क्यू पुलिस फोर्स अपनी बोट के पास जितना गाय के गरीब जा रही थी, गाय उनसे उतना ही दूर भाग रही थी।
गाय को लग रहा था कि लोग उसे पकड़ कर बंधक बना लेंगे और कहीं और ले जाएंगे।
इसलिए वो उनके पास ही नहीं आ रही थी।
चली पांच घंटों की कवायद
यकीन करना मुश्किल है कि पुलिस वालों ने गाय को सुरक्षित तौर पर बाहर निकालने के लिए पांच घंटों तक मशक्कत की।
पर, गाय को सूखी जमीन तक लाने की कवायद फेल होती रही।
अब, पुलिस वाले थक के चूर हो चुके थे।
मार डाला उसे
जैसा सोचा वैसा ही किया। उन्होंने गाय को पानी में ही गोली मार दी।
पुलिस स्कॉटलैंड का कहना था कि उनके पास वही आखिरी रास्ता बचा था।
ऐसी हसीन लड़की जिससे जानवर भी रहते हैं खौफजदा!