फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Amazing Animals ›   40 cobra snake babies found in a home

ओएमजी! इस घर से निकले किंग कोबरा के 40 बच्चे

Wed, 25 Jun 2014 12:34 PM IST
Updated Wed, 25 Jun 2014 12:34 PM IST
विज्ञापन
40 cobra snake babies found in a home

आप इसे इत्तेफाक कहिए या फिर कोई रहस्य, लेकिन ओडिशा के केंद्रपाड़ा गांव में रहने वाले एक परिवार के लोग तब सत्ते में आ गए जब उन्होंने देखा कि उनके ही घर में एक दो नहीं, बल्कि पूरे 40 सांप के बच्चे निकल आए हैं।

विज्ञापन


इन्हें देखकर घर के लोगों के होश उड़ गए। घर के मालिक नंद किशोर बल ने बताया कि पिछले शुक्रवार को घर में ही एक किंग कोबरा दिखाई दिया था, जिसे मार दिया गया था।
विज्ञापन


ऐसा होने के बाद परिवार वालों ने राहत की सांस ली थी। लेकिन फिर कुछ ही दिनों घर से 40 कोबरा के बच्चे निकलने पर वो दंग रह गए।

मची अफरा तफरी

40 cobra snake babies found in a home

रविवार की दोपहर परिजनों ने उसी स्थान पर कोबरा के 40 बच्चों को यहां-वहां घूमते देखा। बड़ी संख्या में सांपों को देखकर घर में अफरा-तफरा मच गई और ग्रामीणों का मजमा लग गया।

बाद में गांव वालों ने आपस में सोचा और तय किया कि इन सांपों को ठीक -ठाक तरीके से गांव में ही कहीं छोड़ दिया जाए।

लेकिन इससे पहले उन लोगों ने तय किया कि इन सांपों की खुशहाली के लिए पहले पूजा कराई जाए।

हुई पूजा

40 cobra snake babies found in a home

गांव के पुजारी ने घर में कुछ पूजा-पाठ की और बाद में इन बच्चों को पास के शिव मंदिर में छोड़ दिया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि सांप के बिल में लाल चीटिंयां घुस जाने से ये बच्चे बाहर निकल आए थे।

परिवार के किसी भी सदस्‍य को सांप से कट जाने की कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई।

ऐसा होटल जहां नंगे बदन होता है डिनर, देखिए तस्वीरें



















विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed