जान लीजिए, 'आप' के मंत्रियों के विभाग, उनके कॉन्टेक्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है। मनीष सिसोदिया को शिक्षा मंत्रालय के साथ-साथ पीडब्ल्यूडी विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। मनीष ने पटपड़गंज विधानसभा सीट से बीजेपी के नकुल भारद्वाज को 11478 वोटों से हराया था। मनीष सिसोदिया समाजिक कार्यकर्ता से पहले पत्रकार रह चुके हैं।
फेसबुकः facebook.com/manishsisodiaaap
ट्विटरः @msisodia
फोन नंबरः 9818910202
पर्यटन और कानून मंत्रालय का काम देखेंगे सोमनाथ
आईआईटी से पढ़ाई कर चुके सोमनाथ भारती को पर्यटन, कानून, प्रशासनिक सुधार मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है। आईआईटी दिल्ली से पढ़ चुके सोमनाथ भारती ने बीजेपी की आरती मेहरा को हराकर अपनी जीत दर्ज की है। 39 साल के भारती आईआईटी दिल्ली alumni एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं।
फोन नंबरः 011-32424100, 011-26677222
ईमेलः somnath@bhartiassociates.com
फेसबुकः facebook.com/somnath.bharti/aapdlmalviynagar
ट्विटरः @attorneybharti
सत्येंद्र कुमार जैन बने स्वास्थय मंत्री
सत्येंद्र कुमार जैन को दिल्ली का स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है। दिल्ली की शकूर बस्ती विधानसभा से जीत कर आए सत्येंद्र जैन पेशे से आर्किटेक्ट थे। अपनी सरकारी नौकरी, जो वह सीपीडब्ल्यूडी में कर रहे थे, उन्होंने केवल इसलिए छोड़ दी क्योंकि वह विभाग में फैले भ्रष्टाचार से परेशान हो गए थे। इसके बाद इनहोंने कंसल्टेंसी का काम शुरू किया। जनलोकपाल आंदोलन में सक्रिय रूप से जुड़े रहे सत्येंद्र सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। दिल्ली में मानसिक तौर पर अक्षम बच्चों के लिए कार्य करने वाली संस्था स्पर्श के साथ सहयोगी के तौर पर जुड़े हैं। अपने क्षेत्र में गरीब कन्याओं के विवाह आदि में सहयोग करते रहते हैं।
फोन नंबरः 011-270131153
ईमेलः satyendarja@yahoo.co.in
फेसबुकः facebook.com/satyendar.jain.5
ट्विटरः @satyendarjain
दिल्ली की परिवहन व्यवस्था देखेंगे युवा सौरभ
फोन नंबरः 8447144545, 9810804301
ईमेलः saurabhbharadwaj@yahoo.co.in
फेसबुकः facebook.com/saurabh.bharadwaj1
राखी बिड़ला देखेंगीं महिला एवं शिशु कल्याण विभाग
26 साल की राखी बिड़ला को महिला और शिशु समाज कल्याण और महिला सुरक्षा मंत्रालय दिया गया है। पत्रकारिता की नौकरी छोड़कर राजनीति में आई राखी बिड़ला सबसे कम उम्र की मंत्री बनी। राखी ने कांग्रेस सरकार के मंत्री राजकुमार चौहान को हराकर अपना रास्ता बनाया है। मंगोलपुरी विधानसभा सीट से राजकुमार चौहान 4 बार जीत चुके हैं। विधायक बनने से पहले राखी के पास महज 50 हजार रुपये की संपति थी, जो उन्होंने चुनाव आयोग को घोषित की थी।
ईमेलः rakhibirla@hotmail.com
गिरीश सोनी को रोजगार, विकास और SC/ST मंत्रालय
गिरीश सोनी को रोजगार, विकास और एससी-एसटी कल्याण मंत्रालय का प्रभार दिया गया है। दिल्ली की मादीपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीत कर आए गिरीश सोनी ने बीजेपी के कैलाश संकला को हराया था। महज 1103 वोटों की अंतर से जीतकर आए सोनी की शिक्षा 12वीं तक हुई है। 1980 से 'भारत की जनवादी नौजवान सभा' के साथ काम किया और मादीपुर के महासचिव के पद पर रहते हुए शिक्षा एवं रोजगार के लिए संघर्षरत आम आदमी की आवाज बने। गिरीश सोनी की समाज में साफ़ छवि है एवं इलाके की समस्याओं के लिए लोगों के साथ मिलकर लड़ते रहे हैं। बिजली-पानी आंदोलन के दौरान गिरीश सोनी ने घर-घर जाकर लोगों को आन्दोलन से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
ईमेलः mascotleathercraft@yahoo.com
गृह, वित्त, उर्जा और जल मंत्रालय अरविंद के पास
गृह, ऊर्जा, वित्त व टैक्स, जल बोर्ड, जैसे सभी महत्वपूर्ण मंत्रालय अरविंद केजरीवाल खुद अपने पास रखे हैं। इसकी वजह यह बताई जा रही है कि बिजली व पानी अरविंद की सरकार के कोर मुद्दे हैं। इसके अलावा जो भी मंत्रालय रह जाएंगे वह सब भी अरविंद के पास रहेंगे।
फोन नंबरः 9868069953
फेसबुकः facebook.com/aapkaarvind
ट्विटरः @arvindkejriwal