फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   third list of congress released, kapil sibbal fought election form chandi chowk

कांग्रेस की तीसरी सूची जारी, सिब्बल लड़ेंगे चांदनी चौक से

Tue, 18 Mar 2014 11:13 PM IST
Updated Tue, 18 Mar 2014 11:13 PM IST
विज्ञापन
third list of congress released, kapil sibbal fought election form chandi chowk

लोकसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। तीसरी लिस्ट में कांग्रेस ने 58 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं।

विज्ञापन


तीसरी लिस्ट में कांग्रेस ने दिल्ली, गुजरात, अरूणाचल प्रदेश, आसाम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उड़ीसा, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के उम्मीदवारों की सूची जारी की है।

विज्ञापन

चांदनी चौक से कपिल सिब्बल

third list of congress released, kapil sibbal fought election form chandi chowk

कांग्रेस की जारी सूची के मुताबिक दिल्‍ली से पांच सांसदों के टिकट को बरकरार रखा गया है। इसमें से चांदनी चौक से कपिल सिब्बल, उत्‍तर पूर्वी दिल्‍ली से जय प्रकाश अग्रवाल, पूर्वी दिल्‍ली से संदीप दीक्षित, नई दिल्‍ली सीट से अजय माकन और उत्तरी-पश्चिमी दिल्‍ली से कृष्‍णा तीरथ को टिकट दिया है।

अजहरूद्दीन लड़ेगे सवाई माधोपुर से चुनाव

third list of congress released, kapil sibbal fought election form chandi chowk

छत्तीसगढ़ के महासमुंद से पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को टिकट दिया गया है। उड़ीस के बालासोर से केन्द्रीय मंत्री श्रीकांत जेना को टिकट दिया गया है।

वहीं राजस्‍थान से जयपुर ग्रामीण सीट से सीपी जोशी को, राजस्‍थान के टोंक-सवाई माधोपुर से किक्रेटर मोहम्मद अजहरूद्दीन को और अजमेर से सचिन पायलट को टिकट दिया गया है।

विज्ञापन

19 राज्यों के उम्मीदवारों के नाम शामिल

third list of congress released, kapil sibbal fought election form chandi chowk

कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों के मद्देनजर 19 राज्यों के 58 उम्‍मीदवारों के नाम अपनी तीसरी लिस्ट में शामिल किए हैं। पिछली बार मुरादाबाद से सांसद अजहरूद्दीन को कांग्रेस ने टोंक-सवाई माधोपुर से टिकट दिया है। पूरी लिस्ट पढ़ने के लिए क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed