फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   radia tape in aam aadmi party rally

आम आदमी पार्टी की रैलियों में बजेगा राडिया टेप

Sat, 15 Feb 2014 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 15 Feb 2014 11:29 PM IST
विज्ञापन
radia tape in aam aadmi party rally

अभी तक वेबसाइट्स व सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर सुने जाने वाले विवादित नीरा राडिया टेप चुनावी रैलियों में भी बजेंगे। केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली व उद्योगति मुकेश अंबानी के खिलाफ दिल्ली सरकार की तरफ से दर्ज कराई गई एफआईआर की कॉपी भी आम लोगों को बांटी जाएगी।

विज्ञापन


लोक सभा चुनाव में कांग्रेस-भाजपा को घेरने के लिए आम आदमी पार्टी इसी तरह के हथकंडों को अपनाने जा रही है। इसकी शुरुआत अरविंद केजरीवाल की रोहतक रैली से होगी।
विज्ञापन


दरअसल, देश को वैकल्पिक राजनीति देने के दावे के साथ सियासत में उतरी आप की लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान में कोशिश होगी कि बड़ी पार्टियों को एक पाले में खड़ा दिखाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीजेपी-कांग्रेस को टेप से घेरेगी आप

radia tape in aam aadmi party rally

भ्रष्टाचार की अपनी पुरानी जंग को पार्टी इसका कारगर हथियार मान रही है। यही नहीं, नेताओं का मानना है कि जाति, धर्म, भाषा जैसे मुद्दों पर जुदा राय रखने वाले आवाम को भ्रष्टाचार के मसले पर एक साथ खड़ा किया जा सकता है।

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर यूपीए फिलहाल पूरी तरह घिरी दिख रही है। आप की कोशिश भाजपा को भी इसी मामले में घेरने की है। एक वरिष्ठ नेता की मानें तो जनता के बीच सप्रमाण ऐसे मसलों का उठाना होगा, जिसमें भ्रष्टाचार के मामले में भाजपा भी कांग्रेस का साझीदार दिखे।

फिलहाल विवादित नीरा राडिया टेप व मोइली-अंबानी के खिलाफ दर्ज एफआईआर बेहतर औजार दिख रहे हैं।

रैली शुरू होने से पहले सुनाए जाएंगे टेप

radia tape in aam aadmi party rally

यह रणनीति तैयार की गई है कि चुनावी रैलियां शुरू होने से चंद मिनट पहले नीरा राडिया टेप के कुछ हिस्से सुनाए जाएं। इसमें खास तौर से नीरा राडिया के साथ भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के रिश्तेदार का संवाद शामिल होगा, जिसमें मुकेश अंबानी के हवाले से वह कहते सुने जाते हैं कि कांग्रेस अंबानी की दुकान है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव में हमारा नारा होगा, बेइमान भगाओ, ईमानदार लाओ, देश बचाओ। कांग्रेस-भाजपा का असली चरित्र उजागर करने के लिए पोल-खोल अभियान तो चलेगा ही।

साथ ही रैलियों में राडिया टेप बजेगा तो लोगों को यह भी बताया जाएगा कि कोयला घोटाले में कांग्रेस-भाजपा साथ-साथ हो जाते हैं, लोकपाल का विरोध एक आवाज में करते हैं, कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाले में दोनों का हिस्सा बराबर रहता है। इसी तरह के बहुत से मामले हैं, पार्टी जिसे देश के सामने लाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed