केजरी ने मोदी से क्या पूछा, पढ़िए चिट्ठी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पूछेंगे कि आप काला धन देश में कैसे लेकर आएंगे? मुकेश अंबानी से आप के क्या संबंध है? क्या मुकेश अंबानी आपकी सरकार चलाएंगे? मुकेश अंबानी को कितने में गैस बेचने देंगे?
केजरीवाल ने कहा कि मुकेश्ा अंबानी का स्विस बैंक में अकाउंट हैं। इसके सबूत के तौर पर दो अकाउंट नंबर भी पेश किए। नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी के मुकेश अंबानी से क्या रिश्ते हैं?
योगेन्द्र यादव ने क्या कहा, मुझे नहीं पता?
योगेन्द्र यादव के मुकेश अंबानी से चंदा लिए जाने वाले बयान के संबंध में केजरीवाल ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि उन्होंने ऐसा कुछ कहा होगा। गौरतबल है कि कुछ दिनों पूर्व ही प्राकृतिक गैस मुद्दे पर मुकेश अंबानी पर एफआईआर करा चुके अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को मुकेश अंबानी के चंदे से भी कोई परहेज नहीं है। यह बयान पार्टी के प्रमुख नेता योगेंद्र यादव ने दिया है।
यहीं नहीं अगर मुकेश अंबानी 999999 रुपये तक चंदा देते हैं तो पार्टी बिना किसी जांच पड़ताल के इसे स्वीकर कर लेगी। जबकि हाल ही में दिल्ली में प्राकृतिक गैस के मूल्य निर्धारण मामले में केजरीवाल ने अंबानी को चोर तक कहा था।
हाल ही में केजरीवाल सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) में केजी बेसिन की प्राकृतिक गैस के मूल्य निर्धारण मामले को लेकर रिलायंस इंडस्ट्री लिमिटेड के मुकेश अंबानी पर चार धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई थी।
राजीव गांधी के हत्यारों को हो सजा
अरविंद केजरीवाल ने राजीव गांधी के हत्यारों को बरी किए जाने का विरोध किया है। केजरीवाल ने कहा कि राजीव गांधी के हत्यारों को नहीं छोड़ा जाना चाहिए।
गौरतलब है कि कल ही सुप्रीम कोर्ट ने राजीव गांधी के हत्यारों की रिहाई पर रोक लगा दी थी। साथ ही तमिलनाडु सरकार को इस बाबत नोटिस जारी किया गया था।
राजीव गांधी के हत्यारों की रिहाई पर राहुल गांधी ने भी कहा था कि जब प्रधानमंत्री को न्याय नहीं मिल रहा है तो आम आदमी का क्या होगा। इस पर आम आदमी पार्टी के अमेठी से प्रत्याशी कुमार विश्वास ने कहा था कि राहुल गांधी सिर्फ ड्रामा कर रहे हैं।
चिट्ठी में लिखकर पूछें ये प्रश्न?
1-आप और राहुल गांधी इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं?
2-क्या आपके और आपकी पार्टी के मुकेश अंबानी से संबंध हैं?
3-परिमल नाथवानी राज्ससभा में भाजपा की मदद से पहुंचे, जोकि मुकेश अंबानी की कंपनियों के ग्रुप प्रेसीडेंट है। ऐसे क्यों हुआ?
4-हवाई यात्राएं करने के लिए आपकों मिलने वाले जहाज कौन उपलब्ध कराता है?
5-आपकी रैली में खर्च होने वाला पैसा कहां से आता है?
6-क्या मुकेश अंबानी का पैसा भी विदेशों से भारत लाया जाएगा?