फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pakistani film 'Bin Roye' will release in India

'बजरंगी भाईजान' से टकराने भारत आ रही है पाकिस्तान की ये फिल्म

Tue, 30 Jun 2015 09:09 AM IST
Updated Tue, 30 Jun 2015 09:09 AM IST
विज्ञापन
Pakistani film 'Bin Roye' will release in India

'बजरंगी भाईजान' इस ईद पर रिलीज हो रही है। फिल्म से बॉक्स ऑफिस को बहुत उम्मीदें हैं। 'बजरंगी भाईजान' के साथ कोई फिल्म ईद पर नहीं आ रही है। इससे माना जा रहा है कि फिल्म जबर्दस्त कमाई कर सकती है।

विज्ञापन


लेकिन पाकिस्तान की 'बिन रोए' इस ईद पर पाकिस्तान के साथ भारत में भी रिलीज हो रही है। हालांकि फिल्म 'बजरंगी भाईजान' को कितनी टक्कर दे पाएगी इसके लिए तो ईद का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन


'बिन रोए' एक रोमांटिक ड्रामा है। इसमें हुमायूं सईद, माहिरा खान और जावेद शेख जैसे पाकिस्तान की फिल्मों के बडे़ नाम हैं। फिल्म 16 जुलाई को इंग्लैंड में भी रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

'रईस' की हीरोइन पर रहेंगी बॉलीवुड की निगाहें

Pakistani film 'Bin Roye' will release in India

पाकिस्तानी फिल्म 'बिन रोए' को भले 'बजरंगी भाईजान' के लिए कोई खतरा ना माना जाए लेकिन फिल्म की अभिनेत्री माहिरा खान पर जरूर सभी की निगाहें रहेंगी और इसकी एक खास वजह है।

माहिरा खान शाहरुख की 'रईस' में काम कर रही हैं ऐसे में उनके अभिनय को सब देखना चाहते हैं। इसलिए उनकी फिल्म के प्रति उत्सुकता जरूर होगी। इसके साथ एक और संयोग भी पाकिस्तान की फिल्म की रिलीज से बन रहा है।

दरअसल 'बजरंगी भाईजान' में सलमान खान पाकिस्तान जाते हैं और पाकिस्तान की फिल्म 'बिन रोए' भारत में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed