बाल झड़ चुके हैं क्या? फिर से ला सकते हैं ये 5 उपाय
आपके बाल दोबारा उग सकते हैं और पहले जैसे घने भी हो सकते हैं। बस जरूरत है, तो बालों की प्रॉपर केयर की और साथ में संतुलित डाइट की।
बालों से जुड़ी समस्याओं से अक्सर हम दो-चार होते रहते हैं। कई बार तो प्रॉपर केयर करने से कुछ समस्याएं खत्म भी हो जाती हैं।
कुछ लोगों की शिकायत होती है कि उनके बाल गिरने के बाद पुनः उगते नहीं हैं। इसलिए वे बालों की रिग्रोथ को लेकर चिंतित रहते हैं। हालांकि बालों की समस्या से निजात दिलाने के लिए बाजार में कई प्रकार के विकल्प मौजूद हैं। कई प्रकार की सर्जरी भी बालों को दोबारा उगने में मदद करती है।
कुछ लोग हेयर ट्रांसप्लांट आजमा रहे हैं, लेकिन इसके अलावा भी बालों को दोबारा उगाने के लिए कई प्राकृतिक तरीके हैं, जिसे आजमाकर आप आसानी से बालों की ब्यूटी दोबारा पा सकते हैं। आइए उन उपायों के बारे में जानें।
एंटी-ऑक्सीडेंट आजमाएं
सिर पर दोबारा बाल उगाने के लिए एंटी-ऑक्सीडेंट का प्रयोग करें। इसके लिए ग्रीन टी की दो बैग लें और इसे एक कप पानी में मिलाएं, फिर इसे अपने सिर पर लगाएं।
एक घंटे बाद बालों को धो लें। ग्रीन टी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो बालों को झड़ने से रोककर उन्हें दोबारा उगने में मदद करते हैं।
गर्म तेल की मालिश
बालों को दोबारा उगाने के लिए हॉट हेयर ऑयल मसाज भी फायदेमंद है। ऑलिव, कोकोनट, कैनोला ऑयल को हल्का गर्म करें। इस तेल से सिर पर धीरे-धीरे मसाज करें। इनको बालों में लगाने के बाद चार घंटे तक छोड़ दें, फिर बालों को धोइए।
नीम और एलोवेरा
कुछ औषधियां जैसे नीम और एलोवेरा भी बालों के लिए हेल्दी ऑप्शन है। दरअसल, नीम और एलोवेरा जीवाणुरोधी होते हैं, जो बालों को दोबारा उगाने में सहायक होते हैं।
इसका मास्क भी बालों में लगाया जा सकता है। बालों के झड़ने की समस्या से निजात के लिए भी एलोवेरा जेल का प्रयोग किया जाता है।
प्रोटीन भी है जरूरी
बालों को दोबारा उगाने के लिए प्रोटीन का सेवन करना चाहिए। यदि हम पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन का सेवन न करें, तो बालों के झड़ने की समस्या होने लगती है। इसलिए रोजाना के आहार में प्रोटीन जरूर शामिल करें, इससे भी बाल घने और मजबूत बनते हैं।
प्रोटीन के लिए आहार में ताजे फल, हरी सब्जियां, मीट, डेयरी प्रोडक्ट, सी फूड आदि लें।
बाल के लिए नट्स और बीन्स
बालों के झड़ने की समस्या खाने में प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों की कमी के कारण होती है। इसलिए अपनी डाइट में प्रोटीन, मिनरल्स, विटामिन और खनिज को शामिल करें।
सोया सेम: इसमें आयरन और विटामिन-ई पर्याप्त मात्रा में होता है। विटामिन-ई जहां रक्तसंचार बढ़ाने में मददगार है, वहीं आयरन बालों को उगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
बादाम: बालों को खूबसूरत बनाने के लिए रोजाना पांच-छह बादाम लें। इसमें आयरन, विटामिन-ई और प्रोटीन भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं।
संतरा: संतरा विटामिन-सी का महत्वपूर्ण स्रोत है। इसमें आयरन भी होता है। यह बालों के विकास के लिए जरूरी कोलेजन के गठन में मदद करता है।
केला: पके केले को नींबू के रस में मिलाकर बालों में लगाने से गंजेपन की समस्या दूर होती है और बाल दोबारा उगने लगते हैं।
योग और ध्यान
बालों को दोबारा उगाने में योग और ध्यान की अपनी खास भूमिका है। कुछ योगासन जैसे – शीर्षासन या सिर के बल खड़ा होना, विपारिता करना या आधे कंधे पर खड़ा होना, सलंबा सर्वांगासन या कंधे पर खड़ा होना आदि आजमा सकते हैं।
ये आसन शरीर में रक्त संचार और ऑक्सीजन की मात्रा को बढ़ाते हैं, जो बालों की समस्या से बचाता है। इन आसनों को नियमित करके आप बालों के गिरने की समस्या से निजात पा सकती हैं।