तेज दिमाग चाहिए तो रोज लें ये 7 डाइट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षा के दिनों में कितना भी सबक याद करें पर ऐन वक्त पर जवाब याद ही नहीं आता है? या फिर कितनी भी कोशिश करें लेकिन किसी भी काम में मन देर तक लगता ही नहीं है?
ऐसे में अगर आप डाइट में इन सात चीजों को शामिल करेंगे तो दिमाग से जुड़ी कई परेशनियों से बचने में आसानी होगी और याददाश्त अच्छी रहेगी।
अखरोट
अखरोट में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स हैं। साथ ही, यह ओमेगा 3 फैटी एसिड का भी अच्छा स्रोत है। यह दिमाग की कोशिकाओं को सुरक्षित रखने में काफी मददगार है।
डार्क चॉकलेट
डार्क चॉकलेट का संतुलित मात्रा में सेवन दिमाग के लिए फायदेमंद है। इसमें मौजूद कैफीन एकाग्रता बढ़ाने में मदद करता है और इसके एंटीऑक्सीडेंट्स दिमाग की कोशिकाओं के लिए फायदेमंद है।
पालक
गाजर
मछली
मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड अच्छी मात्रा में है जो दिमाग के लिए बेहद फायदेमंद है। कई शोधों में माना जा चुका है कि इसके सेवन से याददाश्त संबंधी समस्याएं दूर होती हैं।
बीन्स
बीन्स का सेवन न सिर्फ याददाश्त बेहतर बनाने में मददगार है बल्कि इससे एकाग्रता भी बढ़ती है। इसके अलावा, यह ऊर्जा का भी अच्छा स्रोत है जिससे स्टैमिना बरकरार रहता है।
केला
विटामिन बी6 और पोटैशियम से भरपूर केला दिमाग के लिए फायदेमंद है। यह शरीर में सेरोटोनिन, डोपमाइन और नोरीपाइनफ्राइन का निर्माण करता है जो दिमाग को एकाग्र रखते हैं।