याददाश्त कमजोर है तो तेज करेंगी ये 7 डाइट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या आप अक्सर छोटी-छोटी बातें भूल जाते हैं और अक्सर अपनी भूलने की आदत से आपको शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है?
अगर ऐसा है तो जानिए ऐसी सात डाइट के बारे में जो आपकी याददाश्त को तेज बनाने में मददगार हो सकती हैं।
पिस्ता
अक्सर कमजोर याददाश्त की वजह शरीर में थायमाइन नामक तत्व की कमी होती है। आधा कप पिस्ता में 0.54 मिलीग्राम थायमाइन पाया जाता है जो याददाश्त बेहतर करने में मददगार है।
गेंहू
गेंहू के अंकुर यानी व्हीट जर्म में विटामिन ई की मात्रा भरपूर है। विटामिन ई दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद है और याददाश्त बेहतर करने में मददगार है।
जामुन
गाजर
गाजर याददाश्त के लिए बेहतरीन डाइट है। इसमें केरोटीन नामक तत्व बहुत अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो दिमाग की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। बादाम और अखरोट का जूस अच्छी याददाश्त और तेज दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद है।
अंडा
अंडे में लेसिथिन नामक तत्व अच्छी मात्रा में होता है जो दिमाग की कोशिकाओं को मजबूत बनाने में मददगार है। प्रतिदिन 50 से 70 मिलीग्राम इसकी मात्रा दिमाग तेज करने के लिए काफी अहम है।
भिंडी
भिंडी के सेवन से भी याददाश्त अच्छी होती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स याददाश्त बेहतर बनाने में काफी मददगार हैं।
केशवास
केशवास यानी रोज मेरी, जिसका इस्तेमाल कई बार नॉन वेज भोजन में अरोमा के लिए किया जाता है, याददाश्त अच्छी रखने के लिए बेहतरीन नुस्खा है। रोज सुबह चाय में इसके पत्ते उबालकर पीने से भी याददाश्त बेहतर करने में मदद मिलती है।