फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   new year tips for weight loss

पेट की चर्बी घटानी है तो नए साल में उठाएं ये 7 कदम

Wed, 01 Jan 2014 01:28 PM IST
Updated Wed, 01 Jan 2014 01:28 PM IST
विज्ञापन
new year tips for weight loss

नया साल की शुरुआत हम सभी के लिए तमाम तरह के छोटे-छोटे रिजॉल्यूशन से भरी होती है। अगर आप ने नए साल पर पेट की चर्बी कम करने और वजन घटाने का पुख्ता मन बना ही लिया है तो इस रिजॉल्यूशन को पूरा करने में 12 आसान उपाय आपके लिए कारगर हो सकते हैं।

विज्ञापन


आइए जानें, तेजी से वजन घटाने के ऐसे 12 उपायों के बारे में जो नए साल में आपको स्लिम और फिट रखने में बेहद मददगार हो सकते हैं।

फाइबर युक्त डाइट अधिक लें

new year tips for weight loss
फाइबर शरीर में कार्बोहाड्रेट्स का पाचन धीमे करने में मदद करता है। इसके अलावा यह शरीर में फैटी एसिड्स को जमा होने से भी रोकने में मदद करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह की शुरुआत करें नींबू पानी से

new year tips for weight loss

वजन घटाने के लिए रोज सुबह खाली पेट नींबू पानी का सेवन भी एक कारगर उपाय है। सर्दियों में जिन्हें ठंड या साइनस की समस्या है वे पानी को गुनगुना करके उसमें नींबू डालकर ‌पी सकते हैं।

यह शरीर के टॉक्सिन्स हटाता है और मेटाबॉलिज्म ठीक रखने में मदद करता है, ज‌िससे वजन घटाना आसान होता है।

विज्ञापन

डाइट में करें यह बदलाव

new year tips for weight loss

वजन घटाने के लिए फैट्स से परहेज जरूरी है लेकिन बहुत अधिक परहेज और फैट्स से बनाई गई दूरी भी आपको फैटी चीजें खाने के लिए अधिक मजबूर करती है। ऐसे में डाइट में अंडा, शहद, मछली, डार्क चॉकलेट जैसी चीजों का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।


जमकर प‌िएं पानी

new year tips for weight loss

जूस, सॉफ्ट ड्रिंक्स, चाय, कॉफी जैसी ड्रिंक्स एक सीमा तक तो सही हैं लेकिन ये पानी का पर्याय नहीं हो सकती हैं। इनसे शरीर को फ्लूएड तो मिलता है लेकिन साथ में कैलोरी और शुगर भी।


कई शोधों में माना जा चुका है कि पर्याप्त मात्रा में पानी न सिर्फ शरीर को ऊर्जावान बनाए रखता है बल्कि यह शरीर के टॉक्सिन्स दूर करता है और मेटाबॉलिज्म ठीक रखता है। रोट कम से कम आठ ग्लास पानी जरूर पिएं।

45 मिनट की नियमित सैर

new year tips for weight loss

ड्यूक यूनिवर्सिटी के शोध की मानें तो रोज 45 मिनट तक तेजी से चलना वजन घटाने के लिए सबसे कारगर और आसान उपाय है। 45 मिनट तक की सैर से 300 कैलोरी घटती है।


कैलोरी का बनाएं बैलेंस

new year tips for weight loss
कैलोरी युक्त डाइट से पूरी तरह परहेज करना संभव नहीं है तो क्यों न इसका कुछ ऐसा बैलेंस बनाया जाए जिससे वजडन भी न बढ़े और टेस्ट भी बना रहे।

तनाव को कहें बाय

new year tips for weight loss
पेट पर जमा फैट्स की एक बड़ी वजह अधिक तनाव लेना भी है। तनाव ‌की स्थिति में शरीर में कोर्टिजोल का स्तर बढ़ता है ज‌िससे पेट पर फैट्स तेजी से जमा होता है। इससे बचाव के लिए तनाव मुक्त जीवनशैली और योग मददगार हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed