फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   Recruitment in DRDO

10वीं पास पाएं नौकरी, 899 पद खाली

Mon, 22 Sep 2014 08:36 PM IST
Updated Mon, 22 Sep 2014 08:36 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in DRDO

रक्षा शोध एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने विभिन्न पदों पर रिक्तियों को भरन के लिए विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञापित पदों में वरिष्ठ तकनीकी सहायक के 419 पद, तकनीशियन के 235 पद, एडमिन एंड एलाइड के 245 पद शामिल है। शैक्षिक योग्यता के तहत वरिष्ठ तकनीकी सहायक पद के आवेदक ने संबंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग का डिप्लोमा या बी. एस.सी. की डिग्री प्राप्त की हो। तकनीशियन पद के आवेदक ने 10वीं कक्षा पास करने के बाद अपने संबंधित ट्रेड में आईटीआई का डिप्लोमा किया हो। वहीं एलाइड पदों के लिए योग्यता भिन्न भिन्न है। इन पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित करने की अनुमानित तिथि 1 फरवरी, 2015 है। आयु सीमा में आरक्षित वर्ग को नियम के मुताबिक छूट दी जाएगी।

विज्ञापन

ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन करें आवेदन

Recruitment in DRDO

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार आवेदन करने का ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन प्रक्रिया चुन सकते हैं। इन पदों आवेदन दोनों ही तरीके से स्वीकार किए जा रहे हैं। लेकिन आवेदक केवल एक तरीके से ही आवेदन करें। आवेदन करने की प्रक्रिया 27 सितंबर से प्रारंभ होगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर, 2014 है।

विज्ञप्ति में निर्धारित स्थानों से आवेदन प्राप्त करने की अंतिम 24 अक्टूबर, 2014 है। वेतनमान के तहत चयनित उम्मीदवारों को संबंधित पद के लिए स्वीकार्य वेतनमान तथा ग्रेड पे दिया जाएगा। वेतनमान के अतिरिक्त चयनित उम्मीदवारों को संस्थान द्वारा प्रदत्त अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।

ऑनलाइन आवेदन करने तथा आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार डीआरडीओ की वेबसाइट http://drdo.gov.in/drdo/ceptam/PosterC07.pdf पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed