फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   More than 900 vacancies for PGT-TGT, Apply Online

बनिए सरकारी टीचर, 937 पदों पर भर्ती

Tue, 28 Jan 2014 06:25 PM IST
Updated Tue, 28 Jan 2014 06:25 PM IST
विज्ञापन
More than 900 vacancies for PGT-TGT, Apply Online

नवोदय विद्यालय समिति द्वारा देश भर के विभिन्न जिलों में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालयों में पीजीटी तथा टीजीटी के कुल 937 पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं।

विज्ञापन


इन पदों में पीजीटी के 514 तथा टीजीटी के 423 पद शामिल हैं।

इन पदों के लिए करें आवेदन

More than 900 vacancies for PGT-TGT, Apply Online

पीजीटी के पदों में हिंदी के 51 पद, इतिहास के 41 पद, भूगोल के 33 पद, अर्थशास्‍त्र के 76 पद, वाणिज्य के 25 पद, गणित के 84 पद, अंग्रेजी के 53 पद, भौतिकी के 59 पद, जीव विज्ञान के 41 पद और रसायन के 51 पद शामिल हैं।

टीजीटी के पदों में हिंदी के 65 पद, अंग्रेजी के 88 पद, गणित के 179 पद, विज्ञान के 53 पद, सामाजिक विज्ञान के 38 पद शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आकर्षक वेतनमान

More than 900 vacancies for PGT-TGT, Apply Online

वेतनमान के तौर पर पीजीटी के लिए चयनित उम्मीदवारों को 9300-34800 रुपये तथा ग्रेड पे 4800 रुपये, तथा टीजीटी के लिए चयनित उम्मीदवार को 9300-34800 रुपये तथा ग्रेड पे 4600 रुपये निर्धारित है।

पीजीटी के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष तथा टीजीटी के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित है। आयु सीमा में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट प्रदान की गई है। आयु की गणना 31 जनवरी, 2014 से की जाएगी।

विज्ञापन

यह है शैक्षिक योग्यता

More than 900 vacancies for PGT-TGT, Apply Online

शैक्षिक योग्यता के तहत पीजीट के पद के उम्मीदवार किसी मान्यताप्राप्त संस्‍थान से संबंधित विषय में 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर की उपाधि धारक हो। इसके साथ ही बी. एड. या समकक्ष डिग्री प्राप्त की हो।

टीजीटी के उम्मीदवार संबंधित विषय में किसी मान्यताप्राप्त संस्‍थान से 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक की उपाधि धारक हो। इसके साथ ही बी. एड. या समकक्ष डिग्री प्राप्त की हो।

ऐसे होगा चयन

More than 900 vacancies for PGT-TGT, Apply Online

इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के आधार किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन देश के विभिन्न शहरों में किया जाएगा जिसका विवरण वेबसाइट पर उपलब्‍ध है।

परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 31 मार्च, 2014 से डाउनलोड की जा सकती  है। परीक्षा आयोजित करने की ति‌थि 27 अप्रैल, 2014 निर्धारित है।

ऐसे करें आवेदन

More than 900 vacancies for PGT-TGT, Apply Online
इन पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन भरा जाएगा। पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 28 फरवरी, 2014 तथा आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 3 मार्च, 2014 निर्धारित है। पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिन्ट आउट लेकर उसे सहेज कर रख लें। इस साक्षात्कार के समय अन्य दस्तावेजों के साथ दिखाना होगा।

आवेदन शुल्क के ‌तौर पर सामान्य एवं पिछड़ी जात‌ि के अभ्यर्थी के लिए 560 रुपये निर्धारित है, वहीं महिलाओं सहित आरक्षित वर्ग को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है।

आवेदन करने एवं अन्य आवश्यक जानकारी के लिए आवेदक नवोदनय विद्यालय समिति की वेबसाइट http://www.navodaya.nic.in/welcome%20sbs.htm पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed