फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Model rape case in Mumbai

मॉडल ने IPS पर लगाए क्या आरोप, पढ़ें पूरी FIR

Tue, 05 Aug 2014 04:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, मुंबई
टीम डिजिटल/अमर उजाला, मुंबई Updated Tue, 05 Aug 2014 04:21 PM IST
विज्ञापन
Model rape case in Mumbai

मुंबई पुलिस के डीआईजी सुनील पारसकर पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराने वाली मॉडल ने एफआईआर में कई और सनसनीखेज खुलासे किए है।

विज्ञापन


एफआईआर में मॉडल स्नेहा (परिवर्तित नाम) ने बताया है कि मैं डीआईजी सुनील पारस्कर को पिछले डेढ़ साल से जानती हूं। मैंने अपने भाई के खिलाफ एक शिकायत दर्ज की थी, इस केस की वजह से मैं सुनील पारस्कर को जानती हूं।

जब मैं सुनील पारस्कर से मिली, वे तब उत्तरी मुंबई के एडिशनल सीपी थे। उन्होंने मेरी मदद की। पहली मुलाकात में ही हमने एक-दूसरे को अपने फोन नंबर दे दिए थे। नवंबर 2013 में सुनील ने मुझे बांद्रा रिक्लमेशन बुलाया।
विज्ञापन


वे अपनी यूनिफॉर्म में पुलिस की गाड़ी में थे और उनके पास वॉकी-टॉकी था। उन्होंने मुझसे कहा था कि मैं ड्राइवर को लिए बिना खुद ड्राइव करके वहां आऊंगा। मैं वहां पहुंची तब सुनील वहां पहले से ही मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेरी ड्रेस में हाथ डाल सुनील ने की अंगो से छेड़छाड़

Model rape case in Mumbai

25 साल की स्नेहा का कहना था कि उनकी कार में सिविल ड्रेस में ड्राइवर भी मौजूद था। पहले मैंने उन्‍हें अपनी कार चलाने दी, शायद उन्‍हें मेरी ऑटोमेटिक कार चलाना नहीं आया, फिर मैं अपनी कार चलाने लगी और वे मेरी बगल में बैठ गए।

हम एक बहुमंजिला इमारत के पास मेरे पुराने केस के बारे में बात करते-करते पहुंचे। टावर की लिफ्ट में हम दोनों पहुंचे। उन्‍होंने लिफ्ट का कौन-सा बटन दबाया मुझे याद नहीं। लिफ्ट का दरवाजा खुलते ही सामने एक कमरे में वे मुझे लेकर गए।

उन्‍होंने बताया ये उनका मकान है, जिसे किराए पर देना चाहते हैं। उन्‍होंने मुझे अपना मकान दिखाय। मैंने सफेद और काले रंग की शॉर्ट ड्रेस पहनी थी। बाद में हम दोनों घर पर बैठे, तब सुनील मेरे करीब आए। उन्‍होंने मेरी ड्रेस में हाथ डाला और दूसरे हाथ से बायां स्‍तन दबाया।

सुनील ने कई बार मुझसे मांगी माफी

Model rape case in Mumbai

बकौल स्नेहा, मैंने उनका हाथ झटक दिया। मैं गुस्‍से में वहां से निकल आयी। सुनील और मैं, मेरी ही कार में बांद्रा लौटे। बीच रास्‍ते में उन्होंने मुझसे कई बार माफी मांगी। घर पहुंचने के बाद भी उन्‍होंने मुझे कई एसएमएस भेजकर माफी मांगी।

फरवरी 2014 में सुनील मुझे और मेरी बहन को अपने दफ्तर में मिले। उन्‍होंने अपने बेटे की कसम खाई और रोते हुए कहा कि उन्‍होंने मीडिया में कोई बात लीक नहीं की। तभी उन्‍होंने मेरे सफेद सैमसंग मोबाइल के बदले मुझे नया आईफोन गिफ्ट किया।

उन्‍होंने पुलिस की दर्ज एफआईआर के बदले मुझसे तोहफा मांगा और मैंने दबाव में उन्‍हें 70 हजार की एक गाड़ी तोहफे में दी। उसके बाद हमारी बातचीत कम होने लगी और वे मुझे सुबह शाम एसएमएस भेजने लगे। उन्‍होंने कई बार मुझे मिलने के लिए कहा। मैं पिछली बार के हादसे से सबक लेते हुए इस बार उन्‍हें एक कॉफी शॉप में मिली।

शराब पीकर मुझे चूमने लगे और करने लगे मनमानी

Model rape case in Mumbai

इस घटना के तकरीबन एक हफ्ते बाद सुनील मुझे दोबारा मिले और मुझे मलाड के मड इलाके के एक बंगले में ले गए। यहीं उन्‍होंने मुझे एक शख्‍स से मिलाया और कहा कि मैं इस बंगले को फोटो शूट के लिए मुफ्त में इस्तेमाल कर सकती हूं।

इसके बाद वे मुझे बंगले की पहली मंजिल पर ले गए और मुझसे माफी मांगने लगे। इसके बाद वे मुझे गले लगाने लगे और कहने लगे कि मैं इन कपडों में सेक्‍सी दिख रही हूं और वे मुझे पसंद करते हैं। इसके बाद वे मुझे नीचे वाले कमरे में ले गए, वहां शराब भी रखी थी।

मैंने शराब पीने से इनकार कर दिया। वे शराब पीकर मुझे चूमने लगे और मेरे सीने को गलत तरीके से छूने लगे। इसके बाद उन्‍होंने जबरन मेरे कपड़े उतारे मैंने उन्‍हें रोकने की कोशिश की, लेकिन उनकी ताकत के सामने मेरी कोशिश नाकाम रही।

रेप के बाद मैं डरी हुई दर्द से तड़प रही थी

Model rape case in Mumbai

मैंने ऑफ व्‍हाइट फुल लेंग्‍थ ड्रेस पहन रखी थी। उन्‍होंने मुझे बिस्‍तर पर धकेला। उन्‍होंने मेरे अंदरूनी कपड़े भी उतार दिए और मेरे प्राइवेट पार्ट में उंगली घुसाई। फिर उन्‍होंने खुद के कपड़े उतारे और मेरे साथ बलात्‍कार किया। उसके बाद वो वॉशरूम में चले गए। फिर मैंने भी वॉशरूम जाकर अपने कपड़े पहने।

मैं शॉक्ड और डरी हुई थी, दर्द से तड़प रही थी। मेरी बाईं बांह पर खरोंच भी आई। इसके बाद हम दोनों मेरी ही कार में मलाड तक वापस आए। मैं रास्‍ते भर रोती रही। वे गाड़ी से उतरकर अपने एक दोस्‍त की कार में बैठकर चले गए।

इसके बाद उन्‍होंने मुझे अपने तबादले की जानकारी दी। मुझे उन्‍होंने सांताक्रूज के सहाना स्‍टार होटल में बुलाया, लेकिन मैं वहां अकेले ना जाकर अपने बिजनेस पार्टनर के साथ गई। यहां मैंने उन्हें 57 हजार का एक गिफ्ट दिया।

सुनील ने मुझे शारीरिक व मानसिक पीड़ा पहुंचाई

Model rape case in Mumbai

उन्‍होंने मुझे किसी ऐसे शख्‍स से मिलाने के लिए कहा, जो उनका तबादला रोक सके। हम बांद्रा के चाइना गेट में मेरे पीआर मैनेजर और सुनील व उनकी बीवी सहित कुल चार लोग मिले। मैं उनकी बीवी को उनकी करतूत बताना चाहती थी, लेकिन मुझे मौका नहीं मिला।

आखिरकार जुलाई 2014 में मैंने अपनी बहन को पूरी कहानी बताई। उसकी मदद से हम वकील से मिले। मेरी वकील ने उन्‍हें एक नोटिस भी भेजा।

सुनील पारस्कर ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए मेरे साथ छेड़खानी और बलात्‍कार किया और मुझे शारीरिक व मानसिक पीड़ा पहुंचाई। साथ ही मुझे महंगे तोहफे देने के लिए मजबूर किया। मेरी गुजारिश है कि उनके खिलाफ सख्‍त कार्रवाई की जाए।

क्राइम ब्रांच ने की चार घंटे लंबी पूछताछ

Model rape case in Mumbai

इस बीच क्राइम ब्रांच ने रेप केस में आरोपी डीआईजी सुनील पारसकर से सोमवार को चार घंटे लंबी पूछताछ की।

मुंबई क्राइम ब्रांच चीफ सदानंद दाते ने बताया कि पारसकर को पूछताछ के लिए फिर बुलाया जाएगा। सोमवार को पारसकर से पूछताछ क्राइम ब्रांच के अडिशनल सीपी के.एम. प्रसन्ना के केबिन में हुई। उनसे क्राइम अगेंस्ट विमन ब्रांच की डीसीपी शारदा राऊत व महिला एसीपी कला गावित ने दर्जनों सवाल पूछे।

पारसकर ने सारे आरोपों को आधारहीन बताया। उन्होंने कहा कि मैं तो उसे फोटो-शूट के लिए मड आईलैंड के बंगले में ले गया था, मैंने उससे रेप नहीं किया। पारसकर को सेशन कोर्ट से 31 जुलाई तक अंतरिम जमानत मिली हुई है। दाते ने कहा कि वह कोर्ट को जांच की प्रगति की पूरी रिपोर्ट पेश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed