फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   17-year-old raped, dumped at south Delhi hospital

नाबालिग से रेप, अस्पताल में छोड़ आरोपी फरार

Sat, 15 Feb 2014 05:06 PM IST
Updated Sat, 15 Feb 2014 05:06 PM IST
विज्ञापन
17-year-old raped, dumped at south Delhi hospital

देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। वैलेंनटाइन डे के दिन एक 17 साल की स्कूली छात्रा से उसके ब्वॉयफ्रेंड ने कथित रूप से बलात्कार किया और उसके बाद उसे दक्षिण दिल्ली के अस्पताल में छोड़ कर भाग गया।

विज्ञापन


किशोरी ने डॉक्टरों को बताया कि आरोपी उसे वैलेंनटाइन डे की पार्टी में ले जाने के बहाने से ले गया था। जब इस लड़की को अस्पताल लाया गया तो उसके निजी अंगों से खून बह रहा था। डॉक्टरों के मुताबिक अब लड़की खतरे से बाहर है और जल्दी ही वह मजिस्ट्रेट के सामने बयान देने की स्थिति में होगी।
विज्ञापन


24 साल के आरोपी को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दिल्ली में ही मालवीया नगर इलाके का रहने वाला है।

वैलेंनटाइन पार्टी में ले जाने का लालच

17-year-old raped, dumped at south Delhi hospital

घटना का पता शाम पांच बजे उस समय चला कि जब पीड़िता सफदरगंज अस्पताल में अहाते में पड़ी मिली। इसके बाद पुलिस के आला अधिकारी महिला पुलिसकर्मियों व एनजीओ के अधिकारियों के साथ वहां पहुंचे।

12वीं में पढ़ने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को वह स्कूल से लौट रही थी कि तभी आरोपी ने उसका रास्ता रोका और दोस्त के घर होने वाली वैलेंनटाइन-डे की पार्टी में चलने को कहा। साथ ही कहा कि वे वहीं पर लड़की का जन्मदिन मनाएंगे।

आरोपी उसे एक फ्लैट में ले गया तथा उसके साथ जबर्दस्ती की। आरोपी ने उसे धमकाया और किसी को भी घटना के बारे में नहीं बताने को कहा। उसने लड़की के साथ देर तक वहशियाना हरकत की और लड़की की हालत खराब होने पर वह अपने दोस्त के साथ उसे अस्पताल में छोड़ कर भाग गया।

आरोपी ने कबूल किया गुनाह

17-year-old raped, dumped at south Delhi hospital

अस्पताल में शुरुआती उपचार के बाद पुलिस ने लड़की को एम्स में भर्ती कराया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस की टीमों ने कई जगह छापेमारी के बाद आरोपी को मालवीया नगर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने कथित रूप से अपना गुनाह कबूल कर लिया।

आरोपी पर बलात्कार व पॉस्को (प्रोटेक्‍शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ अपहरण का भी मामला दर्ज करेगी।

वहीं लड़की का इलाज एम्स अस्पताल में चल रहा है और डॉक्टरों की एक टीम उसकी निगरानी कर रही है। वहीं पुलिस घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed