फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Campus Archives ›   Delhi university releases first cut off

डीयू में एडमिशन शुरू, तीन कॉलेजों में 100% कटऑफ

Tue, 01 Jul 2014 01:50 PM IST
Updated Tue, 01 Jul 2014 01:50 PM IST
विज्ञापन
Delhi university releases first cut off

तीन वर्षीय पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी ने सोमवार देर रात को पहली कटऑफ जारी कर दी। पहली लिस्ट में कंप्यूटर साइंस की कटऑफ ने बीकॉम को पछाड़ते हुए सौ का आंकड़ा छुआ है।

विज्ञापन


इस विषय में तीन कॉलेजों में कटऑफ सौ फीसदी गई है। बीटेक कंप्यूटर साइंस खत्म होकर बीएससी कंप्यूटर साइंस बने इस कोर्स की कटऑफ आचार्य नरेंद्र देव में 95-100, आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज में 98-100 और श्यामा प्रसाद मुखर्जी में 97-100 फीसदी है।
विज्ञापन


इसी कोर्स की कटऑफ भास्करायार्च कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंस में 98.5 से 99 फीसदी तक गई है। इस बार की कटऑफ में दूसरी हैरान कर देने वाली बात यह है कि पत्रकारिता एवं जनसंचार की कटऑफ भी 98 फीसदी तक चली गई। राम लाल आनंद कॉलेज में बीए ऑनर्स पत्रकारिता एवं जनसंचार में 98 फीसदी कटऑफ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीकॉम में हिंदू ने एसआरसीसी को दी टक्कर

Delhi university releases first cut off

बीकॉम ऑनर्स में हिंदू ने इस बार एसआरसीसी को कड़ी टक्कर दी है। एसआरसीसी में नॉन कॉमर्स स्ट्रीम वाले छात्रों के लिए बीकॉम की कटऑफ 99.50 गई है, जबकि हिंदू में यह 99.75 फीसदी है।

हिंदू कॉलेज में हिस्ट्री ऑनर्स की कटऑफ 95-98 और राजनीति शास्त्र की कटऑफ 96-98.5 तक जा पहुंची है। हंसराज में बीकॉम में 99.25 फीसदी पर दाखिला है।

वहीं हंसराज में ईको की कटऑफ 98 फीसदी तक गई है। बीए प्रोग्राम में हंसराज में सबसे अधिक 96.25 फीसदी कटऑफ है, जबकि हिंदू में इसी प्रोग्राम में 95 फीसदी पर दाखिला मिल रहा है।

एसआरसीसी और रामजस ने सबसे पहले जारी की लिस्ट

Delhi university releases first cut off

रामजस कॉलेज में ईको, अंग्रेजी, कॉमर्स में दाखिले 91.50 से लेकर 98.75 फीसदी नंबरों पर होंगे। यहां साइंस कोर्स की रेंज 90 से 96.50 तक रही है। वैसे डीयू के सभी कॉलेजों में बीए की कटऑफ 72 फीसदी से लेकर 96.25 फीसदी तक गई है।

एसआरसीसी की कट ऑफ में नया कीर्तिमान देखने को मिल रहा है। इस कॉलेज में बीकॉम की सामान्य श्रेणी की कट ऑफ 99.25 से लेकर 97.50 फीसदी तक रही है, जबकि ईको ऑनर्स में यहां कट ऑफ सामान्य के लिए 98.25 से लेकर 97.25 रही है। बीते साल कॉमर्स में 97, जबकि ईको में 97.5 फीसदी तक कट ऑफ गई थी। कॉ्लेज में कॉमर्स के लिए पांच और ईको के लिए तीन श्रेणियां हैं।

बीते साल एफवाईयूपी लागू होने के कारण अतिरिक्त योग्यता मानक समाप्त हो गए थे। इस बार पहले ही तरह सामान्य, ओबीसी, एससी व एसटी के कोर्स कॉम्बीनेशन के तहत श्रेणियां बनाई गई हैं।

यहां से डाउनलोड करें पूरी लिस्ट

Delhi university releases first cut off

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने अपनी आधिकारिक बेवसाइट पर सोमवार देर रात लिस्ट जारी की। इसमें आर्ट-साइंस की अलग से कटऑफ लिस्ट दिए जाने के साथ-साथ छात्रों की आसानी के लिए एक-एक कर के कॉलेजवार कटऑफ लिस्ट भी दी गई है।

पूरी लिस्ट डाउनलोड करने ‌लिए इस लिंक पर क्लिक करें........ डीयू की पहली कटऑफ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed