भारत में यहां से बिक्री होगी अमेरिकी बाइक्स की
मशहूर अमेरिकी बाइक कंपनी इंडियन मोटरसाइकिल्स भारत में अपनी पहली डीलरशिप का उद्घाटन करने की तैयारी पूरी कर चुकी है। कंपनी 7 मई, 2014 को गुड़गांव में अपने पहले डीलरशिप की शुरुआत करेगी।
पॉलारिस पहले ही तीनो मॉडल अपनी क्रूजर इंडियन चीफ सेगमेंट में पेश किए है। इनमें चीफ क्लासिक, चीफ विंटेज और चीफटेन हैं। कंपनी ने ये बाइक जनवरी, 2014 को लांच की थीं और इसकी बुकिंग शुरू कर दी थी।
बाइक मॉडल और कीमत
चीफ क्लासिक की कीमत 26.5 लाख रुपए, विंटेज की कीमत 29.5 लाख रुपए और चीफ टेन की कीमत 33 लाख रुपए तय की गई है। ये कीमतें दिल्ली के एक्स शोरूम की हैं।
एलईडी लाइट, यूएसबी पोर्ट और ब्लूटूथ जैसे आधुनिक फीचर के साथ इन मोटरसाइकिलों को की लेस पुश बटन स्टार्ट की सुविधा के साथ पेश किया गया है।
पावर और फीचर्स
बटन दबाते ही 1811 सीसी के दमदार इंजन की गूंजती आवाज बाइकर को रोमांचित करती है। सिंगल शॉक एयर एडजस्ट सस्पेंशन और एल्यूमिनियम कास्ट फ्रेम और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर इसे और भी शानदार बनाते हैं। कंपनी ने 100 वाट का म्यूजिक सिस्टम और ब्लूटूथ हेडसेट के जरिए राइडिंग के दौरान फोन कॉल अटेंड करने की सुविधा भी इन बाइकों में दी है।
तीनों बाइक्स में 1,811 सीसी का इंजन, 139 एनएम का अधिकतम टॉर्क, 6 स्पीड ट्रांसमिशन है।
ये तीनों मॉडल लीशर मोटरसाइकिल सेगमेंट में उतारे गए हैं जो हार्ले डेविडसन और भारत में मौजूद ट्रायम्फ मोटर बाइक्स को चुनौती देंगी।