फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   Hero Launches Karizma R and Karizma ZMR

हीरो ने उतारे करिज्मा के दो नए मॉडल, पहले से ज्यादा दमदार

Thu, 05 Jun 2014 08:13 AM IST
Updated Thu, 05 Jun 2014 08:13 AM IST
विज्ञापन
Hero Launches Karizma R and Karizma ZMR

भारत की प्रमुख टू व्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड खामोशी के साथ दो अपटेड बाइक्स को भारतीय बाजार में उतारा दिया है। कंपनी ने अपनी नई प्लेजर, एचएफ डीलक्स, ग्लेमर, एचएफ डीलक्स ईको, एक्ट्रीम वैगरह के बाद बहुप्रतीक्षित 2014 मॉडल बाइक हीरो करिज्मा आर और हीरो करिज्मा जेएमआर को लॉन्च किया है।

विज्ञापन


हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी दो नई बाइक्स हीरो करिज्मा आर और हीरो करिज्मा जेएमआर की बिक्री देश भर में शुरू कर दी है। हीरो मोटोकॉर्प करिज्मा आर की कीमत 83,158 रुपए जबकि करिज्मा जेडएमआर की कीमत 1,04,986 रुपए (एक्स शोरूम, पुणे) तय की गई है।

विज्ञापन

इन बाइक्स से होगा मुकाबला

Hero Launches Karizma R and Karizma ZMR

हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी इन दोनों बाइक्स को ऑटो एक्सपो 2014 के दौरान प्रदर्शित किया था। दोनों बाइक्स में कंपनी ने कॉस्मैटिक और मकैनिकल बदलाव किए हैं।

हांलाकि दो बाइक्स अपनी पिछले बाइक्स के प्लेटफार्म पर ही तैयार की गई है लेकिन इनके फ्रंट पैनल में बदलाव किए गए हैं।

हीरो करिज्मा आर का मुकाबला बजाज पल्सर 220सीसी से होगा जबकि हीरो करिज्मा जेएमआर यामाहा वाईजेडएफ-आर15 को चुनौती देगी।

विज्ञापन

पावर और परफार्मेंस

Hero Launches Karizma R and Karizma ZMR

दोनों बाइक्स के कई फीचर्स अपडेट किए गए हैं। दोनों बाइक्स में 5 स्पीड मेन्युअल गियरबॉक्स दिए गए हैं। इनके अलावा दोनों ही बाइक्स में नई स्टाइल बॉडी पैनल्स, डीआरएल और रिवाइज्ड टेल लैंप भी शामिल किए गए हैं।

इन बाइक्स के इंजन की बात करें तो हीरो करिज्मा आर एयर कूल्ड सिंगल सिलेंडर 223 सीसी इंजन पर है जो 19.2पीएस की पावर देगा और 19.3एनएम का टार्क देगा।

हीरो करिज्मा जेएमआर में पहले जैसा पावरप्लांट दिया गया है। ये एयर कूल्ड सिंगल सिलेंडर 232 सीसी इंजन पर है जो 20पीएस की पावर और टार्क 19.7एनएम देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed