साप्ताहिक राशिफलः मार्च का अंतिम सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी सप्ताह जीवन के हर क्षेत्र में आपके लिए सुखद रहने वाला है और यह सब लाभकारी चन्द्रमा के सुप्रभाव से होगा।
जीवन की छोटी-छोटी खुशियाँ भी आपको उत्साहित कर देंगी और किसी पुराने मित्र के आपके जीवन में अचानक आने से आप प्रसन्नचित्त मूड में रहेंगे।
गत सप्ताहों में जिन समस्याओं से आप चिंतित थे, उनका निवारण होगा और आप सुखद परिवर्तन महसूस करेंगे। बीते समय में की गयी बचत राशि से आपको बेहतर धन लाभ होने के आसार बन रहे हैं। इस सप्ताह आप अपने सभी निर्णय भी विश्वासपूर्ण लेंगे।
वृषभ: आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते है
इस सप्ताह बुध के मीन राशि में आगमन के साथ यह सप्ताह आपके लिए सकरात्मकता लेकर आएगा जिसमें आप इस दौरान जीवन के सभी क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन देखेंगे।
मानसिक रूप से भी आप इस समय सशक्त दिखाई देंगे और आपकी आर्थिक स्थिति में भी बेहतरी दिखाई देगी। इस समय आपके समक्ष कई लाभकारी अवसर आएँगे जिनसे आप आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते है।
व्यवसायिक स्तर पर अपनी किसी योजना में आप विकास देखेंगे। कड़े परिश्रम का फल आपको अवश्य मिलेगा। आपका प्रेम जीवन भी परिपूर्ण रहेगा और आप साथी के साथ बेहतर समय व्यतीत करेंगे।
मिथुन: लाभकारी रहेगा यह सप्ताह
आगामी सप्ताह व्यवसायिक स्तर पर आपमें से अधिक व्यक्तियों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगा।
आपके जीवन के इस पहलु में कई महत्वपूर्ण परिवर्तन होंगे जिनमें आप अपनी क्षमताओं के बल पर अधिकारीयों को प्रभावित कर सकेंगे।
संभव है कि आपको पदोन्नति प्राप्त हो या फिर वेतन वृद्धि। व्यवसायियों को भी इस समय लाभ प्राप्त होगा।
निजी रूप से यह सप्ताह सुखमय रहेगा और परिजनों के साथ अधिक से अधिक समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। घरेलु स्तर पर हर समस्या का समाधान निकालना आपके लिए सरल होगा।
कर्क: मानसिक परेशानी हो सकती है
इस सप्ताह बुध के मीन राशि में आगमन के साथ आप अपने जीवन में विशेष रूप से वैवाहिक जीवन में समस्याओं का सामना करेंगे।
इससे आपको मानसिक परेशानी भी हो सकती है। सलाह यह है कि अपने परिजनों और साथी के साथ किसी छोटी सी यात्रा में जाए और हर मतभेद को सुलझाने का प्रयास करें।
व्यवसायिक स्तर पर भी यह सप्ताह चुनौतीपूर्ण रहेगा। उन्हें अपने करियर में बेहतरी के लिए अपने दायित्वों को अपनाओं और उन चुनौतियों का सामना करें।
इसी प्रकार व्यवसायियों को नए विचारों को अपनी योजनाओं में शामिल कर लाभ में वृद्धि लाएं।
सिंहः धन लाभ भी होगा
आने वाला सप्ताह आपके लिए बहुत ही व्यस्त होने वाला है। किन्तु यदि आप मेहनत करते रहें तो आपका इसका फल अवश्य मिलेगा और यह सप्ताह आपके लिए उतना ही उत्साहित रहेगा।
सफलता आपके सामने होगी। इस समय आप ऑफिस में किसी भी योजना को अपनाएं, उसमें सफलता पाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होने से आप मानसिक रूप से सशक्त रहेंगे।
आपको धन लाभ भी होगा। निजी स्तर पर यह सप्ताह आपके लिए सुखद रहेगा। आप इस समय किसी भी प्रकार के तनाव से दूर रहेंगे।
कन्या: व्यर्थ के खर्चों से बचें
मीन राशि में बुध के आगमन से आने वाला सप्ताह आपके लिए हड़बड़ी वाला रहेगा। इस समय आपके सामने कुछ समस्याएं भी पैदा हो सकती है किन्तु आपको उन समस्याओं को सामना करना होगा।
इन समस्याओं से हताश न होएं। सकारात्मक रहें और सफलता पाएं। कानूनी मामलों में सफलता पाने के लिए यह समय नहीं है। इस दौरान अपना धैर्य ना खोएं।
जहां तक कार्य और व्यवसाय का सवाल है, इस सप्ताह आपको उतना लाभ नहीं मिलेगा जितना आप अपेक्षा कर रहे है।
धन-निवेश करने में आपको समझदारी से काम लेना होगा। व्यर्थ के खर्चों से बचें। निजी स्तर पर आप पारिवारिक जीवन को लेकर थोड़े विचलित हो सकते है।
तुला: लोग आपकी छवि पर दाग लगाने का प्रयास करेंगे
इस सप्ताह आप घरेलु और व्यवसायिक, दोनों ही स्तरों में सौभाग्यशाली रहेंगे। आप विश्वास से भरपूर, और कार्यस्थल में पूरी इमानदारी से काम करेंगे।
इस समय आप अपनी हर चुनौती का सामना आराम से कर सकेंगे। ऑफिस में कुछ लोग जो आपसे इर्ष्या करते हैं वे आपकी छवि में दाग लगाने का प्रयास करेंगे।
ऐसे लोगों को नज़रंदाज़ करें और अपना काम करते रहें। यदि कोई आपकी आलोचना करे तो निराश होने की बजाय उससे प्रेरणा लें।
आर्थिक स्तर पर इस सप्ताह आप सावधानीपूर्वक अपना बजट बनाए तो बेहतर रहेगा। घर पर सुखद एवं शांत वातावरण रहेगा।
वृश्चिक: महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें
इस सप्ताह आप अपने जीवन में कुछ चुनौतीपूर्ण घटनाओं की अपेक्षा कर सकते है। घरेलु स्तर पर यह सप्ताह आपके लिए इतना लाभकारी नहीं होगा।
यदि परिस्थितियां आपके अनुकूल नहीं हो तो आपका मिजाज़ बिगड़ सकता है। व्यक्तिगत स्तर पर भी आपको धैर्य से काम लेना होगा और साथी के साथ अपने संबंधों को क्रोध के चलते खराब करने से बचना होगा।
इस दौरान मानसिक तनाव के चलते संभव है कि आपके स्वास्थय पर इसका प्रभाव पड़ सकता है।
यदि कार्यस्थल में आई समस्याओं से निपटने का उपाय आपको नहीं मिल रहा है तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें।
धनु: निवेश से आपको लाभ होगा
आगामी सप्ताह आपके जीवन में उत्साह लेकर आएगा और अपने पुराने मित्रों, प्रियजनों और परिजनों के साथ का आनंद लेंगे।
सप्ताहांत तक संभव है कि आप उनके साथ किसी छोटे से सफ़र पर निकल पड़ सकते है। आर्थिक रूप से आप मज़बूत हैं और आप धनलाभ की अपेक्षा कर सकते है।
पूर्व में किये गए निवेश से आपको लाभ होगा। यह समय भविष्य के लिए निवेश करने हेतु भाग्यशाली है। आपकी बचत राशि में भी वृद्धि होगी।
अगर आप अपने रोजगार में परिवर्तन के बारे में विचार कर रहे है तो वर्तमान सप्ताह आपके लिए उचित नहीं है।
मकर: धन हानि के प्रबल आसार है
इस सप्ताह बुध के प्रभाव से आप घरेलु मसलों के साथ-साथ अपने करियर को लेकर भी सोच-विचार में डूबे रहेंगे। परिजनों और मित्रों के साथ किसी भी प्रकार के विवादों से बचें।
आपसी मतभेदों को दूर करने के लिए यह एकदम उपयुक्त समय है। व्यवसायिक स्तर पर भी आपको अपनी नौकरी में मनवांछित परिणाम पाने हेतु कड़ा परिश्रम करना होगा।
व्यवसायियों के लिए यह समय इतना लाभकारी नहीं है। किसी भी नयी योजना में निवेश करने में सतर्क रहें। धन हानि के प्रबल आसार है।
निजी खर्चों में भी वृद्धि होगी। किन्तु अपनी बचत राशि के बदौलत आप राहत की सांस ले सकते है।
कुंभः करियर के लिए अच्छा, खर्चे से बचें
आगामी सप्ताह पारिवारिक मतभेदों को दूर करने के लिए सही समय है। परिवार के कुछ सदस्यों को आपकी सहायता, आपके सहयोग की आवश्यकता पड़ सकती है इसलिए उन्हें समय देने के लिए तत्पर रहें।
अपने निजी और व्यवसायिक जीवन में संतुलन बनाए रखे और व्यक्तिगत मुद्दों का व्यवसायिक जीवन पर प्रभाव ना पड़ने दे।
कार्यस्थल में अपना हुनर दिखने का यह एकदम उपयुक्त समय है। वरिष्ठ अधिकारीयों से प्रशंसा मिलने के प्रबल आसार है।
ऐसे में आपके करियर पर इसका अच्छा प्रभाव रहेगा। यह सप्ताह व्यवसायियों के लिए अत्यंत लाभकारी है। आर्थिक रूप से भी यह सप्ताह आपके लिए परिपूर्ण रहेगा किन्तु खर्चों से बचें।
मीन: पदोन्नति और वेतनवृद्धि के संकेत है
यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही सुखमय रहेगा किन्तु बीच में थोड़ी बहुत रुकावटें भी आ सकती है। काम पर वरिष्ठ अधिकारीयों से प्रशंसा प्राप्त होने की संभावनाएं बन रही है।
आपके कड़े परिश्रम से आपको लाभ अवश्य प्राप्त होगा। इस समय पदोन्नति और वेतनवृद्धि के संकेत है। व्यवसायियों को अपना व्यवसाय बढ़ाने हेतु कुछ नयी योजनाएँ बनानी होगी।
अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए यह सप्ताह उपयुक्त है। घरेलु स्तर पर आपको घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए आपको प्रयास करने होंगे। घरेलु मामलों से चिंतित होकर अपने स्वास्थय पर इसका प्रभाव न पड़ने दे।