फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   weekly rashiphal 30 march to 5 april

साप्ताहिक राशिफलः अप्रैल का पहला हफ्ता इनके लिए लकी है

Mon, 30 Mar 2015 04:32 PM IST
Updated Mon, 30 Mar 2015 04:32 PM IST
विज्ञापन
weekly rashiphal 30 march to 5 april

आगामी सप्ताह आप आशावादी मूड में रहेंगे और किसी भी बड़ी समस्या से दूर रहेंगे। यह दौर आपके लिए लाभकारी रहेगा| जो व्यक्ति रोजगार में हैं उनके काम की सराहना होगी और इसका सुप्रभाव उन पर भी पड़ेगा।

विज्ञापन


उनके आत्मविश्वास में वृद्धि आएगी। चूंकि आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर है, आप मानसिक रूप से भी आप सशक्त रहेंगे।

किन्तु सप्ताहांत तक आपके सफलता के राह में कुछ रोड़े आ सकते हैं और आप कुछ समस्याओं को अनुभव कर सकते है।

इस समय आप चिंतित होंगे और अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर उदास होंगे। व्यर्थ खर्चों से बचें।

वृषभ: धन लाभ की आशा कर सकते हैं

weekly rashiphal 30 march to 5 april

आगामी सप्ताह आपके लिए अत्यंत सौभाग्यशाली साबित होगा। आर्थिक स्तर पर आप एक अच्छा और स्थिर समय व्यतीत करेंगे और अचानक कहीं से धन लाभ की आशा भी कर सकते है।

इस आकस्मिक लाभ से आप भविष्य में अपनी निवेश योजना को और भी बेहतर बना सकते है। संपत्ति में निवेश के भी आसार दिखाई दे रहे है। कार्य में भी आप उत्साह से भरपूर रहेंगे और नवीन विचारों से परिपूर्ण रहेंगे।

उन विचारों पर अमल करने से लाभ होने की पूरी संभावनाएं हैं| इससे यकीनन आपके ऑफिस में आपकी प्रशंसा होगी।

व्यक्तिगत स्तर पर भी आपको किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। प्रियजनों और परिजनों के साथ जोशपूर्ण और सुखद समय व्यतीत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिथुन: वेतन वृद्धि के आसार बनेंगे

weekly rashiphal 30 march to 5 april

इस सप्ताह आप घरेलु और व्यवसायिक स्तरों पर रोचक समय बिताएंगे। ऑफिस में आपकी क्षमताओं को परखा जाएगा और उस पर खरे उतरने पर आपको पुरस्कृत भी किया जाएगा।

व्यवसायिक स्तर पर आपमें से कुछ लोग पदोन्नति और वेतन वृद्धि के आसार बनेंगे। किसी भी व्यवसायिक अवसर को हाथ से ना जाने दे। व्यवसायियों को भी इस समय लाभ प्राप्ति हो सकती है।

व्यर्थ खर्चों से बचना होगा। व्यक्तिगत स्तर पर आप इस सप्ताह अपने परिजनों को समय दे पाएंगे।

घर और कार्यस्थल में बेहतर संतुलन बनाए रखेंगे। पारिवारिक जीवन भी बेहतरीन होगा। इस सप्ताह अपने प्रियजनों के साथ अद्भुत समय बिताएं।

विज्ञापन

कर्क: पूर्व में किए गए निवेश से लाभ

weekly rashiphal 30 march to 5 april

इस सप्ताह आप निजी स्तर पर सभी समस्याओं को समाधान सफलतापूर्वक खोज निकालेंगे। आपको यह आभास भी होगा कि यह सभी समस्याएं अस्थायी हैं।

इस सप्ताह आप पाएंगे कि आपकी आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर होगी। पूर्व में किए गए धन-निवेश से लाभ होने से यह विकास होगा।

हालाँकि सप्ताह के अंत में आपकी राह में कुछ रुकावटें पैदा हो सकती है लेकिन आप उन्हें पार कर सकेंगे। ऑफिस में कार्यभार के चलते और निजी जीवन में मामूली मसलों के चलते आप थोड़े से चिंतित रहेंगे।

इस समय आपको अपने स्वास्थय का भी विशेष ध्यान देने की ज़रुरत है। अपने संबंधों में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए ज़रूरी है कि आप साथी का विश्वास न तोड़े।

सिंह: धन लाभ होने की प्रबल संभावनाएं हैं

weekly rashiphal 30 march to 5 april

आगामी सप्ताह आपके लिए बहुत ही सुखद एवं सरल रहेगा। आप उर्जावान रहेंगे और अपने ऑफिस में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर सबको प्रभावित करेंगे। इस समय किसी भी योजना में बेहतर परिणाम ही पायेंगे।

आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी और अनेपक्षित स्रोतों से भी धन लाभ होने की प्रबल संभावनाएं है। किन्तु आपको अपने व्यक्तिगत जीवन की ओर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

इस समय आपके या परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थय में गड़बड़ी हो सकती है। इसलिए समय निकालकर सबको डॉक्टर के पास ले जाए।

हालांकि आपको अपनी परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा किन्तु जब सवाल दायित्व का हो तो आपको पहल करनी होगी।

भविष्य को लेकर भी आप में से कई व्यक्ति चिंतित होंगे। भविष्य की चिंता में आज को खराब ना करें।

कन्या: लाभ प्राप्त कर सकते हैं

weekly rashiphal 30 march to 5 april

आप इस सप्ताह की शुरुआत सकारात्मकता के साथ करेंगे किन्तु आपकी सफलता की राह में कुछ अवरोध आ सकते हैं। किसी कानूनी मसलें को लेकर आपको धीरता से काम लेने की आवश्यकता है।

आपका काम अपने समय से ही बनेगा। व्यवसायियों के लिए भी संभल कर रहने की आवश्यकता है। यदि आप समझदारी से निवेश करें तो लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

सप्ताह के अंत में आपको अपनी एकाग्रता बनाए रखनी होगी। काम पर ध्यान ना लगने का कारण, घरेलु स्तर पर साथी या परिजनों से मतभेद भी हो सकता है।

भावनात्मक तौर पर आप विचलित हो सकते है। इस समय काम से थोडा आराम ले और इसका प्रभाव अपने काम पर ना पड़ने दे।

तुला: सुखमय समय व्यतीत करेंगे

weekly rashiphal 30 march to 5 april

इस सप्ताह आप नवीन विचारों के धनि रहेंगे और कार्यस्थल में उनका प्रयोग कर सफलता प्राप्त करेंगे। आपके सहयोगी व अधिकारी आपके काम में चाह कर भी कोई कमी नहीं निकाल पाएंगे।

हालांकि कार्यस्थल में किसी भी प्रकार की नकारात्मकता नहीं होगी और किसी के मन में आपके लिए द्वेष नहीं होगा। आप बस अपना काम करते रहे।

व्यवसायिक और व्यक्तिगत, दोनों स्तरों पर हर समस्या का सामना करने की क्षमता आप में होगी। इस सप्ताह आपको अपने स्वस्थ्य को लेकर थोडा सतर्क रहना होगा। इस सप्ताह आप व्यक्तिगत स्तर पर सुखमय समय व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक: प्रशंसा के पात्र बनेंगे

weekly rashiphal 30 march to 5 april

इस सप्ताह आप कार्यस्थल में खुद को बहुत ही व्यस्त पायेंगे और घरेलु स्तर पर भी तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो सकती है। दोनों ही स्तरों पर आपको धैर्य से काम लेने की सख्त आवश्यकता है।

आप आर्थिक स्थिरता पाने के लिए भी जद्दोजहद करेंगे। समय के साथ-साथ सब कुछ सामान्य हो जाएगा और आपका परिश्रम सबको दिखाई देगा और आप प्रशंसा के पात्र बनेंगे।

यदि आप रोजगार की खोज में है तो इस सप्ताह आपको अनेक अवसर प्राप्त होंगे। अब उन अवसरों का लाभ आपको उठाना है। सप्ताह के अंत तक घरेलु स्तर पर पैदा हुए मसलें भी सुलझ जाएंगे।

धनु: आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा

weekly rashiphal 30 march to 5 april

जब तक अपने व्यक्तिगत और व्यवसायिक जीवन में सही तालमेल बना कर रखेंगे आप अपने परिवार के संग समृद्ध जीवन व्यतीत करेंगे।

आपकी आर्थिक स्थिति में भी ग़ज़ब का सुधार आएगा। वर्तमान या भूतकाल में किये गए धन निवेशों से आपको विशेष लाभ हो सकता है।

ऑफिस में आपकी कार्यक्षमता को परखा जा सकता है इसलिए अपना कम ईमानदारी और दृढता से करते रहें। संभव है कि आप में से कुछ व्यक्ति इस समय संपत्ति पर निवेश करें।

निजी स्तर पर भी आपको अपना जीवन परिपूर्ण दिखाई देगा और आप परिजनों और मित्रों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

मकर: धन हानि हो सकती है

weekly rashiphal 30 march to 5 april

इस सप्ताह आप कुछ नई व्यवसायिक योजनाओं को अपनाने का विचार बना सकते है। पूँजी निवेश करने से पहले सावधानी से काम लें। पूर्व में किये गए किसी भी निवेश से आपको धन हानि हो सकती है।

हालाँकि आपकी बचत राशि से आपको कुछ राहत मिल सकती है। कार्यस्थल में भी आपका प्रदर्शन उम्दा रहेगा और आप अपने लक्ष्यों को आसानी से पार कर सकेंगे।

किन्तु इस बात का ख़ास ध्यान रखे कि अधिक कार्यभार के चलते आपकी सेहत पर इसका असर ना पड़े। निजी जीवन भी आनंदमय रहेगा। पुराने विवादों को बातचीत के रास्ते समाप्त करने का उपयुक्त समय है।

कुंभः वेतन वृद्धि का लाभ प्राप्त हो सकता है

weekly rashiphal 30 march to 5 april

इस सप्ताह की शुरुआत से आप अपने जीवन के सभी स्तरों पर सकारात्मकता महसूस करेंगे। आर्थिक स्थर पर बेहतरी आने के कारण आपका स्वास्थय भी गज़ब का रहेगा और आप दूसरें आय के स्रोत भी बन सकते है।

इससे आपको राहत अवश्य मिलेगी। व्यवसायियों के लिए भी यह सप्ताह अत्यंत लाभकारी है और उनके द्वारा किये गए निवेशों का लाभ उन्हें अवश्य ही मिलेगा।

जो व्यक्ति रोजगार में है उन्हें भी पदोन्नति या वेतन वृद्धि का लाभ प्राप्त हो सकता है। प्रेम जीवन में आप अपने साथी के साथ ख़ास समय बिताएंगे। उनके साथ किसी रोमांटिक डेट पर जाए और अपना ध्यान उनकी ओर ही रखें।

मीनः खर्चों में वृद्धि आएगी

weekly rashiphal 30 march to 5 april

इस सप्ताह आपको अपने स्वास्थय को लेकर थोडा सतर्क रहने की आवश्यकता है। अपने खान-पान पर विशेष ध्यान रखे और स्वास्थ्यवर्धक दिनचर्या का पालन करें।

मामूली परेशानियों को नज़रंदाज़ ना करें। इन स्वास्थय समस्याओं के चलते आपके खर्चों में वृद्धि आएगी। अपने बजट पर लगाम रखे।

निजी स्तर पर भी आप आशावादी विचारधारा के धनि रहेंगे और आप सकारात्मकता महसूस करेंगे। कार्य में यदि आप सम्पूर्ण एकाग्रता से काम करे तो बहुत ही अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे।

व्यवसायियों के लिए अच्छा समय है। कार्य संबंधित यात्रा पर जा सकते है जो आर्थिक रूप से भी लाभकारी साबित हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed