साप्ताहिक राशिफलः सावन के पहले सप्ताह में भगवान शिव इन राशियों पर मेहरबान हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनि ने बदली है चाल ऐसे में यइस सप्ताह आपके जीवन में एक अलग ही प्रकार का उत्साह रहेगा। इस पूरे सप्ताह आप जोश से भरपूर रहेंगे और आपके जीवन के अधिकांश क्षेत्रों में रौनक रहेगी। रोमांटिक स्तर पर भी यह समय आपके लिए आनंदमय रहेगा।
साथी से प्रेम और स्नेह की अपेक्षा कर सकते है किन्तु उनकी इच्छाओं का भी ख्याल रखें। करियर में भी बेहतरी आएगी और आपका प्रदर्शन प्रशंसनीय रहेगा। हालाँकि स्वास्थय को लेकर आप को सतर्क रहना होगा। आपको आँख या कान की परेशानी हो सकती है।
इस सप्ताह केवल इसी स्तर पर आपको सावधान रहने की जरुरत है। इसके अलावा आर्थिक स्थिरता में धन का प्रबल योग है। कहीं से आपको अवश्य लाभ होगा। किन्तु आपके खर्चें भी बढ़ेंगे। कुलमिलाकर यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा।
वृष राशिः सप्ताह के मध्य में लाभ प्राप्त हो सकता है
इस सप्ताह यह पाएँगे कि आपके मन में कई इच्छाएँ उफान मार रही है। खासतौर पर आप किसी यात्रा पर जाने के इच्छुक है। चूँकि आर्थिक स्थिति भी सामान्य है इसलिए आप किसी यात्रा पर जा सकते है।
अधिकांश समय आपका स्वास्थय बेहतर रहेगा किन्तु दुर्घटना के योग भी दिखाई दे रहे है। इसलिए यदि यात्रा पर जाए तो जीवन में रोमांच लाने के लिए कोई भी जोखिम ना ले। रोमांटिक स्तर पर कुछ एक बातों पर वैचारिक मतभेद हो सकते है।
इसके अलावा आपका सम्बन्ध अच्छा रहेगा। व्यवसायिक स्तर पर यह सप्ताह आपमें से अधिकांश व्यक्तियों के लिए अच्छा रहेगा। व्यवसायियों को तो खासतौर पर सप्ताह के मध्य में लाभ भी प्राप्त हो सकता है। जो लोग नौकरी करते है उन्हें भी अधिकारियों की प्रशंसा मिल सकती है।
मिथुन राशिः आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है
जीवन के सभी स्तरों पर चाहे कितनी भी रुकावटें आए, आपके लिए सलाह रहेगी कि आप रत्ती भर भी चिंता ना करे। तनाव लेने से ना सिर्फ आपका मूड खराब होगा बल्कि इसका सीधा असर आपकी सेहत पर पड़ेगा।
आपको सिरदर्द से परेशान होना पड़ सकता है। ऐसे में आप अपने जीवन के दूसरें पहलुओं की ओर ध्यान ही नहीं दे पाएँगे। रोमांस के क्षेत्र में आपको किसी भी प्रकार की समस्या का अनुभव नहीं होगा।
कार्यस्थल में अधिक परिश्रम करेंगे किन्तु आपको उसका फल नहीं मिलेगा। ऐसे में बेहतर यही है कि आप अपने वरिष्ठ अधिकारियों से सामंजस्य बना कर रखे। इस सप्ताह आपके खर्चों में वृद्धि होने से आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
कर्क राशिः धन-प्राप्ति की अपेक्षा कर सकते है
बस आपको अपने कार्यस्थल में नकारात्मक उर्जा से बचकर रहना है। आपका स्वास्थय बेहतर रहेगा और उत्साह की कोइ कमी नहीं होगी। हालाँकि इस सप्ताह प्रेम सम्बन्ध आपके लिए चिंता का विषय ज़रूर रहेगा।
साथी के साथ बैठे, उनकी बात सुने और अपनी बात भी उनसे कहें। एक करीबी रिश्ते में सबसे अहम होती है पारदर्शिता। एकसाथ आप दोनों अपने रिश्ते में सुधार ला सकते है। आर्थिक रूप से आप इस समय धन-प्राप्ति की अपेक्षा कर सकते है। बीते दिनों में किये गए निवेश से भी आपको लाभ हो सकता है।
सिंह राशिः सिंह राशिः भाग्य इस समय आपके साथ है
सप्ताह आपके लिए जीवन के हर क्षेत्र में प्रसन्नता लेकर ही आएगा। चाहे व्यक्तिगत हो या व्यवसायिक, आप सुखद समाचार प्राप्त करेंगे। कार्यस्थल में आप अपनी नवीन योजनाओं से ना केवल सबको प्रभावित करेंगे बल्कि अपनी टीम में प्रशंसा के पत्र भी बनेंगे।
आप में से जो व्यक्ति व्यवसायी है, वे अपने व्यवसाय को दूसरें स्तर पर ले जाने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। भाग्य इस समय आपके साथ है। स्वास्थय को लेकर भी आपको निश्चिंत रहे।
अविवाहित व्यक्तियों के लिए विवाह के योग भी बनते नज़र आ रहे है, किन्तु इसमें थोड़ी अड़चन भी आ सकती है। आर्थिक स्तर पर आपको सतर्क रहने की ज़रुरत है क्योंकि सम्भावना है कि आपको धोखा देने के इरादे से कोई आपको आर्थिक हानि पहुँचा दे।
कन्या राशिः आर्थिक मजबूती मिलेगी
यह सप्ताह शारीरिक स्वास्थय को लेकर आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी भी प्रकार की शारीरिक समस्या से आपको जूझना नहीं पड़ेगा। किन्तु किसी एक विषय को लेकर आपके मन में भय रहेगा। इस भय को दूर करने के लिए आपको योग या ध्यान लगाने की सलाह दी जाती है।
आपका करियर भी इस समय संतोषजनक रहेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी और सब लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। रोमांटिक स्तर पर आपका जीवन सामान्य रहेगा और रिश्तें में मधुरता बरकरार रहेगी। सप्ताहांत में साथी के साथ समय बिताएं।
आपको सप्ताह के मध्य तक आर्थिक मजबूती मिलेगी जब पिछले दिनों आपके द्वारा किये गए निवेश का लाभ आपको मिलेगा। इस आर्थिक लाभ से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप सफलता प्राप्त करने की ओर अग्रसर रहेंगे।
तुला राशिः पैसा आने की अपेक्षा कर सकते है
इस सप्ताह आप आलस्य की चपेट में आ जाएंगे। किन्तु आपको यह बात समझना आवश्यक है कि बिना प्रयास, बिना परिश्रम करें तो कोई एक तिनका भी नहीं हिला सकता। इसलिए आलस्य को अपने से दूर कर, मेहनत करें।
सपने देखना सही है किन्तु उन्हें साकार करने के लिए प्रयत्न करें। आलस्य से ही आप अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ कर सकते है। इस सप्ताह यदि आपका कोई शत्रु है तो वह है आपका आलस्य।
कार्यस्थल में किसी भी प्रकार की लापरवाही करने से बचे। अन्यथा आपको अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। सतर्कता बरतें। रोमांस के क्षेत्र में आप इस सप्ताह अपने साथी को कोई सरप्राइज दे सकते है। उनके चेहरे पर मुस्कान देखकर आपको भी बहुत ख़ुशी और सुकून प्राप्त होगा। सप्ताहांत तक कहीं से पिछले कार्य का पैसा आने की अपेक्षा कर सकते है।
वृश्चिक राशिः व्यर्थ तनाव लेने से बचे
सप्ताह की शुरुआत से ही आप मानसिक तनाव से ग्रसित रहेंगे। घर-परिवार में भी झगड़ें होने की आसार है। या फिर ऑफिस की परेशानी घर लाकर चिंतित रहेंगे। व्यर्थ तनाव लेने से बचे और अपने सेहत का ख्याल रखें।
सप्ताहांत तक घरेलु कलह भी कम होते जाएंगे और सब कुछ पहले जैसा सामान्य हो जाएगा। इसलिए अपने स्वास्थय के साथ जोखिम ना लें। खांसी-जुखाम जैसे मामूली रोग से ग्रसित हो सकते है। समय पर उपचार अवश्य करवा ले।
व्यवसायिक स्तर पर प्रगति की ओर बढ़ना है तो परिश्रम करना होगा। किन्तु यह तभी संभव है जब आप तनाव को अपने जीवन से दूर करेंगे। स्वस्थ मस्तिष्क से ही आप आगे की योजनाएं बना सकते है। इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थित सामान्य रहेगी।
धनु राशिः खर्चों पर काबू रखे
गत सप्ताह से इस सप्ताह आपके स्वास्थय में काफी सुधार देखने को मिलेगा। यकीनन ही आपने अपनी सेहत की ओर ध्यान दिया। तनाव और कम करने के लिए आप इस समय योग या ध्यान का सहारा ले सकते है।
स्वास्थ्य बेहतर रहेगा तो जीवन के हर पहलु की ओर आप ठीक से ध्यान दे पाएँगे। रोमांटिक स्तर पर भी आपको इस सप्ताह साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। उनके साथ बिताया हर पल आपको जोश से भर देगा।
व्यवसायिक रूप से यह सप्ताह आपके लिए सफलता के द्वार खोलेगा। आप उन्नति की ओर कदम बढाएँगे। अपनी कार्यकुशलता से आप बड़ी से बड़ी मुश्किल चुटकी में हल कर लेंगे।
हालाँकि इस सप्ताह आपको आर्थिक तंगी से गुज़रना पड़ेगा। आपके खर्च आपकी आय से भी अधिक है। बचत के नाम पर आप कुछ भी प्रयास नहीं करते है। इसलिए खर्चों पर काबू रखे।
मकर राशिः आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा
अपने व्यवहार के कारण एक ओर जहां आप अधिकांश लोगों के मन में बसते है वहीँ दूसरीं ओर कुछ ऐसे भी लोग जो आपसे इर्ष्या करते हैं। आपको सही और गलत इंसान की पहचान करनी होगी।
कुछ आपके सामने तो प्यार से बात करेंगे किन्तु पीठ पीछे आपकी निंदा करने से नहीं चूकेंगे। हालाँकि आपको अपने कुटुंब के सभी सदस्यों का प्यार और सहयोग मिलता रहेगा। इस सप्ताह आपका स्वास्थय भी सामान्य रहेगा और आपको किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी।
हालाँकि सर्दी से आपको बचने की सलाह दी जा रही है। गर्म पदार्थों का सेवन अधिक करें। आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा और आप धनलाभ भी प्राप्त करेंगे। प्रेम स्तर पर भी आपके सम्बन्ध अत्यंत सौहार्दपूर्ण रहेंगे।
कुंभ राशिः वैचारिक मतभेद हो सकते है
सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा समय लेकर आने वाला है। जीवन के हर पहलु में आप संपन्नता महसूस करेंगे। सप्ताह के मध्य में आसार है कि कुटुंब के किन्हीं सदस्यों से आप के वैचारिक मतभेद हो सकते है।
ऐसे में कार्यकुशलता से काम लें। आपकी आर्थिक स्थिति भी सामान्य रहेगी। किन्तु परिवार के एक खास सदस्य के चिकित्सीय उपचार में खर्चा हो सकता है। हालाँकि इससे आपकी आर्थिक स्थिति में कोई खास असर नहीं पड़ेगा।
रोमांटिक स्तर पर भी साथी के साथ आपके सम्बन्ध मैत्रीपूर्ण रहेंगे। व्यवसायिक स्तर पर जो लोग अपने व्यवसाय में उन्हें अत्यंत लाभ मिलने वाला है। नौकरीशुदा लोगों को समय आने पर ही लाभ मिलेगा। कुलमिलाकर यह सप्ताह आपके लिए हर स्तर पर संतोषजनक रहेगा।
मीन राशिः अधिक खर्च के योग बन रहे हैं
व्यवसायिक स्तर पर यह सप्ताह आपके लिए प्रगतिशील साबित होगा। आपके पराक्रम में भी वृद्धि होगी और कार्यस्थल में भी आप अपने प्रदर्शन से अपने सभी काम समय पर ही सम्पूर्ण कर सकेंगे। सम्भव है कि वेतन-वृद्धि के लिए भी आपका नामांकन हो।
आप इस सप्ताह अपने व्यवसायिक जीवन के चलते अपने साथी को अधिक समय नहीं दे पाएँगे। जिससे हो सकता है कि आप दोनों के बीच थोड़ी नोक-झोंक हो। साथी को थोडा समय दे, सब सामान्य हो जाएगा। सेहतमंद रहेंगे।
आप विश्वास से भरपूर और एकदम जोश में रहेंगे। इस समय आपको अपनी जेब का ध्यान रखना होगा। अधिक खर्च के योग बन रहे हैं। फिलहाल तो इससे कोई समस्या उत्पन्न नहीं होगी किन्तु आने वाले दिनों में परेशानी हो सकती है।