फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   weekly rashiphal 27 january to 1 february

साप्ताहिक राशिफल: जनवरी का अंतिम सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा

Mon, 27 Jan 2014 08:30 AM IST
Updated Mon, 27 Jan 2014 08:30 AM IST
विज्ञापन
weekly rashiphal 27 january to 1 february

सप्ताह का प्रारंभ अष्टम स्थान के चंद्र से होगा, जिससे शुरूआत के दो दिनों में आप व्यस्त रहेंगे। मन में उद्वेग का अनुभव होगा और मातृपक्ष से सम्बंधित फिज़ूल खर्च करना पड़ सकता है।

विज्ञापन


आपका वाहन या बिजली उपकरण बिगड़ सकता है। लेकिन चिंता करने की जरूरत नहीं है। मध्य व अंतिम समय में आप कुछ प्राप्त कर सकेंगे। चंद्र वक्री शुक्र और आगे सूर्य के साथ युति करेगा।
विज्ञापन


इस समय के दौरान बुध शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेगा। नये कार्यों में सफलता मिलने के आसार हैं। कर्म स्थान के मुताबिक आप नये व्यवसाय को बढ़ाने और धंधे में स्थिरता प्राप्त करने के लिए महेनत करेंगे, लेकिन सिर्फ आप को ही प्रयत्न करना है यह ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ganeshspeakslogo

वृष : 28, 29 तारीख को बड़े निर्णय न लें

weekly rashiphal 27 january to 1 february

इस सप्ताह में बुध कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। परिवारिक समस्याएं खत्म हो सकती हैं। यात्रा का आयोजन होगा, भौतिक सुखों की प्राप्ति के लिए आप नये-नये आयोजन करेंगे, व्यपार-व्यवसाय में साझेदारी के अनुरूप बड़े निर्णय ले सकते हैं।

वैवाहिक रिश्तों में मधुरता आएगी। 28, 29 तारीख को बड़े निर्णय न लें, यही आप के पक्ष में रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा नहीं रहेगा। सप्ताह के अंतिम चरण में यात्रा योग है।

विद्यार्थीवर्ग के लिए कह सकते हैं कि मेहनत का आपको फल मिलेगा। यज्ञ, पूजा-पाठ जैसे कार्यों में आप पैसे खर्च कर सकते हैं।
ganeshspeakslogo

मिथुन : प्रेम को बाहर लाने के लिए उत्तम समय है

weekly rashiphal 27 january to 1 february

इस सप्ताह बुध का कुंभ राशि में प्रवेश हो रहा है इसलिए परेशानी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में आप नयी सोच और नयी तकनीक का इस्तमाल करेंगे। 26, 27 तारीख को मानसिक दुविधा के कारण आप फैसले नहीं ले पाएंगे।

हठीलापन आपको आने वाले समय में तकलीफ दे सकता है। 28 और 29 को भावुकता बढ़ेगी और कल्पनायों में रहेंगे। वैवाहिक रिश्ते मधुर रहेंगे। खर्च की संभावना है।

छुपे साहित्य व कला प्रेम को बाहर लाने के लिए उत्तम समय है। सप्ताह अंतम में नौकरी-व्यवसाय या पारिवारिक प्रश्नों की वजह से चिंतित रह सकते हैं। स्नेहीजनों के साथ मनमुटाव होगा। हर क्षेत्र में संतुलन बनाए रखने का प्रयास करेंगे तो लाभ होगा।

ganeshspeakslogo

कर्क : विपरीत लिंगी से संबंध आगे बढ़ेंगे

weekly rashiphal 27 january to 1 february

इस सप्ताह आपको मिश्रित परिणाम मिल सकते हैं। नये लक्ष्य की ओर बढ़ेंगे, लेकिन कुछ तकलीफों से गुजरना पड़ सकता है। प्रेम भाव से मन भरा रहेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी एवं विपरीत लिंगी से संबंध आगे बढ़ेंगे।

महिला मित्रों व कर्मचारियों से सहयोग की संभावना है। किसी बड़ी हस्ती से मेल मिलाप की संभावना है। सप्ताह के अंतिम तीन दिन के दौरान आप के लिए समय ठीक-ठीक कह सकते हैं।

वैवाहिक रिश्ते अच्छे रहेंगे। मन में अस्थिरता का माहौल रह सकता है। आपकी समझदारी से विवाद टल सकता है। गणेशजी की सलाह है कि यात्रा से बचें।
ganeshspeakslogo

सिंह : नौकरी में अच्छा समय रहेगा

weekly rashiphal 27 january to 1 february

इस सप्ताह पत्नी या साझेदार के साथ तार्किक विचारों में या सैद्धांतिक तौर पर कहीं आप को समाधान की नीति अपनानी पड़ सकती है। पति-पत्नी के बीच के अंतरंग सम्बंधों में कमी आ सकती है।

सप्ताह का मध्य और अंतिम चरण घटनाओं से भरा हो सकता है। भाग दौड़ रहेगी। परिस्थितियों से तालमेल बिठाकर कार्य पूरे करने होंगे। महिला जातकों को कुछ नया करने का अवसर मिलेगा।

बुजुर्गों की सलाह लाभदायी होगी। नौकरी में अच्छा समय रहेगा। स्वास्थ्य नरम रह सकता है। सप्ताह के अंत में नये लाभदायी सौदे या साझेदारी से आय बढ़ेगी ऐसी संभावना है।

 ganeshspeakslogo

कन्या : नौकरी में आर्थिक लाभ हो सकता है

weekly rashiphal 27 january to 1 february

गणेशजी को लगता है कि इस सप्ताह नौकरी में आर्थिक लाभ हो सकता है, लेकिन सेहत का ध्यान रखें। मौसा पक्ष से समाचार प्राप्त होंगे। स्वयं गुण और कार्य पद्धति आप की भौतिक और भावनात्मक सफलताओं को आकार देगी।

सहोदरों से संबंध अच्छे रहेंगे। रहस्यमय एवं आध्यात्मिक मामलो में कामयाबी मिलेगी। प्रिय पात्र का साथ मिलेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। मां की तबीयत बिगड़ सकती है। कागजी कामों में सावधानी बरतें।

छात्रवर्ग को विद्याभ्यास में रुकावटें आएँगी। शेअर-सट्टे में संभल कर चलें। सप्ताह अंत में आप स्फूर्ति और स्वस्थता का अनुभव करेंगे। यह समय हर प्रकार के सम्बंध और बंधन को जीवन के लिए आवश्यक समझ कर आगे बढ़ने का है।

ganeshspeakslogo

तुला : कार्य व व्यवसाय को शुरू करने का अच्छा समय है

weekly rashiphal 27 january to 1 february

गणेशजी के अनुसार आप को वाणी व व्यवहार पर संयम रखने की जरूरत है। वरना, किसी का मन दुःखी होने की संभावना है। जिद्दी न बनें। यात्रा न करें क्योंकि सामान चोरी व दुर्घटना होने आदि की संभावना है।

सप्ताह के मध्य में सहोदरों से संबंध अच्छे होंगे। नए कार्य व व्यवसाय को शुरू करने का अच्छा समय है। आप शारिरीक मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे।

अध्यात्म से मानसिक शांति मिलेगी। सप्ताह के अंत में चल-अचल संपत्ति संबंधित बातों को आप प्रधानता से देखेंगे। माता के स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखें। आपके दिमाग में तर्कशक्ति और बौद्धिकता का प्रभुत्व रहेगा।

ganeshspeakslogo

वृश्चिक : अनावश्यक खर्च बजट बिगाड़ सकता है

weekly rashiphal 27 january to 1 february

गणेशजी के अनुसार सप्ताह प्रसन्नता और स्वास्थ्य के साथ शुरू होगा। नए लोगों से मुलाकात होगी, जो भविष्य में लाभ दिलाएगी। सामजिक मान सम्मान बढ़ेगा।

सप्ताह के अगले दिनों में परिवर्तन आएंगे व इच्छित फल प्राप्त नही होगा। अनावश्यक खर्च बजट बिगाड़ सकता है। मनोरंजन के लिए फिज़ूल खर्ची होगी और अंत में आप का मन व्याकुल हो सकता है।

छात्रवर्ग को विद्याप्राप्ति में रुकावटें आएंगी। विद्याभ्यास में एकाग्रता और स्मृति बढ़ाने के लिए रोज़ सुबह स्फटिक की माला से 'ॐ ऐं स्मृत्यै नमः' मंत्र का जाप कर सकते हैं। नये कार्य की शुरूआत करने के लिए यह समय अनुकूल है। प्रियतमा का सानिध्य मन को विशेष आनंद देगा।
ganeshspeakslogo

धनु : परिजनों से मनमुटाव हो सकता है

weekly rashiphal 27 january to 1 february

गणेशजी के अनुसार सप्ताह प्रारंभ थोड़ा कष्टदायक है। परिजनों से मनमुटाव हो सकता है। स्वभाव में उग्रता रहेगी। सेहत को लेकर सतर्क रहें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं।

अनावश्यक धन खर्च होगा। कोर्ट कचहरी मामलों में सावधानी जरूरी है। सप्ताह में आगे कार्य निर्धारित समय पर होंगे। लक्ष्मीजी की कृपा रहेगी। सेहत अच्छी रहेगी।गणेशजी एकाध धार्मिक प्रवास का संकेत देते हैं।

सरकार सम्बंधित कार्यों एवं किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति द्वारा आप को लाभ हो सकता है। आनंद-प्रमोद की आप की वृत्ति बढ़ने से आप माल, सिनेमा, एम्युज़मेन्ट पार्क जैसे स्थलों की सैर करेंगे।

इस समय में आप कम्युनिकेशन को प्रधानता देंगे। नये कार्यों का प्रारंभ करने में आप को अनुकूलता हासिल होगी।

ganeshspeakslogo

मकर : आय की तुलना में खर्च अधिक होगा

weekly rashiphal 27 january to 1 february

गणेशजी के अनुसर सप्ताह प्रारंभ में किसी मित्र को बहुत याद करेंगे। अविवाहित जातकों के लिए अच्छे रिश्ते आने की संभावना है। अच्छा जीवनसाथी पाने के लिए पुरुष जातक “पत्नीं मनोरमाम् देहि मनोवृत्तानुसारिणीम्, तारिणीं दुर्गसंसारसागरस्य कुलोद्ववाम्”  व स्त्री जातक “देहि सौभाग्यमारोग्यं देहि मे परमं सुखम्, रुपं देहि जयं देहि यशो देहि द्वीषो जहि” मंत्र का जाप करें।

आय की तुलना में खर्च अधिक होगा किन्तु दोनों में संतुलन रखने के लिए आप काफी मेहनत करेंगे। सप्ताह के दौरान व्यय स्थान में मनोरंजन, सिनेमा, पार्टी आदि में फिज़ूल खर्च करेंगे। सप्ताह अंत । सूर्य एवं चंद्र दोनो विरोधी ग्रह होने से शुभ होने के बावजूद आप को अच्छा या अपेक्षित फल नही मिलेगा।

ganeshspeakslogo

कुंभ : बिना सोचे किए कार्य हानि पहुंचाएंगे

weekly rashiphal 27 january to 1 february

गणेशजी के अनुसार सप्ताह प्रारंभ में व्यावसायिक क्षेत्र में अनुकूलता रहेगी। इससे सम्बंधित कागजात करते समय सावधान रहना ज़रूरी है। प्रगति होने से सामाजिक जीवन में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ आप अच्छा समय बिता पाएंगे।

व्यवसाय में व्यवहारिक दृष्टि रखने की ज़रूरत है। वैसे भी शनि-राहु आप के भाग्य स्थान में हैं इसलिए जो काम सरलता से खत्म होना चाहिए उसमें भी आपको विशेष प्रयत्न करने पड़ेंगे और कहीं निष्फलता का भी सामना करना पड़ेगा।

दुर्घटना या स्वास्थ्य संबंधी परेशानी की आशंका है। बिना सोचे किए कार्य हानि पहुंचाएंगे। सप्ताह अंत में आप अपने अस्तव्यस्त हो चुके नियमित कामकाज को सही करने का प्रयत्न करेंगे। आप के कार्य भी सरलता से पूरे होंगे।
ganeshspeakslogo

मीन : आर्थिक नुकसान हो सकता है

weekly rashiphal 27 january to 1 february

गणेशजी के अनुसार सप्ताह प्रारंभ में मन उचाट रहेगा। काम के बोझ के कारण थकावट महसूस होगी। मन आध्यात्मिक मामलों में व्यस्त रहेगा।

गुरुजन एवं बुज़ुर्गों का सहकार प्राप्त होगा। महत्वपूर्ण निर्णय न लें। अगले दिनों में नौकरी या व्यवसाय के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आप को लोगों के साथ कम्युनिकेशन के समय थोड़ा सावधान रहना पड़ेगा।

आर्थिक नुकसान हो सकता है। परिवार व सामाजिक मामलों में व्यस्त रहेंगे। दोस्त से मुलाकात होगी। युवक-युवतियों को मनपसंद जीवनसाथी मिलेगा। सप्ताह अंत में आप में थोड़ी व्यग्रता रहेगी, खास कर बहुत से विचारों से आप का मन अशांत रहेगा।

ganeshspeakslogo
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed