फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   weekly rashiphal 20 to 26 april

साप्ताहिक राशिफलः क्या आपकी राशि में है इस हफ्ते धन लाभ का योग

Tue, 21 Apr 2015 08:51 AM IST
Updated Tue, 21 Apr 2015 08:51 AM IST
विज्ञापन
weekly rashiphal 20  to 26 april

मेष राशि वालों के लिए इस हफ्ते की शुरुआत बेहद अच्छी होगी और आप जीवन के सभी स्तरों पर सुख एवं समृद्धि ही पाएंगे। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यवसायियों के लिए यह सप्ताह अनेक सुनहरे अवसर लेकर आ रहा है।

विज्ञापन


उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। कार्यस्थल में भी आपके वरिष्ठ अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपकी सफलता के हर द्वार खुलते ही जाएंगे।

आर्थिक स्तर पर किसी को दिया हुए उधार वापस मिल सकता है या पैतृक संपत्ति से धनलाभ हो सकता है। किन्तु सप्ताहांत में आपको अपने बजट पर काबू रखने की आवश्यकता है। विवाहित जोड़े सुखद समय व्यतीत करेंगे।

विज्ञापन

वृषभ: कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग हैं

weekly rashiphal 20  to 26 april

सप्ताह के आरंभ से ही आप आशावादी विचारधारा के धनि रहेंगे जिसका सुखद प्रभाव आप पर पूरे सप्ताह रहेगा। जीवन के हर स्तर पर मनवांछित परिणाम पाएंगे। आपके उच्च अधिकारी भी आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे और इस कारण आपके पदोन्नति के आसार भी बढ़ते है।

आपके लिए यह अति आवश्यक है कि आप अपने दायित्वों को पूरा करें ताकि आपको इसका लाभ अवश्य मिले। आर्थिक तौर से आपको आगाह किया जाता है कि आंख संबंधित रोग के चलते धन व्यय के आसार है।

समय रहते ही इलाज़ करवाएं। इस दौरान धनहानि के योग भी बन रहे है इसलिए व्यापारियों को हर कदम फूंक-फूंक कर लेना होगा।

मिथुनः सुखद समाचार मिलेगा

weekly rashiphal 20  to 26 april

आगामी सप्ताह हर सकारात्मक उर्जा और जोश से भरपूर रहेंगे और इस समय का आनंद उठाएँगे। यह सप्ताह रोमांस के लिए भी बहुत अच्छा साबित होगा। प्रियजनों के साथ किसी छोटे से सफ़र पर जा सकते है।

सबसे बात कर पुराने गिले-शिकवे दूर करने के लिए अच्छा अवसर है। आपमें से वे व्यक्ति जिन्होंने ऋण लेने के लिए आवेदन डाला हुआ है, उन्हें सुखद समाचार मिलेगा।

आप इस समय आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे और यह आपके काम में भी दिखाई देगा। आप अपना हर काम बखूबी पूरा करेंगे और आपके काम की प्रशंसा भी होगी।

जहां तक आर्थिक स्तर की बात है आपकी स्थिति पहले से अधिक मज़बूत होगी। घरेलु स्तर पर आपको संयमशील रहने की और वातावरण को सुखद बनाए रखने की आवश्यकता है।

विज्ञापन

कर्क: धन लाभ मिलने के प्रबल आसार हैं

weekly rashiphal 20  to 26 april

इस सप्ताह आपको एक सुखद समाचार मिलेगा। व्यवसायिक जीवन में भी आप जोश और उत्सुकता से परिपूर्ण रहेंगे। नए विचारों को अपनाने से आप इस सप्ताह अपने प्रमुख लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे।

इससे कार्यस्थल में आपकी छवि में निखार आएगा और आपके करियर में वृद्धि होने के आसार है। व्यापारियों को इस सप्ताह धन लाभ मिलने के प्रबल आसार हैं। मौजूदा समय निवेश करने के लिए अत्यंत लाभकारी है।

जो व्यक्ति रोजगार की खोज में उन्हें सफलता मिलेगी। बस उन्हें सही समय पर सही कदम उठाना है।

चूंकि आप इस सप्ताह अपना अधिकांश समय अपने व्यवसायिक जीवन को देंगे, आपके निजी जीवन में भी इसका प्रभाव पड़ेगा। सप्ताहांत में अपने प्रियों के लिए समय निकालें।

सिंह: खर्च पर नियंत्रण रखें

weekly rashiphal 20  to 26 april

इस सप्ताह आपको स्वयं पर अत्यंत विश्वास होगा। निजी जीवन में आप अपने लक्ष्यों की ओर केन्द्रित रहेंगे। आपके सगे-सम्बन्धी सदैव आपके सहयोग में रहेंगे और आपके प्रयासों को सराहेंगे।

व्यवसायियों के लिए भी बेहतर धनलाभ के अवसर आएंगे। आप में से जो व्यक्ति अपना व्यवसाय बढ़ाना चाहते हैं, उनके लिए यह उपयुक्त समय है। इस दौरान उन्हें लाभकारी सौदे करने को मिल सकते हैं।

इस पूरे सप्ताह आप आर्थिक रूप से सशक्त भी रहेंगे। किन्तु इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आप व्यर्थ खर्चा न करें।

निजी जीवन भी आपका शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण रहेगा और आप अपने प्रियजनों और परिजनों के साथ पर्याप्त समय व्यतीत कर सकेंगे।

कन्याः सौभाग्य और समृद्धि वाला सप्ताह है

weekly rashiphal 20  to 26 april

सप्ताह के आरंभ से ही आप सौभाग्य और समृद्धि का आनंद लेंगे। व्यवसायिक रूप से आपका प्रदर्शन आपके वरिष्ठ अधिकारीयों को संतुष्ट करेगा।

खासतौर पर मीडियाकर्मियों के लिए यह सप्ताह लाभकारी रहेगा। व्यवसायियों को गत दिनों में किए गए धन-निवेश से लाभ मिलेगा और उनका व्यापार भी बेहतर दिशा की ओर बढेगा।

किन्तु आपकी आय के साथ धन व्यय के भी आसार है। संभव है कि यह खर्चा स्वास्थय सम्बन्धी समस्याओं में सुधार लाने हेतु भी हो सकता है।

व्यक्तिगत जीवन में आपको व्यर्थ और मामूली बातों में तनाव लेने की आदत को छोड़ना होगा। कुछ भी अहम कदम उठाने से पहले गहन विचार अवश्य करें।

तुला: बेहतर लाभ मिलेगा

weekly rashiphal 20  to 26 april

आगामी सप्ताह आपके लिए मिला-जुला प्रभाव लेकर आएगा क्योंकि स्वास्थ्य के क्षेत्र में आपको विशेष ध्यान देना होगा। और इससे आपके जीवन के हर स्तर खासतौर पर व्यवसायिक जीवन पर भी खासा असर पड़ सकता है।

साथ ही संभव है कि साथी के स्वास्थ्य को लेकर भी आप चिंतित हो। करियर के लिहाज़ से भी कोई अहम फैसला ना लें, क्योंकि यह समय आपके लिए शुभ नहीं है।

व्यवसायियों को भी कोई ख़ास लाभ नहीं मिलेगा क्योंकि निवेश से अच्छा मुनाफ़ा नहीं मिलने वाला है। किन्तु समय के साथ-साथ आप देखेंगे कि आपके जीवन में सुधार देखने को मिलेगा।

जैसा आप चाह रहे है काम वैसा होने से आपको बेहतर लाभ अवश्य मिलेगा और आप आत्मसंतुष्ट भी होंगे। विवाहित मामलों को लेकर नम्रता से काम लें।

वृश्चिक: स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं

weekly rashiphal 20  to 26 april

यह सप्ताह आपके निजी जीवन के लिए बहुत ही उल्लेखनीय रहने वाला है क्योंकि जो लोग अभी भी अकेले है उन्हें अपना जीवनसाथी मिल सकता है। विवाहित जोड़े भी इस समय का बेहतर उपयोग करेंगे और उन्हें उनके साथी से भरपूर सहयोग मिलेगा।

आप इस दौरान कुछ मामूली स्वास्थ्य सम्बंधित समस्याओं से भी चिंता में आ सकते है, इसलिए समय रहते ही इसका इलाज करें। आपके लिए कार्यस्थल में वातावरण सकारात्मक होगा जिससे आप और भी प्रभावशाली और उपयोगी साबित होंगे।

आप निर्धारित समय सीमा से पहले अपना ध्यान केन्द्रित करने में भी सफल रहेंगे। हालांकि इसके चलते आपके कुछ सहयोगी आपके काम में दखल कर आपको भ्रमित करने का प्रयास भी करेंगे। किन्तु उन्हें नज़रअंदाज़ कर आप अपने काम पर ध्यान दें।

धनुः काम का दबाव बढ़ेगा

weekly rashiphal 20  to 26 april

आगामी सप्ताह आपके लिए सकारात्मक रहेगा। व्यवसायियों को लुभावने अवसर प्राप्त होंगे और वे उनमें निवेश कर धन लाभ कमा सकते है। सौभाग्य उनका साथ देगा और वे अपने कड़े परिश्रम से सफलता का स्वाद चखेंगे।

संभव है कि अधिक कार्यभार के चलते आप तनाव में आ जाएं किन्तु आप अपनी कार्यक्षमताओं से अपने अधिकारियों को प्रभावित करने में सफल होंगे।

ऐसे में आपके करियर में यह बहुत ही अच्छा अवसर होगा जब आपकी हर ओर से प्रशंसा होगी। इससे कहीं ना कहीं आपको भी ख़ुशी होगी और आप संतुष्ट होंगे। इसका लाभकारी प्रभाव आपके निजी जीवन में भी पड़ेगा।

मकरः आय में वृद्धि होगी

weekly rashiphal 20  to 26 april

इस सप्ताह की शुरुआत से ही आप पाएंगे कि यह समय आपके लिए कितना खुशनुमा है और आप जीवन के हर स्तर में वर्तमान समय का आनंद लेंगे।

व्यवसायिक जीवन में आपको इस समय का उचित प्रयोग कर अपने वरिष्ठ अधिकारीयों के साथ बेहतर सम्बन्ध बनाने हेतु कार्य करने होंगे। इस दौरान आप कोई भी काम करें आपको मनवांछित लाभ मिलेगा। यह समय व्यापारियों के लिए भी लाभकारक है, उन्हें निवेश करने से लाभ अवश्य मिलेगा।

इस सप्ताह अधिकांश व्यक्तियों की आय में वृद्धि होगी और इससे संतुष्ट होकर आप अपने परिवार के लिए उपहार भी लेकर जा सकते हैं।

संबंधों में सुधार आने से आपकी व्यक्तिगत जीवन पर भी अच्छा प्रभाव रहेगा और आप इस सप्ताहांत का भरपूर आनंद लेंगे।

कुम्भ: रोमांचक समय व्यतीत करेंगे

weekly rashiphal 20  to 26 april

इस सप्ताह आपको ना ही व्यक्तिगत और ना व्यवसायिक स्तर पर कोई भी समस्या आएगी। आपका यह सप्ताह आराम से बीतेगा। जहाँ महत्वपूर्ण निर्णय लेने की बात आती है आप निर्णय लेने में कोई भी गलती नहीं करेंगे।

आपका उत्साह और जोश आपको एक अच्छे और बेहतर मिजाज़ में रखेगा और आप हर काम दिल से करेंगे। रोमांटिक स्तर पर भी यह सप्ताह आपके लिए गत दिनों के मुकाबले बहुत ही खूबसूरत रहेगा। साथी के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे।

व्यवसायिक स्तर पर आपके समक्ष कई अवसर आएँगे, आपको बस सही समय पर उनमें से किसी भी एक बेहतरीन अवसर से लाभ उठाना है।

मीनः ऑफिस और पारिवारिक मामलों के बीच तालमेल जरूरी

weekly rashiphal 20  to 26 april

इस सप्ताह आपको अपने व्यक्तिगत और व्यवसायिक जीवन में सही संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है। कार्यस्थल के काम को घर में या घर के तनाव को कार्यस्थल में ले जाने से आप ही परेशान होंगे।

आरंभ से ही आपको जीवन के इन दो स्तरों में अंतर समझना होगा और उसके अनुसार अपने निर्णय लेंगे होंगे। रोमांटिक स्तर पर आपको अपने तनाव को दरकिनार कर साथी की भावनाओं को समझना होगा।

ऐसे कुछ भी ना कहे कि उनके दिल को ठेस पहुंचें। हो सके तो उनके साथ सप्ताहांत में किसी छोटे-से सुहाने सफ़र के लिए निकल पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed