साप्ताहिक राशिफलः दो ग्रहों की बदली स्थिति का लाभ इन राशि वालों को मिलेगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनौतीपूर्ण काम भी आप आसानी से संभाल लेंगे। निजी स्तर पर आप अपने किसी पुराने मित्र से जिससे आपने लम्बे समय से बात तक नहीं की, अपनी मित्रता को फिर से बढाने की कोशिश करेंगे।
वृष राशिः ज़िन्दगी में कुछ उत्साहित होने वाला है
इस सप्ताह आसार है कि आपकी ज़िन्दगी में कुछ उत्साहित होने वाला है। अपनी व्यक्तिगत और व्यवसायिक ज़िन्दगी में होने वाले परिवर्तनों से आप बहुत प्रसन्न रहेंगे।
आपकी निजी ज़िन्दगी में आपके उत्साह को बढ़ाने के लिए आपके जीवन में किसी ख़ास का आना होगा और उनके साथ आपका सम्बन्ध मजबूती की ओर बढ़ेगा।
मिथुन राशिः आप थोड़े तनाव में रहेंगे
यह सप्ताह आपके लिए थोड़ा मुश्किल रहेगा। अपनी आर्थिक स्थिति को मज़बूत और स्थिर बनाए रखना भी आपके लिए चिंतापूर्ण रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आप थोड़े तनाव में रहेंगे लेकिन सप्ताह के अंत तक चीज़े ठीक हो जाएंगी।
आपका मूड भी ठीक होगा और आप बेहतर जीवनयापन करेंगे। इस समय आपमें गज़ब की उर्जा रहेगी जो आपको अपेक्षा से बढ़कर परिणाम हासिल करने में सहायक होगी।
कर्क राशिः अधिकांश समय व्यस्त रहेंगे
इस सप्ताह आप अधिकांश समय व्यस्त रहेंगे। अपनी संभावनाओं पर दोबारा से विचार करने के लिए मौजूदा समय का प्रयोग करें। आराम करने के लिए समय निकालना आपके लिए मुश्किल होगा।
हालाँकि आपका सकारात्मक व्यक्तित्व इस सप्ताह आपके सामने आने वाली सभी समस्याओं का समाधान देने में आपकी मदद करेगा। आप आशावादी रहेंगे और आपकी व्यक्तिगत और व्यवसायिक ज़िन्दगी संतुलित रहेंगी।
सिंह राशिः व्यक्तित्व में बदलाव लाभप्रद रहेगा
इस सप्ताह की शुरुआत बहुत से काम, जिम्मेदारियां और व्यस्तता के साथ होगी। साथ ही आपके लिए भावनात्मक सुरक्षा अधिक अहम है।
इस दौरान आपके व्यक्तित्व में बड़े-बड़े परिवर्तन होने वाले हैं। इन परिवर्तनों से आप अपनी सभी कार्य गज़ब की कुशलता से पूरा करेंगे। इस समय आपके लिए कुछ भी असंभव नहीं होगा।
कन्या राशिः अधिक सतर्क रहना होगा
इस सप्ताह आपको अधिक सतर्क रहने की और अपने निर्णय शांति से लेने की आवश्यकता है। शांत दिमाग से ही आप अपनी समस्याओं को, अपनी बाधाओं को पार कर पाएंगे। किसी भी प्रकार के विवाद या झगड़े में पड़ने से बचें।
अगर आप अपने काम की समस्याओं का असर आप खुद पर न पड़ने दे तो आप बेहतर महसूस करेंगे। कुछ समय के लिए कुछ बातों को राज ही रहने दे। साथ ही आपको अपनी शादीशुदा जिन्दगी में रोमांस को और बढ़ाना चाहिए।
तुला राशिः खुद को आशंकित महसूस करेंगे
इस सप्ताह आप खुद को आशंकित महसूस करेंगे लेकिन आप अपने जीवन में जोखिम उठाने के लिए तैयार रहेंगे। आपका प्रेम जीवन इस सप्ताह आपको काफी व्यस्त रखेगा।
व्यवसायिक स्तर पर भी आप अपने कुछ कार्यों पर विकास देखेंगे। आपकी कई योजनाएं इस समय लटकी हुई है। उन योजनाओं को पूरा करने के लिए अपनी क्षमताओं का प्रयोग करें।
वृश्चिक राशिः काम के बोझ के चलते तनाव में रहेंगे
आपको संतुलन बनाए रखना होगा। एक आर्थिक चिंता आपका ध्यान और आपका समय की खपत करती रहेगी। कार्यस्थल में कुछ मुद्दों के चलते आप विचलित महसूस करेंगे।
धनु राशिः कुछ नया करने की कोशिश करेंगे
व्यक्तिगत स्तर पर आपके सामने अच्छा सप्ताह आने वाले है। इस सप्ताह आपकी परेशानियाँ भी दूर हो जाएंगी।
अपने निजी संबंधों को आप गंभीरता से लेंगे और अपने प्रेम जीवन में समृद्धि वापस ला सकेंगे। आप इस सप्ताह अधिकांश समय कुछ नया करने की कोशिश करेंगे जो आपके प्रतिस्पर्धी भी देखेंगे।
मकर राशिः आर्थिक मामलें में भाग्यशाली रहेंगे
इस सप्ताह आप खुद को एक आर्थिक मामलें में भाग्यशाली और सुरक्षित महसूस करेंगे भले ही आप उखड़े मूड में क्यों न हो। कार्य सम्बंधित तनाव आपको घेर सकता है। आप खुद को व्यस्त पाएंगे।
यहाँ तक कि परिवार के साथ कुछ पल बिताने के लिए भी आपको समय नहीं मिलेगा। हालाँकि सप्ताह के अंत तक चीज़े आसान हो जाएगी और आप तनाव से भी मुक्ति पा सकेंगे।
कुंभ राशिः स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा
अपने पिछले सप्ताहों की तुलना में इस सप्ताह आप एक अलग ही रास्ते पर निकल पड़ेंगे। आपका यह सप्ताह आपके लिए मिला जुला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में व्यक्तिगत स्तर पर आपके सामने कुछ रुकावटें आ सकती हैं।
प्रॉपर्टी डीलर्स को बाधाओं का सामना करना पड़ेगा पर घबराने की आवश्यकता नहीं है, सब ठीक हो जाएगा। स्वास्थ्य को लेकर आप में से कुछ मामूली परेशानियों से गुज़र सकते है। लेकिन सप्ताहांत तक सब सामान्य हो जाएगा।
मीन राशिः आर्थिक मामलों में खुशनुमा सप्ताह है
यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा खासतौर पर आर्थिक स्तर पर तो अत्यंत ही खुशनुमा होगा। आप प्रसन्न रहेंगे और आपको कई अच्छी ख़बरें मिलेंगी।
इस सप्ताह की सबसे ख़ास बात आपके लिए यह होगी कि आप अपने सहयोगियों से बेहतर प्रदर्शन करेंगे और आपको एक बहुत ही लुभावना सौदा भी मिल सकता है। हालांकि अधिक काम करने से आप तनावग्रसित हो सकते है इसलिए खुद को काबू में रखें।