फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   weekly astrology 31 august to 6 september

सितंबर महीने का पहला सप्ताह कैसा रहेगा, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Mon, 31 Aug 2015 09:20 AM IST
Updated Mon, 31 Aug 2015 09:20 AM IST
विज्ञापन
weekly astrology 31 august to 6 september

सप्ताह की शुरुआत में शायद काल्पनिकता आपके जीवन में प्रवेश कर चुकी होगी। आप खुद को सपनों की दुनिया में पाएंगे।

विज्ञापन


आपको अपने जीवन में किसी नएपन की तलाश है और इस कोशिश में आप विचलित भी होंगे।

यदि आपकी खोज का सही परिणाम आपको नहीं मिला, तो आप इस समय भावनात्मक और संवेदनशील रहेंगे और इसलिए इस समय असुरक्षित भी महसूस कर सकते है।

इस सप्ताह आप वास्तविकता की दीवार तोड़कर खुद को अपने सपनों के आँगन में खड़ा पाएँगे।

वृष राश‌िः लोकप्रियता में वृद्ध‌ि होगी

weekly astrology 31 august to 6 september
यह सप्ताह आपके लिए भावनात्मक आवेग लेकर आएगा। आप दुनिया भर से बातें कर और भी प्रोत्साहित होंगे।

कुछ उपयोगी या फिर इंसानियत के लिए ही कुछ करने की आपको जो चाह है आपके मस्तिष्क पर सवार रहेगी।

इस समय हो सकता है आप अपने वश में भी ना हो, यानि कि आप खुद के ही दूसरे विचारों से घिरे रहेंगे। यह सप्ताह आपके लिए लोकप्रियता भी लाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌‌िः लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रयासरत रहेंगे

weekly astrology 31 august to 6 september
सप्ताह आपके जीवन के लक्ष्य और दायित्वों को लेकर आपके भीतर एक सशक्त और सकारात्मक विचारधारा प्रदान करेगा।


इस सप्ताह आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। आपका यही प्रयास आपके व्यवसायिक और सामाजिक जीवन में आपको एक नयी पहचान दिलाएगा।

सप्ताह आपके जीवन में मनोवांछित परिवर्तन शायद ना लाए, इसलिए अधिक प्रयास करना इस समय उचित नहीं होगा।

विज्ञापन

कर्क राश‌िः इस सप्ताह कोई भी महत्त्वपूर्ण कार्य न करें

weekly astrology 31 august to 6 september
यह सप्ताह आपके लिए मिली-जुली भावनाओं के साथ शुरू होगा। स्वतंत्र होने की भावना ख़ुशी देगी तो करियर को लेकर धीमी गति से निराशा। ज्योतिषियों के अनुसार इस सप्ताह धैर्यशील रहें।


एक दिन का आराम भी कर सकते है। इस सप्ताह कोई भी महत्त्वपूर्ण कार्य न करें। इस सप्ताह होने वाली ग्रहचाल आपके मूड को काबू करेगी।

आप आत्म-अन्वेषण का विचार कर सकते हैं। स्वयं को अधिक समय दें और तनाव से दूर रहें।

नकारात्मक ऊर्जा को खुद पर हावी ना होने दें

weekly astrology 31 august to 6 september

इस सप्ताह आप अपने जीवन के हर क्षेत्र में मंदी का अनुभव करेंगे। अभीी सरल से सरल कार्य को पूरा करने में आपको परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

कार्यस्थल में सहयोगियों और घर में परिजनों के साथ गलतफहमियाँ उत्पन्न हो सकती है इसलिए जो कुछ भी कहें, सोच-समझ कर कहें।

इस सप्ताह नकारात्मक ऊर्जा को खुद पर हावी ना होने दें। किसी भी ऐसे व्यक्ति से दूर रहें जो मौके का फायदा उठाने की ताक में रहता हो।

कन्या राश‌िः प्रशंसा के पात्र बनेंगे

weekly astrology 31 august to 6 september

इस सप्ताह आपकी बोलने की क्षमता बेहतर और संतुलन में होगी। आप इस समय निष्पक्ष एवं व्यावहारिक रहेंगे जिससे आपको अपने जीवन में प्रशंसा प्राप्त होगी, फिर चाहे वो व्यक्तिगत जीवन हो या व्यवसायिक।

आपके सामाजिक जीवन में भी काफी चहल-पहल होगी। आप जहां भी जाएंगे सबके चहेते बने रहेंगे। रोमांटिक जीवन में आप काफी सक्रिय रहेंगे। किन्तु इस सप्ताह अपने कई कार्यों में विलंब देखेंगे।

तुला राश‌िः कार्यस्थल में कुछ परेशानी रह सकती है

weekly astrology 31 august to 6 september

इस सप्ताह रुकावटें और परेशानियां आती रहेंगी। कार्यस्थल में भी आप व्याकुल और विचलित महसूस करेंगे।

इससे आप मानसिक क्षुब्धता का सामना करेंगे। आपको कुछ अनेपक्षित परिणाम देखने को मिलेंगे और जीवन में कुछ भी सामान्य नहीं रहेगा।

वर्तमान समय में आपको अधिकांश समय अपने घर में ही बिताने की ज़रूरत है और किसी भी महत्त्वपूर्ण कार्य में खुद को शामिल ना ही करें।

वृश्च‌िक राश‌िः सप्ताह कुल-मिला कर आनंदमय रहेगा

weekly astrology 31 august to 6 september

इस सप्ताह आप खुद को प्रसन्न महसूस करेंगे। काफी वक़्त से जो काम रुके हुए हैं उनमें गतिशीलता आएगी। यह सप्ताह कुल-मिला कर आनंदमय रहेगा।

गंभीर मुद्दों में पड़ने की जरूरत नहीं है, ऐसे में आपका ही समय और मूड खराब होगा। कार्यस्थल में भले ही आपको तुरंत सुखद परिणाम नहीं मिलेंगे किन्तु आगे जाकर आपका परिश्रम फल अवश्य देगा।

कोई अपना जो अब आपके साथ नहीं है उससे मुलाकात हो सकती है।

धनु राश‌िः काम के दबाव से थकान महसूस करेंगे

weekly astrology 31 august to 6 september

सप्ताह आपके लिए गलतफहमियां और व्याकुलता लेकर आएगा। इस दौरान मिश्रित भावनाओं से गुजरेंगे और महसूस करेंगे कि आपके जीवन के कई हिस्से अभी भी अनन्वेषित है। संभव है कि इस सप्ताह आप अधिक कार्यभार के चलते मानिसक तौर से थकान महसूस करेंगे।

किसी भी स्थिति में अपनी भावनाओं पर काबू पाने की कोशिश करें। चूँकि परिस्थितियां आपको विपरीत सोचने के लिए मजबूर करेंगी, आप भावनात्मक तौर पर चरम सीमा पर पहुँच सकते है। एस्ट्रोयोगी ज्योतिषियों की माने तो कर्क राशी वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही चुनौतीपूर्ण है।

व्यक्तिगत और व्यवसायिक जीवन सामान्य गति से नहीं चलेगा। परिस्थिति कैसी भी हो, उनका सामना धैर्य और सकारात्मकता के साथ ही करे।

मकर राश‌िः जीवन में बाधाओं का सामना करना होगा

weekly astrology 31 august to 6 september

सप्ताह, मकर राशि के व्यक्तियों के जीवन में रुकावटें लेकर आएगा। आप पाएँगे कि दूसरें व्यक्ति आपकी बातों का गलत अर्थ समझ रहे हैं।

ऐसी परिस्थिति में आप स्वयं अपनी वाचिक कला पर संदेह करेंगे। आप अपनी क्षमताओं पर सवाल न उठाएं।

इस सप्ताह आराम करें, क्योंकि यह दौर लम्बे समय तक नहीं रहने वाला और आप बहुत जल्द अपनी लोकप्रियता बरकरार रख पाएँगे।

कुंभ राश‌िः नए निवेश करने से बचना होगा

weekly astrology 31 august to 6 september
इस सप्ताह आपके कार्यों में विलम्ब हो सकता है। यह समय कुछ भी नया करने के लिए उचित नहीं है। इस पूरे सप्ताह या तो आप हानि देखेंगे या फिर आपकी योजनाएं स्थगित होंगी।


आर्थिक स्तर पर भी आपको इस सप्ताह नए निवेश करने से बचना होगा। मन इच्छित परिणाम ना मिलने से भी आप हताहत महसूस करेंगे और हर पहलू में आपको प्रतिकूल स्थितियां ही प्राप्त होंगी।

यह समय आपके लिए कठिन रहेगा, आपके सब्र और धैर्यशक्ति की परीक्षा है।

मीन राश‌िः एक कदम उज्जवल भविष्य की ओर बढ़ाएं

weekly astrology 31 august to 6 september

बीती यादों को पीछे छोड़, एक कदम उज्जवल भविष्य की ओर बढ़ाएं। अपने व्यवहार में और निर्णयों में भी आप सकारात्मकता की आशा कर सकते है।

वर्तमान समय का भरपूर उपयोग, अपनी योजना बनाने और अपनी क्षमताओं को और बेहतर करने में लगाएं।

बेहतर योजना से ही आप भविष्य में अपने सभी कार्य सफलतापूर्वक कर सकते है। समय मीन राश‌ि के व्यक्तियों में एक गज़ब की स्फूर्ति भर देगा जो उन्हीं के लिए विकासशील होगी। सुरक्षित भविष्य के लिए आपको इस ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed