फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   rahu ketu transit effect on zodiac sign

राहु केतु आए अपनी उच्च राशि में क्या होगा आप पर असर

Sat, 12 Jul 2014 04:29 PM IST
Updated Sat, 12 Jul 2014 04:29 PM IST
विज्ञापन
rahu ketu transit effect on zodiac sign

मानसिक तनाव एवं व्यर्थ की परेशानियों से कुछ राहत मिल सकती है। यह समय आकस्मिक रोग की संभावना वाला रह सकता है, इस समय शत्रु पक्ष की ओर से सावधान बने रहने की आवश्यकता है।

विज्ञापन


घर के सदस्यों के साथ तनाव की स्थिति बढ़ सकती है मानसिक शांति को बनाए रखें और अधिक व्याकुल न हों।

वृषः आर्थिक लाभ मिलेगा

rahu ketu transit effect on zodiac sign

इस राशि के लिए यह समय आर्थिक लाभ की स्थिति वाला रहने वाला हो सकता है। वस्त्राभूषण एवं वाहन इत्यादि की प्राप्ति भी संभव हो सकती है।

लेकिन संघर्ष भी बना रहने वाला है जल्द ही किसी निर्णय पर पहुंच पाना आसान नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिथुनः व्यर्थ की परेशानियां बनी रहेंगी

rahu ketu transit effect on zodiac sign

मिथुन राशि के जातकों के खर्चों में बढोत्तरी की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। संबंधियों के साथ व्यर्थ के तनाव की स्थिति घेर सकती है। दुर्घटना या चोट का भय सता सकता है। व्यर्थ की परेशानियां बनी रहेंगी।

विज्ञापन

कर्कः लाभ मिलने में बाधा आ सकती हैं

rahu ketu transit effect on zodiac sign

भाग्य का लाभ मिलने में बाधा आ सकती हैं। लेकिन आपके द्वार किए गए लगातार प्रयासों से कुछ अच्छे लाभ की उम्मीद भी बनती है। जीवन साथी के साथ कुछ मतभेद उभरेंगे लेकिन शुभ ग्रहों के प्रभाव से इस ओर सकारात्मक सोच भी पनपेगी।

तुला: धन लाभ के मौके मिलेंगे

rahu ketu transit effect on zodiac sign

तुला राशि के जातकों के लिए समय सामान्यत: अनुकूल रहने वाला होगा। अपनी मेहनत से भाग्य निर्माण में सहायक होंगे। किसी नए काम की शुरूआत हो सकती है साथ ही समाज में अपनी मजबूत स्थिति को बना पाने में सक्षम होंगे। धन लाभ के मौके मिलेंगे।

सिंहः परिश्रम का लाभ मिलेगा

rahu ketu transit effect on zodiac sign

सिंह राशि के जातकों को परिश्रम से लाभ मिलेगा। घर के लिए कुछ महत्वपूर्ण वस्तुओं की खरीद कर सकते हैं।

अभी तक जो काम किसी कारण से नहीं हो पा रहे थे उनमें तेजी बनेगी, कुछ घूमने-फिरने के मौके भी मिल सकते हैं। कुछ पुराने मित्रों के साथ समय बिताएंगे।


वृश्चिक : व्यय का बोझ बना रह सकता है

rahu ketu transit effect on zodiac sign

वृश्चिक राशि के लिए यह गोचर खर्चों की अधिकता की ओर संकेत करता दिखाई देता है। आय से अधिक व्यय का बोझ बना रह सकता है। घरेलू कलह के कारण घर की शांति प्रभावित होगी। इस समय आपके विदेश यात्रा के योग बनते दिखाई देते हैं।

कन्याः मतभेद उभर सकते हैं

rahu ketu transit effect on zodiac sign

कन्या राशि के जातकों की मानसिक चिंताओं में वृद्धि हो सकती है इस समय राहु इसी राशि पर गोचर कर रहे हैं जिस कारण भ्रम और दुविधा की स्थिति उत्पन्न होंगे।

परिवार के सदस्यों साथ मतभेद उभर सकते हैं। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें स्वयं को ऎसी गतिविधियों में शामिल रखें जो आपको मानसिक रूप से मजबूत बनाए।

धनु : आय के साधन बनेंगे

rahu ketu transit effect on zodiac sign

धनु राशि के लिए जातकों के लिए निर्वाह योग्य आय के साधन बनेंगे। भू-संपदा से लाभ मिल सकता है, सामाजिक गतिविधियों में आपकी व्यस्तता बढे़गी ओर साथ ही दूसरे लोगों के साथ विचारों के आदान प्रदान का मौका मिल सकेगा।

मकर: प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल

rahu ketu transit effect on zodiac sign

मकर राशि के लोगों के लिए बिगडे़ हुए काम बनेंगे। धनागमन की स्थिति में सुधार होगा। घर-परिवार के लिए कुछ अच्छी वस्तुओं कि खरीद-फरोख्त करेंगे।

भाई-बंधुओं के साथ आपके संबंधों में मजबूती आएगी। प्रेम संबंधों के लिए समय अधिक अनुकूल नहीं कहा जा सकता है।

कुम्भ: खर्च की अधिकता

rahu ketu transit effect on zodiac sign

कुम्भ राशि वालों के लिए अभी का समय व्यस्तता से भरा रहने वाला है। वृथा की भागदौड़ बनी रहने वाली है। इस समय खर्च की अधिकता बनी रहने वाली दिखाई देती है।

कुछ मामलों में आपका निवेश बेहतर रह सकता है। व्यवसाय में परिवर्तन कि संभावना भी बनती दिखाई देती है।

मीन : दूसरों का हस्तक्षेप बढ़ेगा

rahu ketu transit effect on zodiac sign

मीन राशि के जातकों को स्वास्थ्य में कुछ सुधार हो सकता है। लेकिन मानसिक तनाव की स्थिति बनी रह सकती है। कुछ अचानक से लिए गए निर्णयों के कारण परेशानी हो सकती है। काम में दूसरों का हस्तक्षेप भी बढ़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed