फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   prediction 2014 december month rashiphal

मासिक राशिफलः दिसंबर का महीना आपके लिए कैसा रहेगा?

Sat, 29 Nov 2014 03:22 PM IST
Updated Sat, 29 Nov 2014 03:22 PM IST
विज्ञापन
prediction 2014 december month rashiphal

महीने की 1 और 2 तारीख को आपका मन थोड़ा व्याकुल और बेचैन रह सकता है लेकिन 3 तारीख से आप अपने पुराने रूप में आ जाएंगे। गणेशजी के अनुसार आपको कार्य में सफलता मिलेगी एवं आप मस्ती के मूड में रहेंगे।

विज्ञापन


आपके तमाम प्रयास सफल होंगे और उसका अपेक्षित फल भी मिलेगा। इस समय आपको धन कमाने के अवसर मिलेंगे। आप में पराक्रम और साहस वृत्ति बढ़ेगी। विवादास्पद प्रसंगों संबंधी सुखद निर्णय लेने में भी सफलता मिलेगी। नौकरी-व्यवसाय में आपके साथ दांव पेंच होने की संभावना है।
विज्ञापन


18, 19 तारीख को आपको थोड़ी राहत मिलेगी। एकाध अच्छी घटना आपके दाम्पंत्यजीवन में मधुरता लाएगी। कारोबारी जातकों को नए प्रोजेक्ट्स की चर्चा में अवरोध का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में आप जितनी अधिक मेहनत करेंगे, उतना ही अधिक आपको लाभ होगा। योजनबद्ध तरीके से आगे बढ़ना आपके लिए काफी लाभदायक रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वृषभ : स्त्री वर्ग से लाभ हो सकता है

prediction 2014 december month rashiphal

इस माह की बदलती ग्रह दशा आपके जीवन में लंबे समय हेतु सुधार के अवसर प्रदान करेगी। आपके विदेश, साझेदारी, रियल एस्टेट या जमीन मकान संबंधित कार्य पूरे होंगे। राजकीय क्षेत्र से लाभ मिलेगा। मौसमी रोग होने की संभावना है, इसलिए सावधान रहें।

पैदल चलते और वाहन चलाते समय जल्दबाजी न करें। किसी भी समस्या का उपाय लाने हेतु धीरज और संयम रखकर प्रयत्न करें। मन में चंचलता रहने के कारण छात्र वर्ग पढ़ने में अधिक रुचि नहीं लेगा। छात्र एकाग्रता एवं यादशक्ति के लिए सरस्वती देवी की पूजा करें। मनोरंजन के लिए आप अपने शौक पूरे कर पाएंगे।

इस समय अपने खान पान पर ध्यान रखें। स्त्री वर्ग से लाभ हो सकता है। माह के उत्तरार्ध में आपके कार्य में रुकावटें आ सकती हैं। माह का अंतिम दौर लंबे समय के निवेश हेतु बेहतर समय है। इस समय योजनाबद्घ तरीके से किया निवेश लाभ देगा।

मिथुन : वित्त संबंधी चुनौतियां आएंगी

prediction 2014 december month rashiphal

इस माह आपको जीवन में तरह तरह की परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें अच्छी और बुरी दोनों परिस्थितियां हो सकती हैं।

इस माह आप अपने मूड में बहुत जल्द बदलाव महसूस करेंगे। नौकरी के स्थल पर कार्य में वृद्घि देखने को मिलेगी और दूसरी ओर पारिवारिक जिम्मेदारियों में दबे रहेंगे।

इस समय आपका धैर्य आपका सबसे अच्छा मित्र बनेगा। दांपत्यजीवन में मधुरता आएगी। मनोरंजक प्रवृत्तियों में वृद्धि होगी और सुख के लिए आपको जोश के साथ आगे बढ़ना होगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।

वित्त संबंधी चुनौतियां आएंगी परंतु आप सभी मामलों को नजरअंदाज करते हुए किसी भी स्थिति का सामना करेंगे। आपको किए हुए कार्य पर संतोष होगा।

शायद आपको मित्रों या रिश्तेदारों का सहयोग न मिले। इसलिए मन में दु:ख का अनुभव होगा, जिस वजह से आप अपने मित्रों को शत्रु या प्रतिस्पर्धी की नजर से देखेंगे। दांपत्यजीवन में सावधानी आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए।

कर्क : गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा

prediction 2014 december month rashiphal

इस माह आप अपने व्यक्तित्व, कार्यशैली, कौशल्य और ज्ञान में बढ़ावा करने का प्रयत्न करेंगे। इस समय नई चुनौतियों के कारण आपकी रचनात्मकता खिलेगी। अपने भावुक स्वभाव से आप दुश्मनों को भी मित्र बना लेंगे। आप परिवार, घर, सामाजिक जिम्मेदारी, कार्यक्षेत्र आदि मोर्चे पर संतुलन बनाए रखेंगे।

इस समय यदि आपको कुछ कार्यों में सफलता न मिले तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। इस माह आपकी पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। बचपन की यादें ताजा होंगी।

माह के दूसरे पखवाड़े में आपको बोली और गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। आपको अपनी सोच और बहुमुखी प्रतिभा का परिचय देना पड़ेगा।

आपकी निर्णय शक्ति बढ़ेगी और नयी प्रेरणा के साथ आप अच्छी तरह से आगे बढ़ेंगे। गणेशजी की सलाह है कि आप अपने कार्यों को समय पर संपन्न करने के लिए ठोस योजना बनाएं एवं अपने भविष्य के लिए नये लक्ष्यों को निर्धारित करें।

सिंह राशिः स्त्रियों के मामले में सावधान रहें

prediction 2014 december month rashiphal

इस माह का प्रारंभ आपके लिए मध्यम कह सकते हैं। आप कुछ नया नहीं करेंगे परंतु इस समय चल रहे कार्य खत्म करने में ध्यान लगाएंगे। सामाजिक जीवन में आपको सफलता प्राप्त करने के लिए मेहनत करनी पड़ सकती है। आप मानसिक शांति के लिए धार्मिक प्रवास का आयोजन भी करेंगे।

आप अपनी क्षमता का सही इस्तेमाल करने में सक्षम होंगे। नौकरी और व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए लाभदायी समय है। कोर्ट कचहरी के कार्य संभलकर करने चाहिए। स्वास्थ्य के मामले में चिंतित रहेंगे। असंयमित व्यवहार छोड़ दें। स्त्रियों के मामले में सावधान रहें।

माह के दूसरे पखवाड़े में आप पूरी तरह उत्साह और कल्पनाओं से परिपूर्ण होकर मेहनत करेंगे। आप प्रभावी तौर से अन्य व्यक्तियों का ध्यान अपनी ओर केन्द्रित कर पाएंगे। नये कार्यों का प्रारंभ करने के लिए शुभ समय है। निवेशकों के लिए लाभदायी समय है। छात्रवर्ग के लिए विद्याभ्यास में प्रगति करने के लिए अच्छा समय है।

कन्या राशिः शत्रुओं की वजह से आप परेशान रहेंगे

prediction 2014 december month rashiphal

माह प्रारंभ में आपको विपरीत प्रवाह में चलना पड़ सकता है। वर्तमान ग्रहदशा देखते हुए गणेशजी आपको किसी भी नए कार्य का प्रारंभ न करने की सलाह देते हैं। इस माह आपका स्वास्थ्य नरम गरम रहने की संभावना है। हो सके तो इस समय बाहर का अधिक खाना न खाएं।

इस समय राज्य या सरकार विरोधी गतिविधियों से दूर रहें। वसीयत से संबंधित समस्याएं भी खड़ी हो सकती हैं। मेहनत का पूरा फल न मिलने से उदासीनता रहेगी। शत्रुओं की वजह से आप परेशान रहेंगे। गूढ़ रहस्यमय मामलों में अधिक रुचि रहेगी।

यात्रा में अवरोध आएंगे, सामान चोरी या नुकसान हो सकता है। इस समय संतुलित व्यवहार करने की कोशिश करें। माह का दूसरा पखवाड़ा व्यावसायिक गठबंधन के लिए अच्छा है।

बोली में मधुरता और न्यायप्रिय व्यवहार से आप लोकप्रिय बनेंगे। आयात-निर्यात के व्यवसाय में सफलता मिलेगी। छात्रों के लिए मध्यम समय है। कुंवारों को जीवन साथी मिल सकता है। विवाहित अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

तुला राशिः स्त्री की तरफ से लाभ होने की संभावना है

prediction 2014 december month rashiphal

आपके लिए माह की शुरूआत सुखदायी रहेगी। आर्थिक प्रगति के साथ-साथ आपकी वैचारिक क्षमता आपको कुछ नया काम करने के लिए प्रेरित करेगी। आपके विचारों की व्यावसायिक क्षेत्र से बहुत ही अच्छी कदर होगी।

अधिक सोच विचार के कारण अच्छे मौके हाथ से निकल सकते हैं। यात्रा के लिए पहला पखवाड़ा अच्छा नहीं है। इस समय अपने विरोधियों से सावधान रहें। गूढ़ विद्या में आप सिद्धि हासिल कर पाएंगे। स्त्री की तरफ से लाभ होने की संभावना है।

पुरातत्व या इतिहास जैसे कार्यों से संबंधित जातकों को लाभ हो सकता है। अनैतिक कार्यों से दूर रहें। दुर्घटना या छोटी-मोटी चोट लगने की संभावना है। तारीख 15, 16 और 17 के मध्य तक का समय अच्छा नहीं है।

उसके बाद समय बदलेगा और आपकी किस्मत भी। आप बुद्धिजन्य कार्यों में गहराई में जाएंगे। पति-पत्नी के बीच संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। विदेश से शुभ समाचार मिलने के कारण प्रसन्नता मिलेगी। सफलता मिलने से मान सम्मान बढ़ेगा।

वृश्चिक : निवेश लाभदायक साबित हो सकता है

prediction 2014 december month rashiphal

इस महीने की शुरूआत में नए कार्य शुरू न करें, क्योंकि समय अनुकूल नहीं है। यात्रा प्रवास टाल दें। शेयर बाजार में लम्बे समय के लिए निवेश लाभदायक साबित हो सकता है। आप में साहसवृत्ति अधिक रहेगी। कुछ नया पाने के लिए प्रयत्नशील होंगे।

आयात-निर्यात के कामकाज से संबंधित जातकों को विशेष लाभ हो सकता है। मल्टी नेशनल कंपनी से जुड़े जातकों को विदेश से पैसे कमाने का मौका मिलेगा। माह के अगले पखवाड़े में आप स्वयं में बदलाव देखेंगे।

आप में आत्मविश्वास का अभाव रहेगा। आपके मन में विचारों की गति धीमी रहने से महत्वपूर्ण निर्णय लेने में विलंब होगा। अपनी बोली एवं वाणी पर ध्यान रखें।

इस समय आप बिना सोचे समझे साहस करने से दूर रहें। छात्र वर्ग को भी विद्याभ्यास में मेहनत करनी पड़ेगी। एकाग्रता का अभाव आपके लिए रुकावट बन सकता है। चिंतित रहने से महिला जातकों को बाल झड़ने की समस्या हो सकती है।

धनु : आर्थिक नुकसान हो सकता है

prediction 2014 december month rashiphal

पिता के साथ आपके संबंधों में मनमुटाव हो सकता है। आत्मविश्वास डगमगाने से कार्यों में आप मजबूती पूर्वक आगे नहीं बढ़ पाएंगे। इस समय माता की वजह से आपको चिंता रहेगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मित्रों के साथ किसी भी मामले में मनमुटाव न हो, ध्यान रखें। परिवार और कार्य स्थल के बीच संतुलन बनाने में आप थक जाएंगे। सरकार संबंधित या कानूनी कार्यों में आपको असफलता मिलने की संभावना है।

हो सके तो इस समय इससे संबंधित कार्य स्थगित रखें। इस समय स्पष्ट संप्रेषण न होने के कारण आपको व्यावसायिक मामलों में आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। आप भोग विलास, मनोरंजन के पीछे व्यर्थ में धन खर्च करेंगे।

माह के अंतिम चरण में आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने कार्य पूर्ण करेंगे। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यावसायिक तौर पर भी सफलता मिलेगी। अचल सपंत्ति, कृषि, जंतुनाशक, कृषि के रसायन, बीज जैसे व्यवसाय में धन लाभ होगा।

मकर : खर्च बढ़ सकता है

prediction 2014 december month rashiphal

इस माह आपका खर्च बढ़ सकता है और आय में अनियमितता रह सकती है। इसलिए आपके कार्य वित्त की वजह से पूरे नहीं हो पाएंगे। आप अविचारी साहस कर सकते हैं, जो आपको व्यवसाय में आर्थिक नुकसान पहुंचा सकता है।आप सैर सपाटे के लिए किसी सुंदर जगह पर जा सकते हैं।

समय व्यतीत होने के साथ साथ आप किसी भी कार्य को आत्मविश्वास और मजबूती के साथ पूर्ण करेंगे। आपको सिद्धि मिलने से अहंकार और बोली में उग्रता आने की संभावना है।

मानसिक शांति और स्थिरता के लिए योग, ध्यान और धार्मिक मामलों में रुचि रखेंगे। मौज या शौक पूर्ति के लिए धन खर्च हो सकता है। पिता के साथ संबंधों में आपको विशेष सावधान रहने की सलाह है।

वसीयत से संबंधित संपत्ति के कागजात की प्रक्रिया के लिए अनुकूल समय है। आपको गूढ़ और रहस्यमय विद्याओं में रुचि रहेगी। पूजा पाठ की तरफ झुकाव रहेगा। कम्युनिकेशन को अधिक महत्व देंगे।

कुंभ : सुख सुविधा की वस्तुओं में वृद्घि होगी

prediction 2014 december month rashiphal

इस माह का प्रारंभ आपके लिए शुभ रहेगा, ऐसा गणेशजी देख रहे हैं। नौकरी, व्यवसाय में आपकी उन्नति हो सकती है। दसवें भाव में बुध मकान या वाहन की खरीदारी करवाएगा। दसवें भाव में शुक्र आपकी चंचलता बढ़ाएगा, लेकिन शनि साथ होने से उसमें स्थिरता और गंभीरता जुड़ेगी।

माता और पिता के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी उल्लेखनीय प्रगति होगी। विद्याभ्यास में सख्त मेहनत करने से आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। घर के लिए कुछ सुख सुविधा की वस्तुएं लेकर आएंगे। आप अपनी मधुर वाणी के कारण बहुत सारे कार्य निकलवाएंगे।

सरकार और सरकारी काम काजों में प्रगति का उत्तम अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक क्षेत्र में आपका मान सम्मान बढ़ेगा।कानूनी कार्यों में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी और साझेदारों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। बारहवें भाव में चल रहा उच्च का मंगल आपको थोड़ा आक्रामक बना सकता है, लेकिन वह आपको ऊर्जा प्रदान करेगा।

मीन : आर्थिक उन्नति का मार्ग खुल सकता है

prediction 2014 december month rashiphal

वित्तीय समृद्धि, व्यावसायिक प्रगति और सामाजिक प्रतिष्ठा की दृष्टि से यह माह आपके लिए काफी अच्छा साबित होगा। आप सही रास्ते से पैसे कमाएंगे और उसका खर्च भी सही दिशा में ही करेंगे। कम्युनिकेशन की कला आपको व्यावसायिक प्रसार के लिए लाभदायी साबित होगी।

नए कार्यों का प्रारंभ करने के लिए शुभ समय है। रसायन, रंग रसायन, कपड़े, जेवरात, मनोरंजन और कला क्षेत्र से संबंधित जातकों के लिए प्रगति और आर्थिक उन्नति का मार्ग खुल सकता है। माह के उत्तरार्ध में आप उतावले हो जाएंगे। आप हर कार्य को चुनौती मानकर अपने अनुभव के आधार पर आगे बढ़ेंगे।

अविवाहित जातकों की योग्य जीवनसाथी की खोज पूर्ण होगी। आयात-निर्यात के कार्य में लाभ होगा। पत्नी और पुत्र की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। गणेशजी की सलाह है कि माह के अंतिम चरण में कम्युनिकेशन में एसएमएस या ईमेल ड्राफ्ट करते समय शब्दों का सोच-समझ कर प्रयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed