फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Palmistry ›   inauspicious vivaah rekha

ऐसी विवाह रेखा वाले व्यक्ति की शादी नहीं हो पाती है

Wed, 18 Mar 2015 03:55 PM IST
Updated Wed, 18 Mar 2015 03:55 PM IST
विज्ञापन
inauspicious vivaah rekha

यह जरुरी नहीं कि धरती पर जो पैदा हुआ है उसका विवाह होगा ही क्योंकि जबतक आपकी किस्मत में किसी का साथ नहीं लिखा हो यानी वैवाहिक जीवन का सुख नहीं हो तब तक लाख चाहने पर भी विवाह नहीं हो पाता है।

विज्ञापन


यही कारण है कि बहुत से धनवान और सफल व्यक्ति भी अविवाहित रह जाते हैं। और कई ऐसे व्यक्ति भी आपको मिल जाएंगे जो जीवन में बहुत अधिक सफल नहीं होते हुए भी सफल वैवाहिक जीवन जी रहे होते हैं।
विज्ञापन


कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनके मन में विवाह की इच्छा ही नहीं रहती है और परिवार वालों की लाख कोशिशों के बावजूद भी शादी नहीं करते हैं।

अगर शादी हो भी जाए तो इनका वैवाहिक जीवन सुखद नहीं रहता और वैवाहिक जीवन के आनंद से वंचित रह जाते हैं। आइये देखें ऐसी विवाह रेखाओं को जिनसे होता है वैवाहिक जीवन का सुख बर्बाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल और प्रेमी की कमी

inauspicious vivaah rekha

विवाह रेखा हथेली में सबसे छोटी उंगली के पास होती है। जिनकी हथेली में यह रेखा हृदय रेखा की ओर बढ़ा हुआ होता है और आगे जाकर इस रेखा से दो तीन रेखाएं निकल रही होती है तो यह वैवाहिक जीवन के लिए सुखद नहीं होता है।

जिनकी हथेली में ऐसी रेखाएं होती है उन्हें वैवाहिक जीवन का सुख नहीं मिल पाता है क्योंकि ऐसे व्यक्ति के दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल और प्रेमी की कमी रहती है।

तब पति पत्नी का साथ जीवन भर नहीं रहता

inauspicious vivaah rekha

समुद्रशास्त्र के अनुसार जिनकी हथेली में विवाह रेखा हृदय रेखा की ओर बहुत अधिक झुकी होती है उनका दांपत्य जीवन बहुत ही कष्टकारी होता है।

माना जाता है कि ऐसी विवाह रेखा लड़की की हथेली में होने पर पत्नी को पति का वियोग सहना पड़ता है। अगर लड़के की हथेली में ऐसी रेखा हो तो उन्हें जीवन भर पत्नी का साथ नहीं मिल पाता है।

तब आजीवन कुंवारा रहना पड़ता है

inauspicious vivaah rekha

विवाह रेखा अगर बढ़कर छोटी उंगली के तीसरे या दूसरे पोर तक पहुंच जाती है तो यह वैवाहिक जीवन के लिए बड़ा ही अशुभ माना जाता है।

इस तरह की विवाह रेखा बहुत कम लोगों की हथेली में पायी जाती है। लेकिन जिनकी हथेली में ऐसी विवाह रेखा होती है उन्हें आजीवन कुंवारा रहना पड़ता है।

ऐसे व्यक्ति में विवाह की इच्छा नहीं रहती है। अगर विवाह की इच्छा करें भी तो किसी न किसी कारण से विवाह का संयोग नहीं बन पाता है।

तब जीवनसाथी के जीवन पर संकट आता है

inauspicious vivaah rekha
हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार जिनकी हथेली में विवाह रेखा बीच में टूटी होती है उनका वैवाहिक जीवन लंबे समय तक नहीं चल पाता है।


ऐसी विवाह रेखा होने पर तलाक या जीवनसाथी की मृत्यु तक की संभावना रहती है। विवाह रेखा पर क्रास का चिन्ह होना भी कष्टकारी होता है।

ऐसी स्थिति में वैवाहिक जीवन का अंत बहुत ही दुखदायी होता है। अगर विवाह रेखा के साथ एक अन्य रेखा चल रही हो तब जीवनसाथी के अलावा भी व्यक्ति का अन्य किसी से संबंध होता है।

palmistry mole on body अपने शरीर के उन अंगों पर तिल का मतलब जानिए

belly button palmistry navelस्त्रियों की गुप्त बातें जानिए उनकी नाभि देखकर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed